Todays Top News List: केला की कीमतों में गिरावट, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: उत्तराखंड के खाद्य नागरिक आपूर्ति सचिव आनन्द स्वरूप ने बताया कि पूर्व में भारत सरकार द्वारा राज्य के लिए गेहूं खरीद का लक्ष्य 10 हजार क्विंटल निर्धारित किया गया था जिसको बढ़़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा की प्रभावी पैरवी की गई. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ के रायपुर मौसम विभाग केंद्र ने अगले तीन दिनों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज लू चलने की चेतावनी दी है. राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के राजनंदगांव शहर में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 18 Apr, 2026 | 06:52 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 06:51 PM (IST)

    कांग्रेस ने साजिश करके इस बिल को गिरा दिया- केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी

    केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास न होने पर कहा कि कांग्रेस ने साजिश करके इस बिल को गिरा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि इससे महिलाओं का अपमान हुआ है और विपक्ष ने उनके खिलाफ फैसला लिया है. उन्होंने यह भी कहा कि महिला आरक्षण पर लंबे समय से चर्चा चल रही है, लेकिन कांग्रेस ने कभी महिलाओं का समर्थन नहीं किया. उनके अनुसार यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और देश की महिलाएं कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेंगी और आने वाले समय में इसका जवाब देंगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 06:40 PM (IST)

    नकी पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती रही है- जेडीयू नेता निशांत कुमार

    जेडीयू नेता निशांत कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण बिल का समर्थन करती रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 06:25 PM (IST)

    केले की कीमत में गिरावट, किसानों को नुकसान

    Banana Price Fall: आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के केले किसान इन दिनों भारी नुकसान झेल रहे हैं. बाजार में केले कीमतों में बार-बार तेज उतार-चढ़ाव हो रहा है. इससे उन्हें आर्थिकन नुकसान उठाना पड़ रहा है. जनवरी और फरवरी में कीमतें अच्छी थीं. तब मार्केट में केले का भाव 18,000 से 27,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई थीं. लेकिन मार्च से निर्यात की मांग कम होने के बाद दाम तेजी से गिरने लगे. एक समय कीमतें गिरकर 6,000 से 9,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गईं. हालांकि, अब थोड़ा सुधार हुआ है और दाम फिर से बढ़ कर 10,000 से 11,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 06:10 PM (IST)

    डीएमके और कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हैं- मंत्री पीयूष गोयल

    तमिलनाडु में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि डीएमके और कांग्रेस महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ हैं और वे महिलाओं को उनका हक नहीं देना चाहते. उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन पर आरोप लगाया कि वे लोगों से झूठ बोल रहे हैं और देश को उत्तर और दक्षिण के बीच बांटने की कोशिश कर रहे हैं. पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि परिसीमन के तहत हर राज्य में संसदीय सीटों को समान अनुपात में बढ़ाने का प्रावधान किया गया था, लेकिन विपक्ष ने इस बिल को पास नहीं होने दिया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 05:55 PM (IST)

    विधेयक पास न होने पर बोले अर्जुन राम मेघवाल, कहा- विपक्ष ने मातृ शक्ति का सम्मान नहीं किया

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास न होने पर विपक्ष ने मातृ शक्ति का सम्मान नहीं किया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय न मिले, इसलिए विपक्ष ने यह कदम उठाया. उन्होंने कहा कि जनता इस बात को माफ नहीं करेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 05:41 PM (IST)

    सरकार का फोकस फसल के अनुसार अलग रणनीति बनाने पर है- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का फोकस क्षेत्र और फसल के अनुसार अलग रणनीति बनाने पर है, ताकि किसानों को समय पर सलाह, बीज, संसाधन और जरूरी विकल्प मिल सकें. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी राज्य किसी भी खराब मौसम की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें और जिला स्तर पर आपात योजनाओं को सक्रिय रखा जाए. उन्होंने कहा कि बीज, खाद और अन्य जरूरी कृषि सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. साथ ही वैकल्पिक फसलें, देर से बुवाई की रणनीति और सूखा सहन करने वाली किस्मों को बढ़ावा दिया जाए, ताकि किसानों को तुरंत और व्यावहारिक समाधान मिल सके.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 05:25 PM (IST)

