अक्सर किचन में रखा अंडा देखकर यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि वह ताजा है या खराब. 

Photo Credit: Canva

गलत अंडा खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है. लेकिन कुछ आसान टिप्स से आप अंडे की ताजगी पहचान सकते हैं.

एक कटोरे में पानी भरें और अंडा डालें. ताजा अंडा नीचे जाकर सीधा लेट जाएगा. थोड़ा पुराना अंडा खड़ा हो सकता है.

खाना बनाने से पहले अंडे को अलग कटोरे में तोड़ें. अगर कोई बदबू नहीं है तो अंडा ठीक है.

ताजे अंडों का छिलका हल्का खुरदुरा होता है. जैसे-जैसे अंडा पुराना होता है, उसका छिलका चिकना दिखने लगता है.

ताज़े अंडे की जर्दी गोल और उभरी हुई होती है, जबकि सफेदी गाढ़ी रहती है. खराब अंडे की सफेदी फैल जाती है.

अंडे को धीरे से कान के पास हिलाएं. अगर अंदर से कोई आवाज नहीं आती तो अंडा ताजा है. 

अंडों के कार्टन पर दी गई ‘Best Before’ या एक्सपायरी डेट एक जरूरी संकेत होती है. 

अगर किसी भी टेस्ट में अंडा संदिग्ध लगे, तो उसे इस्तेमाल करने से बेहतर है फेंक देना. 

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: सर्दियों में सेहत का सुपरफूड है ये फ्रूट, जानें!