Photo Credit: Canva
सीधे खाने से एलर्जी, पेट दर्द और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. इसलिए अंगूर को सही से धोना जरूरी है.
एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें एक चम्मच नमक मिलाएं. अंगूर को 15-20 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें.
एक लीटर पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और अंगूर को 15 मिनट तक भिगोएं.
एक भाग सिरका और तीन भाग पानी मिलाकर घोल तैयार करें. अंगूर को 10-15 मिनट तक भिगोकर रखें.
अंगूर को डंठल से अलग करने से पहले धोना बेहतर रहता है. इससे पूरे गुच्छे पर जमा कीटाणु और रसायन साफ हो जाते हैं.
धोने के बाद अंगूर को साफ सूती कपड़े या टिश्यू पर फैलाकर सुखाएं. गीले अंगूर तुरंत फ्रिज में रखने से फंगस लग सकता है.
अंगूर को पूरी तरह सूखने के बाद ही फ्रिज में रखें. सही तरीके से साफ और सुखाए गए अंगूर ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं.
साफ और सुरक्षित अंगूर खाने से आप स्वास्थ्य संबंधी जोखिम कम करते हैं.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.