घर का बना देसी घी स्वाद, खुशबू और सेहत, तीनों में बाजार के घी से बेहतर माना जाता है. 

Photo Credit: Canva

अगर सही तरीका अपनाया जाए तो आप कम समय में बिल्कुल दानेदार और शुद्ध घी तैयार कर सकते हैं.

इसमें न कोई मिलावट होती है और न ही केमिकल, इसलिए यह सेहत के लिए ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.

रोज उबले दूध की जमी हुई मलाई को साफ बर्तन में इकट्ठा करें और फ्रिज में सुरक्षित रखें.

जब अच्छी मात्रा में मलाई इकट्ठा हो जाए, तभी घी बनाने की प्रक्रिया शुरू करें ताकि दानेदारी बेहतर बने.

लकड़ी की मथानी से मलाई मथें, गर्मी में थोड़ा ठंडा पानी मिलाने से मक्खन जल्दी निकलता है.

लगातार मथने से ऊपर मक्खन और नीचे छाछ अलग हो जाती है, यही असली घी की शुरुआत है.

मक्खन को मोटे तले की कढ़ाही में मध्यम आंच पर पकाएं, इससे घी का रंग और स्वाद बेहतर बनता है.

जब हल्का सुनहरा रंग और खुशबू आने लगे तथा नीचे ब्राउन कण दिखें, तब गैस बंद कर दें.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: केले के छिलकों से बनाएं पौधों के लिए खाद, जानें कैसे