Photo Credit: Canva
बढ़ता तापमान न सिर्फ मुर्गियों की सेहत पर असर डालता है, बल्कि अंडा उत्पादन और वजन को भी प्रभावित करता है.
गर्मियों में ज्यादा तापमान के कारण मुर्गियों में हीट स्ट्रेस बढ़ता है, जिससे अंडा उत्पादन घट सकता है.
गर्मी में मुर्गियां सामान्य से लगभग दोगुना पानी पीती हैं. इसलिए 24 घंटे साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराना जरूरी है.
पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स और विटामिन-सी मिलाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और हीट स्ट्रेस कम होता है.
छत पर जूट या पुआल बिछाकर पानी का छिड़काव करें. पंखे, कूलर या मिस्टिंग सिस्टम से शेड का तापमान कम रख सकते हैं.
शेड में हवा का अच्छा प्रवाह होना चाहिए, ताकि गर्म हवा और अमोनिया जैसी गैसें बाहर निकल सकें.
गर्मी में मुर्गियों को 10-15% ज्यादा जगह दें. ज्यादा भीड़ तनाव बढ़ाती है और बीमारियां तेजी से फैलती हैं.
दाना सुबह जल्दी या शाम को दें. आहार में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स संतुलित मात्रा में रखें.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.