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की स्थिति और आने वाले खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने कृषि सचिव और अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों के हित में सभी जरूरी इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं. बैठक में मौसम पूर्वानुमान, पानी की उपलब्धता, फसलों की स्थिति, बीज और अन्य जरूरी कृषि सामग्री की व्यवस्था, राज्यों की तैयारी और खराब मौसम से निपटने की योजना पर चर्चा हुई. मंत्री ने कहा कि किसानों का हित सबसे जरूरी है और संभावित अल नीनो के असर को देखते हुए सरकार पूरी तरह तैयार है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 05:10 PM (IST)

    बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के घर के पास विरोध प्रदर्शन किया

    लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास न होने के एक दिन बाद, बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के घर के पास विरोध प्रदर्शन किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 04:55 PM (IST)

    कांग्रेस, सपा, आप, टीएमसी और डीएमके ने देश की महिलाओं को चुनौती दी है- मनोज तिवारी

    बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि बिल के संसद में पास न होने से उन्हें बहुत दुख हुआ. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भी इस दौरान भावुक दिखे और अपना दर्द छिपा रहे थे. तिवारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस, सपा, आप, टीएमसी और डीएमके ने देश की महिलाओं को चुनौती दी है. उनका कहना है कि महिलाएं इसका जवाब देंगी, और वे इस विरोध में आई महिलाओं का समर्थन करने पहुंचे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 04:38 PM (IST)

    कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- किसानों को MSP का पैसा समय पर नहीं मिल रहा

    हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसानों को MSP का पैसा समय पर नहीं मिल रहा है. सरकार ने 72 घंटे में भुगतान का वादा किया था, लेकिन 10 दिन बाद भी पैसे नहीं मिले हैं. इसी वजह से किसान मंडियों में ताले लगाने को मजबूर हो गए हैं और वहां की स्थिति काफी खराब हो गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 04:20 PM (IST)

    दिल्ली में बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं- हेमा मालिनी

    बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि दिल्ली में बड़ी संख्या में महिलाएं इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन कर रही हैं. उनका कहना है कि लोकसभा में विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया, जिससे सभी महिलाएं नाराज और दुखी हैं. इसी वजह से वे इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रही हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 04:05 PM (IST)

    94,500 मीट्रिक टन चना खरीद को मिली स्वीकृति, किसानों को होगा लाभ

    केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आंध्र प्रदेश सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए मूल्य समर्थन योजना (PSS) के तहत 94,500 मीट्रिक टन चना (बंगाल ग्राम) की खरीद को स्वीकृति दी है. इसके बाद राज्य सरकार के अनुरोध पर रबी 2025-26 सीजन के लिए चना खरीद की अधिकतम सीमा बढ़ाकर 1,13,250 मीट्रिक टन कर दी गई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 03:45 PM (IST)

    महिला आरक्षण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का बड़ा बयान, कही ये बात

    कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पास न होने पर अगर यह बिल इतना महत्वपूर्ण था, तो सभी मुद्दों पर बैठकर चर्चा करनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया, बल्कि उनकी आपत्ति परिसीमन (डीलिमिटेशन) को लेकर थी. उनके अनुसार सरकार ने इस मुद्दे को केवल एक कार्यक्रम या इवेंट की तरह पेश किया, जबकि असल में कोई ठोस चर्चा नहीं हुई.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 03:30 PM (IST)

    इस योजना के तहत होगी आलू की खरीदी, 6,500.9 रुपये प्रति मीट्रिक टन मिलेगा भाव

    कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) के तहत वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के आलू खरीद प्रस्ताव को मंजूरी दी है. इसके अंतर्गत राज्य में 20 लाख मीट्रिक टन आलू की खरीद 6,500.9 रुपये प्रति मीट्रिक टन के भाव पर की जाएगी. इस योजना में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी लगभग 203.15  करोड़ रुपये होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 03:10 PM (IST)

    केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आलू खरीद की दी मंजूरी

    केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर प्रदेश में आलू की खरीद, आंध्र प्रदेश में चना खरीद तथा कर्नाटक में तूर (अरहर) खरीद अवधि विस्तार को मंजूरी दी है. केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए इन निर्णयों से किसानों को उनकी उपज का लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने, संकटपूर्ण बिक्री से बचाने और कृषि बाजार में स्थिरता बनाए रखने में मदद मिलेगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 02:55 PM (IST)

