Photo Credit: Canva
रोज 2–3 अखरोट खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है और हार्ट मजबूत होता है.
लेकिन मार्केट में नकली और मिलावटी अखरोट भी खूब बिकते हैं. ऐसे में इन्हें पहचानना बेहद जरूरी है.
असली अखरोट का रंग हल्का भूरा या सुनहरा होता है. काला या दागदार अखरोट मिलावटी हो सकता है.
असली अखरोट हाथ में भारी महसूस होता है और हिलाने पर आवाज नहीं करता. नकली अखरोट हल्का होता है.
असली अखरोट से हल्की, ताजी और प्राकृतिक खुशबू आती है. जबकि मिलावटी अखरोट से तेल जैसी बदबू उठती है.
असली अखरोट हल्का मीठा, कुरकुरा और ताजा लगता है. नकली अखरोट कड़वा, बासी या तैलीय स्वाद देता है.
अगर अखरोट उंगलियों पर चिपचिपा तेल छोड़े या बहुत ज्यादा तैलीय लगे तो वह या तो पुराना है या नकली.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.