Photo Credit: Canva
इसमें पाए जाने वाले फाइबर और पोषक तत्व पाचन, हृदय, त्वचा और शुगर नियंत्रण में मदद करते हैं.
केले के छिलके में घुलनशील और अघुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो आंतों की सफाई में मदद करते हैं.
पोटैशियम युक्त छिलका सोडियम के स्तर को संतुलित करके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखता है.
छिलके में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और नियमित उपयोग से त्वचा में चमक आती है.
केले के छिलके का बाहरी उपयोग बालों को पोषण देता है और उन्हें टूटने और झड़ने से बचाता है.
उबले हुए केले के छिलके लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं, जिससे भूख नियंत्रित रहती है.
ताजे, अच्छे से धुले छिलकों को 10–15 मिनट पानी में उबालें और इस पानी को हल्की चाय की तरह पीएं.
उबले हुए छिलकों को सुखाकर पाउडर बना सकते हैं. आधा चम्मच पाउडर गुनगुने पानी या स्मूदी में मिलाकर पिएं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.