धनिया पत्ती हर किचन की जान होती है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी परेशानी यही है कि यह जल्दी खराब हो जाती है. 

Photo Credit: Canva

ताजा लाया गया धनिया दो-तीन दिन में खराब हो जाता है. अगर आप भी इससे परेशान हैं, तो अब टेंशन छोड़ीए.

धनिया लाने के बाद उसकी जड़ें काट दें और पीली या सड़ी हुई पत्तियों को अलग कर दें. 

धनिया को ज्यादा गीला रखना उसकी सबसे बड़ी दुश्मन है. इसे अच्छी तरह सुखाकर ही स्टोर करें.

धनिया को पेपर टॉवल या टिशू पेपर में हल्के से लपेटें. यह अतिरिक्त नमी सोख लेता है.

पेपर टॉवल में लपेटे धनिया को एयरटाइट प्लास्टिक या कांच के कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें. 

अगर धनिया बिना धोए स्टोर करना चाहते हैं, तो उसकी डंठल को गिलास में पानी में डुबो दें. 

धनिया को साफ करके बिना धोए जिपलॉक बैग में रखें. बैग बंद करने से पहले सारी हवा निकाल दें. 

धनिया को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें. बहुत ज्यादा ठंड या फ्रीजर के पास रखने से पत्तियां जल सकती हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: चूजे बनेंगे मुनाफे का सोर्स, बस शुरुआत में करें ये काम!