Photo Credit: Canva
सही स्टोरेज के बिना यह जल्दी खराब हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कैसे ब्रॉकली को लंबे समय तक फ्रेश रखें.
सामान्य तापमान पर ब्रॉकली सिर्फ 1-2 दिन ही ताजी रहती है. फूल पीले पड़ सकते हैं और डंठल सख्त या चिपचिपा हो सकता है.
ब्रॉकली को पेपर या सूखे कपड़े में लपेटकर फ्रिज के सब्जी वाले हिस्से में रखें. इससे 5-7 दिन तक ताजगी और पोषण बना रहता है.
कटने के बाद ब्रॉकली जल्दी खराब होती है. पानी लगे रहने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और बदबू आ सकती है.
अगर बड़ी मात्रा में ब्रॉकली हो, तो हल्का उबालकर ठंडे पानी में डालें और सुखाकर एयरटाइट बैग में फ्रीजर में स्टोर करें.
इस तरीके से ब्रॉकली 8-12 महीने तक खराब नहीं होती. रंग, स्वाद और पोषक तत्व लंबे समय तक बने रहते हैं.
सब्जी या सूप में इस्तेमाल से ठीक पहले ही ब्रॉकली काटें और धोएं, ताकि स्वाद और न्यूट्रिशन सुरक्षित रहें.
अगर ब्रॉकली पीली या भूरे रंग की हो, तेज बदबू दे या डंठल नरम हो, तो उसे न खाएं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.