पालक, चोला पत्ता या सलाद की पत्तियां न केवल स्वाद बढ़ाती हैं बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी हैं. 

Photo Credit: Canva

लेकिन इन्हें लंबे समय तक ताजा रखने के लिए कुछ खास तकनीक अपनाना जरूरी है.

हरी पत्तेदार सब्जियों के सेल्स पतले और पानी से भरे होते हैं. इसलिए थोड़ी सी लापरवाही पर ये जल्दी मुरझा जाती हैं.

अगर पत्तियां गीली ही फ्रिज में रख दी जाएं, तो फंगस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं.

खराब या पीली पत्तियों को ताजी पत्तियों से अलग रखें. एक सड़ी पत्ती बाकी सब्जियों को भी जल्दी खराब कर सकती है.

पत्तियों को धोने के बाद अच्छे से सुखाना चाहिए. कपड़े या टिश्यू पेपर से पानी पूरी तरह सोख लें.

सुखाई गई पत्तियों को पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे या ढीले बैग में रखने से अतिरिक्त नमी सोख जाती है.

पत्तियों को फ्रिज के बहुत ठंडे हिस्से में न रखें. अत्यधिक ठंड से भी पत्तियां मुरझा सकती हैं और पोषण घट सकता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: गुलाब से लदा रहेगा पौधा, बस करें ये काम!