गांव से लेकर शहरों तक बकरी पालन तेजी से किसानों की कमाई का भरोसेमंद जरिया बन रहा है. 

Photo Credit: Canva

लेकिन गर्मी में बढ़ती बीमारियां, पानी की कमी और गलत खान-पान बड़ा नुकसान करा सकते हैं. 

टीकाकरण न होने पर वायरल बीमारियां तेजी से फैलती हैं, जो पूरे झुंड को चपेट में ले सकती हैं.

नजदीकी पशु अस्पताल से टीकाकरण का पूरा कैलेंडर जानें और तय समय पर टीके लगवाएं.

बकरी के बच्चों में समय पर पेट के कीड़े की दवा न देने से कमजोरी और मौत का खतरा बढ़ जाता है.

उच्च तापमान में संक्रमण जल्दी फैलता है, इसलिए साफ-सफाई और निगरानी बहुत जरूरी है.

बिलासपुर और आसपास के इलाके में मौसम और चारा बकरी पालन के लिए मुफीद है, बस सही देखभाल जरूरी है.

बकरियों को बबुल के पत्ते खिलाना लाभकारी होता है, ये आसानी से पचते हैं और पोषण देते हैं.

मक्का को पीसकर या दलिया बनाकर खिलाने से बकरियों को अच्छी ऊर्जा और ताकत मिलती है.

गर्मी में बकरियों के लिए ठंडी छांव और पर्याप्त साफ पानी सबसे जरूरी है, यही बीमारियों से बचाव करता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: घर पर बनाएं ये देसी खाद, खिल उठेंगे आपके पौधे!