सर्दी का मौसम जहां इंसानों के लिए चुनौती बनता है, वहीं पौधों पर भी इसका असर साफ दिखता है. 

Photo Credit: Canva

स्नेक प्लांट भले ही मजबूत माना जाता हो, लेकिन ठंड, कम धूप और ज्यादा पानी इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

सर्दियों में मिट्टी देर से सूखती है, बार-बार पानी देना जड़ों को सड़ा सकता है. ऊपर की मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें.

स्नेक प्लांट को नमी पसंद है, लेकिन पानी का ठहराव इसके लिए खतरनाक होता है. गमले में नीचे छेद जरूर हों.

हालांकि यह इनडोर प्लांट है, लेकिन सर्दियों में इसे थोड़ी प्राकृतिक धूप की जरूरत होती है. 

तेज ठंडी हवा या पाला सीधे पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकता है. ज्यादा ठंड पड़ने पर पौधे को बाहर रखने से बचें.

पौधे को ऐसी जगह चुनें जहां तापमान संतुलित रहे और पौधा आराम से ग्रोथ कर सके.

अगर पत्तियां पीली या नरम दिखने लगें, तो उन्हें समय रहते काट दें. इससे पौधे की ऊर्जा नई स्वस्थ पत्तियां निकलने लगेंगी.

ठंड में स्नेक प्लांट की ग्रोथ धीमी हो जाती है, इसलिए महीने में एक बार हल्की जैविक खाद ही पर्याप्त होती है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान पर आधारित है.

Next: सर्दियों में पशुओं के लिए डिवर्मिंग क्यों है जरूरी?