Photo Credit: Canva
ठंड में ट्रैक्टर को खुले में छोड़ने से इंजन और फ्यूल सिस्टम प्रभावित होता है. कम तापमान में डीजल गाढ़ा हो जाता है.
सर्दियों की ओस ट्रैक्टर की बॉडी पर नमी जमा कर देती है, जो बाद में जंग का कारण बनती है.
ठंड में इंजन ऑयल गाढ़ा हो जाता है, जिससे स्टार्टिंग में दबाव पड़ता है. इसलिए सही ग्रेड का इंजन ऑयल इस्तेमाल करें.
फ्यूल टैंक में जमा पानी या गंदगी ठंड में जमकर नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में ट्रैक्टर को ढके स्थान पर रखें.
सर्दियों में बैटरी जल्दी डिस्चार्ज होती है. टर्मिनल पर जमी जंग साफ करें और डिस्टिल्ड वाटर की मात्रा जांचते रहें.
अगर ट्रैक्टर लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं करना है, तो बैटरी निकालकर सूखी और हल्की गर्म जगह पर रखें.
ट्रैक्टर को तिरपाल या कवर से ढककर रखें. रोज कुछ देर धूप में रखने से नमी सूख जाती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.