Photo Credit: Canva
आप अगर खेती-किसानी और पशुपालन से जुड़े है, तो आपके लिए एक शानदार विकल्प बन कर सानने आया है.
जी हां हम बात करे रहें हैं बकरी पालन की. बकरी पालन के लिए सबसे पहला कदम होता है सही नस्ल का चुनाव करना.
आज हम आपको एक ऐसी नस्ल के बारे में बताएंगे जिसे पालकर आप आपनी जेब आसानी से भर सकते है.
तो ऐसे में गंजाम नस्ल की बकरी से बेहतर शायद ही कुछ और हो. इसे गांव की भाषा में लोग चलता-फिरता एटीएम भी कहते हैं.
क्योंकि जरूरत पड़ने पर यह बकरी किसानों की आर्थिक स्थिति को तुरंत संभाल लेती है.
गंजाम बकरी हर माहौल में खुद को ढाल लेती है. चाहे तपती गर्मी हो या ऊबड़-खाबड़ पहाड़ियां.
जहां अन्य विदेशी नस्लों को महंगे चारे की जरूरत होती है, वहां गंजाम बकरी झाड़ियों और कम संसाधनों में भी हंसते-खेलते पल जाती है.
छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह एक भरोसेमंद साथी है क्योंकि इसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक होती है,.
जिससे दवाइयों और रखरखाव का खर्च न के बराबर आता है. यही वजह है कि बाजार में गंजाम बकरे की मांग हमेशा तेज रहती है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.