-
LIVE प्रयागराज में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ससुर खदेरी नदी में उफान, फसलों पर खतरा
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कल मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अगले दो से तीन दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों, बिहार, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, बंगाल और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी तेज बारिश हो सकती है. आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और झारखंड में बिजली चमकने और तूफान आने का अनुमान व्यक्त है. इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में आज हल्की से तेज बारिश हुई. कल भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
हिमाचल में बारिश-आपदा के बीच पशुपालकों के लिए राहत, पशुधन नुकसान पर 55 हजार रुपये मुआवजा
हिमाचल में बारिश और आपदा से परेशान पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है. गौशाला के नुकसान पर अब 50 हजार रुपये, बड़े दुधारू पशु की मौत पर 55 हजार रुपये और बकरी, भेड़, सूअर या मेमने के नुकसान पर 9 हजार रुपये मुआवजा मिलेगा.
-
कर्नाटक ने सूखा से बचने के लिए क्रत्रिम बारिश कराने को मंजूरी दी, फसल सिंचाई और पेयजल संकट दूर होगा
Karnataka Allow Artificial Rain Project : कर्नाटक के 101 तालुका को सूखाग्रस्त घोषित कर दिया गया है. जबकि, कई हिस्सों में बारिश पर निर्भर किसान खेती नहीं कर पाए हैं. वहीं, खरीफ फसलों को सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता के साथ ही हरे चारे का संकट भी खड़ा हो गया है.
-
कौड़ियों में जमीन बिकने से चर्चा में आई कैलारस चीनी मिल की CM ने ली सुध, फिर से चालू कराने का ऐलान
Kailaras Sugar Factory Morena : कैलारस चीनी मिल कई सालों से बंद होने के बाद 439 करोड़ से ज्यादा की जमीन 61 करोड़ में बेचे जाने से चर्चा में है. भारतीय किसान संघ ने सरकार से इस पर रोक नहीं लगाने पर 7 सितंबर के बाद आंदोलन की चेतावनी दी थी. इसके पहले ही सीएम ने मिल को फिर से शुरू कराने की घोषणा कर दी है.
-
माखन-मिश्री नहीं, कान्हा को चढ़ता है मिट्टी का पेड़ा! कृष्ण की इस लीला से जुड़ा है रहस्य
मथुरा के ब्रह्मांड घाट में कृष्ण की ऐसी अनोखी लीला से जुड़ी परंपरा आज भी जीवित है, जहां कान्हा को माखन-मिश्री नहीं, मिट्टी के पेड़े का भोग लगाया जाता है. मान्यता है कि यहीं कृष्ण ने बचपन में मिट्टी खाई और यशोदा मैया को पूरे ब्रह्मांड के दर्शन हुए.
-
मेकेदातु बांध विवाद: दो राज्यों के विरोध के बाद अब किसान संगठन ने भी खोला मोर्चा.. 20 से आंदोलन
Mekedatu Dam Karnataka: किसान नेता पीआर पांडियन ने कर्नाटक के राजनीतिक नेतृत्व पर आरोप लगाया कि वे स्थानीय विरोध के बावजूद फायदे के लिए मेकेदातु परियोजना को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कावेरी नदी पर बनने वाला यह बांध किसानों को बर्बाद कर देगा.








