लोग सोचते हैं कि फ्रिज में रखी हरी प्याज लंबे समय तक ताजा रहती है, लेकिन गलत स्टोरिंग से यह मुरझा जाती है. 

Photo Credit: Canva

कुछ आसान और असरदार उपाय अपनाकर आप हरी प्याज की ताजगी और स्वाद कई दिनों तक बरकरार रख सकते हैं.

बाजार से लाने के बाद जड़ों में लगी मिट्टी को हल्के हाथ से साफ करें. धोना जरूरी हो तो धोने के बाद पूरी तरह सूखने दें. 

पत्तियों को हल्के सूखे पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे या जिप लॉक बैग में फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें. 

बैग को पूरी तरह टाइट न करें. हल्का सा एयर स्पेस होने से हवा का संचार बना रहता है और प्याज जल्दी खराब नहीं होती.

जड़ों को काटकर पत्तियों को हल्का-सा काट लें और डिब्बे में स्टोर करें. नीचे और ऊपर पेपर टॉवल रखें.

अगर चाहें तो जड़ों वाला हिस्सा पानी से भरे गिलास में खिड़की के पास रखें. ऊपर हल्का कवर करें. 

हरी प्याज को टमाटर या ज्यादा नमी छोड़ने वाली सब्जियों के साथ न रखें. अन्यथा यह जल्दी गल सकती है.

हरी प्याज को फ्रिज के वेजिटेबल सेक्शन में रखें. यह सेक्शन तापमान और नमी के हिसाब से सबसे सही होता है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: चूजे बनेंगे मुनाफे का सोर्स, बस शुरुआत में करें ये काम!