सर्दी में मछियों का तेजी से होगा विकास, बस इस तरह करें देखरेख.. होगी मोटी कमाई

Photo Credit: Canva

सर्दियों में जैसे-जैसे पारा गिरता है, मछलियों की भूख कम हो जाती है और उनकी बढ़ने की रफ़्तार थम सी जाती है.

कई बार तो लापरवाही की वजह से तालाब में मछलियों के मरने का डर भी सताने लगता है.

लेकिन घबराइए नहीं, अगर आप थोड़ी सी सावधानी बरतें, तो यही सर्दी आपको 1 से 2 लाख रुपये तक का तगड़ा मुनाफा दे सकती है.

मछलियों की सेहत  और उनकी तेजी से बढ़त के लिए पानी का तापमान बहुत मायने रखता है.

विशेषज्ञों का मानना है कि 25 से 30 डिग्री सेल्सियस का तापमान मछलियों के लिए सबसे बेहतरीन होता है.

जब पानी बर्फीला होने लगता है, तो मछलियां सुस्त हो जाती हैं. ऐसे में किसान को चाहिए कि वे अपने तालाब की निगरानी बढ़ा दें.

पानी को ज्यादा ठंडा  होने से बचाने का सबसे आसान तरीका है कि सुबह-शाम तालाब में ताजा पानी भरा जाए.

ताजा पानी का तापमान बाहर के ठंडे पानी से थोड़ा अधिक होता है, जो मछलियों को जमने से बचाता है.

इस तरह आप सही तकनीक अपनाकर 1 से 2 एकड़ के तालाब से भी साल भर में लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: देसी अंडे से कमाएं लाखों! 200 मुर्गियों से शुरू करें बिजनेस