    केले की कीमत में भारी गिरावट, किसानों को नुकसान, लागत निकालना मुश्किल

    आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के केले किसान इन दिनों भारी नुकसान झेल रहे हैं. बाजार में केले कीमतों में बार-बार तेज उतार-चढ़ाव हो रहा है. इससे उन्हें आर्थिकन नुकसान उठाना पड़ रहा है. कीमतों में गिरावट का आलम यह है कि बीते दिनों केले की कीमतें कम होकर 6,000 से 9,000 रुपये प्रति टन तक पहुंच गई थीं. बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ और फिर दाम बढ़कर 10,000 से 11,000 रुपयये प्रति टन हो गए हैं. लेकिन किसानों का कहना है कि यह कीमत अभी भी उत्पादन लागत के मुकाबले काफी कम है, जिससे उन्हें नुकसान हो रहा है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 Apr 2026 02:41 PM (IST)

    राहुल गांधी का आरोप-महिला आरक्षण के बहाने चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश

    तमिलनाडु के रानीपेट में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि संसद में लाया गया बिल महिलाओं के प्रतिनिधित्व के नाम पर पेश किया गया, लेकिन इसके पीछे चुनावी नक्शा बदलने की मंशा छिपी है. राहुल गांधी के अनुसार, सरकार राज्यों की सीटों का संतुलन बदलकर दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों को कमजोर करना चाहती है. उन्होंने इसे संविधान पर हमला बताते हुए कहा कि देश की एकता और संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 Apr 2026 02:25 PM (IST)

    संविधान संशोधन बिल पर सियासत तेज, चिराग पासवान ने विपक्ष पर साधा निशाना

    दिल्ली में संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास न होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह बिल महिलाओं को उनका हक देने वाला है, लेकिन विपक्ष इसे बहाने बनाकर रोक रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार ने परिसीमन प्रस्ताव में सभी राज्यों को बराबर हिस्सा देने की बात रखी थी. पासवान ने विश्वास जताया कि देश की महिलाएं इस मुद्दे को समझेंगी और आने वाले समय में विपक्ष को इसका जवाब देंगी. (ANI)

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    18 Apr 2026 02:10 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए किसान पहचान पत्र अनिवार्य

    Farmer ID: उत्तर प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए किसान पहचान पत्र (Farmer ID) को अनिवार्य कर दिया है. अब कृषि और उससे जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए यह आईडी जरूरी होगी. यहां तक कि अब फसलों की MSP पर खरीद भी Farmer ID पर ही होगी और पीएम किसान योजना का लाभ भी किसान पहचान पत्र ही मिलेगा. इसके लिए राज्य में किसानों की फार्मर आईडी तेजी से बनाई जा रही है. लेकिन भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं. उसने कहा है रियल टाइम खतौनी में नाम और हिस्सेदारी (अंश) से जुड़ी गलतियों के कारण फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 01:55 PM (IST)

    महिला बिल पर सियासत तेज, किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर साधा निशाना

    केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में संविधान के 131वें संशोधन विधेयक के पास न होने पर कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को अधिकार नहीं देना चाहती और इसी कारण बिल को पास नहीं होने दिया गया. रिजिजू ने आरोप लगाया कि इससे महिलाओं को नुकसान हुआ है और विपक्ष को इसके लिए जनता, खासकर महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 01:40 PM (IST)

    मेरठ में नकली पनीर का बड़ा खुलासा, केमिकल से बन रहा था पनीर, फैक्ट्रियां सील

    मेरठ में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नकली पनीर बनाने वाले बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है. जानी थाना क्षेत्र के नगला कुंभा गांव में दो भाइयों की फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में मिलावटी पनीर बरामद किया गया, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया गया. जांच में सामने आया कि पनीर बनाने में पामोलिन तेल, मैदा और केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था. यह नकली पनीर दिल्ली, एनसीआर और उत्तराखंड तक सप्लाई किया जा रहा था. आरोपी फरार हैं और मामले की जांच जारी है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 01:20 PM (IST)

    देहरादून में CM धामी का औचक निरीक्षण, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को लगाई फटकार

