खाद सप्लाई को लेकर बड़ा फैसला, केंद्र सरकार ने खाद के कच्चे माल पर आयात शुल्क हटाया
Fertilizer subsidy: केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन से पहले किसानों को बड़ी राहत दी है. खाद के कच्चे माल और मुख्य रसायनों पर आयात शुल्क हटाने से उर्वरक कंपनियों की लागत कम होगी. इससे सप्लाई मजबूत रहेगी और पश्चिम एशिया संकट के बीच भी किसानों को सस्ती, पर्याप्त और समय पर खाद आसानी से मिल सकेगी.
Wheat Stubble Burning Ban: मध्यप्रदेश के पर्यावरण विभाग के नोटिफिकेशन और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के तहत नरवाई (गेहूं कटाई के बाद बचे डंठल) जलाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है. उल्लंघन करने पर जुर्माना और वैज्ञानिक कार्रवाई का प्रावधान किया गया है. इसके तहत अलग-अलग जिलों के 29 किसानों पर एफआईआर और जुर्माना की कार्रवाई की गई है.
Solar Trap Machine: फसल को कीटों से बचाएगी ICAR की नई तकनीक, सोलर एनर्जी से चलती है ये मशीन
Solar Insect Trap: ICAR का नया सौर ऊर्जा आधारित यूनिवर्सल कीट ट्रैप किसानों के लिए बड़ी राहत बन सकता है. यह बिना रसायन दिन-रात कीटों को पकड़कर फसल और अनाज भंडारण को सुरक्षित रखेगा. एक ही ट्रैप में कई तकनीक होने से कीटनाशक खर्च कम होगा, पर्यावरण सुरक्षित रहेगा और फसल की गुणवत्ता बेहतर बनी रहेगी.
पंंजाब में बारिश से 20 फीसदी तक गेहूं चौपट, गन्ना किसानों की बढ़ी परेशानी.. IMD ने जारी किया अलर्ट
पंजाब के कृषि निदेशक गुरजीत सिंह ब्रार और पीएयू निदेशक डॉ. एमएस भुल्लर ने कहा है कि कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVKs) की टीमों को नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है. सर्वे रिपोर्ट आने के बाद किसानों को मुआवजा मिलेगा.
भारत में सोयामील की खपत 7 प्रतिशत तक घटने का अनुमान, महंगे दामों के चलते पशुपालक सस्ते चारे की ओर कर रहे रुख
सोयामील लंबे समय से मुर्गीपालन और पशुपालन में इस्तेमाल होने वाला एक अहम चारा रहा है. लेकिन अब इसकी कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे यह पहले जितना किफायती नहीं रह गया है. ऐसे में पशुपालक सस्ते और आसानी से मिलने वाले विकल्पों की तरफ बढ़ रहे हैं.