Photo Credit: Canva
सर्दियों में ठंड और नमी की वजह से टमाटर जल्दी सड़ने लगते हैं. ऐसे में आप कुछ घरेलू स्टोरेज ट्रिक्स अपना सकते हैं.
टमाटर की स्किन बेहद पतली होती है और इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है. इसमें बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं.
अक्सर लोग टमाटर को फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ठंडी हवा इसका स्वाद और टेक्सचर खराब कर देती है.
टमाटर को फ्रिज की बजाय सूखी और हवादार जगह पर रखना बेहतर होता है. इससे ये लंबे समय तक ताजा रहता है.
टमाटर को हमेशा डंठल वाली साइड ऊपर की ओर रखकर स्टोर करें. इससे हवा का प्रवेश कम होता है.
टमाटर को हल्के कागज या अखबार में लपेटकर रखने से नमी कंट्रोल रहती है. कागज अतिरिक्त नमी सोख लेता है.
अगर कंटेनर में टमाटर रखें, तो उसमें हल्का वेंट जरूर होना चाहिए. पूरी तरह बंद कंटेनर में नमी जमा हो सकती है.
स्टोर करने से पहले टमाटर को सिरके मिले पानी से धो लें. इससे स्किन पर मौजूद बैक्टीरिया और फफूंदी खत्म हो जाती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.