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के जाखन इलाके में सीएम हेल्पलाइन पर आई शिकायत की खुद जांच की. बिना किसी पूर्व सूचना के मौके पर पहुंचकर उन्होंने फुटपाथ की खराब स्थिति देखी और अधिकारियों को वीडियो कॉल पर वास्तविक हालात दिखाए. शिकायत में बताया गया था कि यूपीसीएल द्वारा अंडरग्राउंड लाइन बिछाने के बाद फुटपाथ ठीक से नहीं बनाया गया, जिससे टाइलें धंस गईं. सीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि विभागों के बीच तालमेल की कमी से जनता को परेशानी और सरकारी संसाधनों की बर्बादी हो रही है, और ऐसी लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 01:04 PM (IST)

    अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- नारी को नहीं मिल रही आजादी

    समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भी कुछ लोग महिलाओं को सिर्फ घर और बच्चों तक सीमित रखने की बात करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी सोच से आज की युवतियों और महिलाओं को कोई उम्मीद नहीं है. अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि अगर भाजपा सत्ता से हटेगी, तभी नारी खुलकर सांस ले पाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 12:46 PM (IST)

    ईरानी दूतावास का ट्रंप पर तंज, कहा- थोड़ा शांत रहें

    जिम्बाब्वे स्थित ईरानी दूतावास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा तंज कसते हुए कहा है कि उन्हें थोड़ा शांत रहना चाहिए और कुछ समय के लिए फोन बंद कर आराम करना चाहिए. दूतावास ने यह भी कहा कि वे इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी दूरी बनाएं. साथ ही स्पष्ट किया गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े सभी फैसले ईरान खुद करेगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 12:32 PM (IST)

    सीएम माझी का बड़ा फैसला, हर पंचायत में निगरानी समिति, खाद वितरण पर रहेगी कड़ी नजर

    ओडिशा में खरीफ सीजन से पहले सरकार ने खाद की उपलब्धता को लेकर तैयारी तेज कर दी है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए कि किसानों को समय पर और सही कीमत पर खाद मिले. राज्य में 1.77 लाख टन यूरिया और 60 हजार टन से ज्यादा डीएपी का स्टॉक मौजूद है. साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई, निगरानी समितियों के गठन और डिजिटल सिस्टम के जरिए वितरण में पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    मुर्शिदाबाद में विकास की तारीफ, अजहरुद्दीन बोले-अधीर रंजन चौधरी को फिर दें मौका

    पश्चिम बंगाल के बेरहामपुर में कांग्रेस नेता मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुर्शिदाबाद के विकास की सराहना की. उन्होंने कहा कि 2010-11 के बाद जिले में बड़ा बदलाव आया है और इसका श्रेय अधीर रंजन चौधरी को जाता है. अजहरुद्दीन ने कहा कि जिस तरह का काम अधीर रंजन ने किया है, वैसा कोई और नहीं कर सकता. उन्होंने जल्द ही उनके समर्थन में रोड शो करने की बात कही और लोगों से अपील की कि वे उन्हें वोट दें. उन्होंने भरोसा जताया कि अधीर रंजन आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए मेहनत करते रहेंगे.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 Apr 2026 12:02 PM (IST)

    महिला आरक्षण बिल पर कंगना रनौत का बयान-निराशा के बीच PM मोदी पर जताया भरोसा

    दिल्ली में बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने महिला आरक्षण बिल को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बिल पास न होने से महिलाओं में निराशा जरूर है, लेकिन उन्हें प्रधानमंत्री मोदी पर पूरा भरोसा रखना चाहिए. कंगना ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और यह बिल भविष्य में जरूर पास होगा. उन्होंने महिलाओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की और भरोसा जताया कि सरकार सही समय पर इस महत्वपूर्ण फैसले को लागू करेगी, जिससे देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 Apr 2026 11:48 AM (IST)

    परिसीमन को लेकर टकराव, प्रियंका गांधी बोलीं-लोकतंत्र बचाने में विपक्ष रहा सफल

    दिल्ली में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास न होने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मिलकर लोकतंत्र को बचाया और सरकार की कथित साजिश को विफल किया. प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि परिसीमन के जरिए सत्ता पक्ष राजनीतिक लाभ लेना चाहता था, जिसे विपक्ष ने एकजुट होकर रोक दिया. उन्होंने यह भी कहा कि पुराने कानून को लागू करने में विपक्ष को कोई आपत्ति नहीं है. महिलाओं के आरक्षण का समर्थन करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र को कमजोर करने वाली किसी भी कोशिश का विपक्ष विरोध करता रहेगा. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    18 Apr 2026 11:35 AM (IST)

    महिलाओं के अधिकार पर सियासत तेज, संजय जयस्वाल बोले-सड़कों पर उतरेंगे

    दिल्ली में संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास न होने के बाद राजनीति तेज हो गई है. भाजपा सांसद संजय जयस्वाल ने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है. उन्होंने कहा कि अब भाजपा सड़कों पर जाकर महिलाओं को इस मुद्दे के बारे में जागरूक करेगी. जयस्वाल ने भरोसा जताया कि देश की महिलाएं विपक्ष पर दबाव बनाएंगी, जिससे अगले तीन महीने के भीतर यह बिल पास कराना उनकी मजबूरी बन जाएगा. (ANI)

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 11:21 AM (IST)

    मक्का उत्पादन में नंबर-1 बना मध्य प्रदेश, ईथेनॉल नीति से बदली खेती की तस्वीर

    मध्य प्रदेश ने मक्का उत्पादन में बड़ी छलांग लगाते हुए देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है और अब कुल उत्पादन में करीब 15.30 फीसदी हिस्सेदारी दे रहा है. राज्य में लगभग 19 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का की खेती हो रही है, जिससे करीब 6.64 मिलियन टन उत्पादन मिल रहा है. विशेषज्ञों के अनुसार, ईथेनॉल ब्लेंडिंग नीति ने मक्का की मांग को तेजी से बढ़ाया है, जिससे किसानों का रुझान इस फसल की ओर बढ़ा है. पिछले कुछ वर्षों में मक्का का रकबा और उत्पादन दोनों तेजी से बढ़े हैं, जिससे खेती का ट्रेंड भी बदलता नजर आ रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 11:05 AM (IST)

    कोच्चि टी नीलामी में बढ़े दाम, विदेशी मांग से ऑर्थोडॉक्स चाय हुई महंगी

    कोच्चि की चाय नीलामी में ऑर्थोडॉक्स चाय की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. विदेशी खरीदारों की वापसी से औसत कीमत 201 रुपये से बढ़कर 205 रुपये प्रति किलो हो गई है. खासतौर पर यूएई और रूस जैसे बाजारों से नए ऑर्डर मिलने से दामों को सहारा मिला है. वहीं श्रीलंका में ईरान संघर्ष के कारण उत्पादन प्रभावित होने और बिजली व खाद की कमी से सप्लाई पर असर पड़ा है, जिसका फायदा भारतीय चाय को मिल रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 10:50 AM (IST)

    रामकृपाल यादव का कांग्रेस पर हमला, महिला आरक्षण पर पलटी का आरोप

    बिहार के मंत्री रामकृपाल यादव ने महिला आरक्षण मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि 2023 में जब महिला आरक्षण विधेयक पेश हुआ था, तब कांग्रेस ने इसका समर्थन किया था, लेकिन अब इसे लागू करने के समय वही पार्टी विरोध कर रही है. यादव ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों के साथ ऐसा रुख जनता को पसंद नहीं आएगा और इसका राजनीतिक असर भी देखने को मिलेगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 10:35 AM (IST)

    भारतीय मसालों की गुणवत्ता पर सवाल, निर्यात में बढ़ी अस्वीकृति पर चिराग पासवान की चिंता

    केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भारतीय मसालों की गुणवत्ता को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि विदेशी बाजारों में मसालों की खेप लौटना “निराशाजनक और शर्मनाक” है. हाल के वर्षों में कीटनाशकों के अवशेष और अलग-अलग देशों के नियमों के कारण कई कंसाइनमेंट रिजेक्ट हुए हैं. पासवान ने गुणवत्ता सुधार, बेहतर प्रोसेसिंग और वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि भारत को अब मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 10:20 AM (IST)

    हिमाचल में MSP बढ़ा, गेहूं 8000 और मक्का 5000 रुपये क्विंटल

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए कई फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी की है. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में गेहूं का MSP बढ़ाकर 8000 रुपये प्रति क्विंटल और मक्का का 5000 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. इसके अलावा जौ, हल्दी और अदरक के दाम भी बढ़ाए गए हैं, जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है. सरकार का

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 10:05 AM (IST)

    एमपी में भीषण गर्मी का कहर, 9 शहरों में पारा 42°C पार, 16 जिलों में लू का अलर्ट

    मध्य प्रदेश में गर्मी ने अचानक तेज रफ्तार पकड़ ली है और हालात अब लू जैसे बन गए हैं. खजुराहो में सीजन का सबसे ज्यादा 43.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि उमरिया, टीकमगढ़-नौगांव, मंडला, दमोह, गुना और दतिया समेत 9 शहरों में पारा 42 डिग्री से ऊपर पहुंच गया. जबलपुर भी 42 डिग्री के साथ सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा, जबकि भोपाल और ग्वालियर में 41.3 डिग्री, इंदौर में 40.6 और उज्जैन में 40.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ. मौसम विभाग ने 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है, जिसके चलते कई जगहों पर स्कूलों का समय भी बदला गया है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 09:47 AM (IST)

    कठुआ में अवैध पोस्त खेती पर कार्रवाई, 21.68 किलो अफीम की फसल जब्त

    जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध पोस्त खेती पर शिकंजा कसा है. बिलावर के पलान इलाके में छापेमारी कर 21.68 किलोग्राम अफीम की फसल बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इस मामले में खुर्शी मोहम्मद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई और नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 09:32 AM (IST)

    लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर महंगा, एक दिन में आने-जाने पर 415 रुपये टोल

    उत्तर प्रदेश में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर सफर अब जेब पर भारी पड़ेगा. एनएचएआई ने टोल दरें तय कर दी हैं, जिसमें कार से एक तरफ का किराया 275 रुपये और एक ही दिन में वापसी करने पर 415 रुपये तक खर्च होंगे. करीब 3600 करोड़ रुपये की लागत से बने इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 15 मई के बाद हो सकता है. हालांकि समय बचत को लेकर भी सवाल हैं, क्योंकि जहां ट्रेन से कानपुर करीब 1 घंटे 10 मिनट में पहुंचा जा सकता है, वहीं एक्सप्रेसवे से कुल समय 1.5 से 2 घंटे तक लगने का अनुमान है, जिससे ट्रेन यात्रा अभी भी सस्ता और तेज विकल्प मानी जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 09:15 AM (IST)

    हज 2026 की शुरुआत, पहला जत्था आज सऊदी अरब के लिए रवाना

    हज 2026 के लिए आज देशभर से तीर्थयात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना होगा. इस साल करीब 1,75,025 श्रद्धालुओं के हज यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है. केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं दी हैं. इस बार हज यात्रा में डिजिटल सुविधाओं को और मजबूत किया गया है, जिसमें हज सुविधा ऐप और स्मार्ट रिस्टबैंड जैसी नई पहल शामिल हैं, जिससे यात्रियों की ट्रैकिंग और मदद आसान होगी. साथ ही पहली बार कम अवधि यानी करीब 20 दिन का हज विकल्प भी दिया गया है, जिससे ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सकेगी.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 09:00 AM (IST)

    तमिलनाडु में राहुल गांधी का आज चुनावी दौरा, तीन रैलियों में मांगेंगे वोट

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज तमिलनाडु में चुनाव प्रचार को तेज करेंगे और तीन बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे. वह कांग्रेस और DMK गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे. राज्य में 23 अप्रैल को 234 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होना है, जबकि 21 अप्रैल की शाम से प्रचार थम जाएगा. इस बार कांग्रेस गठबंधन के तहत 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 2021 में पार्टी ने 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 18 सीटों पर जीत हासिल की थी.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 08:46 AM (IST)

    दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न, बारिश से गर्मी से राहत, येलो अलर्ट जारी

    दिल्ली-NCR में मौसम ने अचानक करवट ली है और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 18 अप्रैल को भी कई जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. राजधानी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक सबसे ज्यादा है, जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है. दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के कारण मौसम सुहाना बना रहेगा.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 08:32 AM (IST)

    सूरत में नकली घी का बड़ा भंडाफोड़, 14.19 लाख का माल जब्त, 2 गिरफ्तार

    गुजरात के सूरत में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत नकली घी बनाने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलिस ने सचिन GIDC की ‘सबका फूड्स’ फैक्ट्री और तलंगपुर गोदाम पर छापा मारकर 2,029 किलो मिलावटी घी जब्त किया, जिसकी कीमत करीब 14.19 लाख रुपये है. साथ ही 21.61 लाख रुपये की मशीनरी और कच्चा माल भी बरामद किया गया. जांच में सामने आया कि आरोपी असली घी में पाम ऑयल, वनस्पति और केमिकल मिलाकर नकली घी तैयार करते थे और ‘देसी घी’ के नाम से बाजार में बेचते थे. इस मामले में भरत पोलारा और अमीन वधवानिया को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 08:16 AM (IST)

    एमपी पुलिस भर्ती में बड़ा मौका, 679 पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

    मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक (बैंड) के 679 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 अप्रैल 2026 कर दी गई है. पहले यह तारीख 19 अप्रैल थी. अब इच्छुक पुरुष उम्मीदवार एमपी ऑनलाइन पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं. यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जिन्हें संगीत वाद्य यंत्रों में रुचि है और पुलिस में नौकरी करना चाहते हैं. चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और बैंड कौशल परीक्षण शामिल होंगे.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    बिहार में बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी का अलर्ट, तेज हवाएं चलेंगी

    बिहार में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा. मौसम विभाग के अनुसार 18 अप्रैल को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है और 30 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. पटना में हल्के बादल छाए रहेंगे, जबकि मधेपुरा समेत कई इलाकों में मौसम बदलता रहेगा. इस दौरान बिजली गिरने और आंधी का खतरा भी है, इसलिए लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 07:45 AM (IST)

    यूपी में गन्ना बीज की डिजिटल ट्रैकिंग शुरू, किसानों को मिलेगा बेहतर बीज

    उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए बड़ी पहल की जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग ‘सीड ट्रेस एंड ट्रैक’ नाम से मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है. इस ऐप के जरिए गन्ना बीज की यात्रा शोध केंद्र से लेकर किसानों के खेत तक डिजिटल रूप से ट्रैक की जाएगी. एडिशनल केन कमिश्नर वीके शुक्ला के अनुसार, इससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज मिलेगा और कालाबाजारी पर रोक लगेगी. किसान ऐप के जरिए बीज की उपलब्धता देख सकेंगे और अपनी मांग भी दर्ज कर पाएंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और आसान बनेगी.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 07:31 AM (IST)

    यूपी में गर्मी का कहर, बांदा में 44°C, कई जिलों में पारा 40 के पार

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का असर तेज हो गया है. पूर्वी यूपी के वाराणसी, प्रयागराज, मिर्जापुर और सोनभद्र में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है, जबकि 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है. शुक्रवार को बांदा सबसे ज्यादा गर्म रहा, जहां पारा 44 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 07:15 AM (IST)

    दिल्ली में सफाई और अतिक्रमण पर LG संधू सख्त, MCD को दिए कड़े निर्देश

    दिल्ली में सफाई व्यवस्था और अतिक्रमण को लेकर उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने एमसीडी अधिकारियों पर सख्ती दिखाई है. समीक्षा बैठक में उन्होंने साफ कहा कि काम तय समय में पूरा होना चाहिए और किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एलजी ने कूड़े के पहाड़ खत्म करने, सड़कों की सफाई के लिए मशीनों की संख्या बढ़ाने और बाजारों व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के लोग बेहतर सुविधाओं के हकदार हैं और नागरिक सेवाओं में सुधार जरूरी है.

  • Posted By: Kisan India

    18 Apr 2026 06:59 AM (IST)

    चारधाम यात्रा की शुरुआत, ऋषिकेश में पंजीकरण शुरू, आज सीएम धामी दिखाएंगे हरी झंडी

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप में सुबह 6 बजे से 30 काउंटरों पर ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है, जिसमें 24 काउंटर ट्रांजिट कैंप और 6 काउंटर आईएसबीटी में लगाए गए हैं. पहले दिन दोपहर तक करीब 150 यात्रियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें नेपाल से आए 30 श्रद्धालु सबसे पहले शामिल रहे. आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह 11 बजे यात्रियों के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की औपचारिक शुरुआत करेंगे. प्रशासन ने साफ-सफाई, ट्रांजिट कैंप और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारी पूरी कर ली है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 18 Apr, 2026 | 06:54 AM