Goa Election 2026 में E20 Petrol बना बड़ा मुद्दा, अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को घेरा
E20 पेट्रोल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने दावा किया कि E20 लागू होने के बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों की माइलेज कम हो रही है और पुराने वाहनों के इंजन को नुकसान पहुंच सकता है. केजरीवाल ने यह भी आरोप लगाया कि सरकार ने बिना पर्याप्त तैयारी के E20 लागू किया और पेट्रोल पंप, ऑयल टैंकर व पुराने वाहनों को इसके लिए पूरी तरह तैयार नहीं किया गया. उन्होंने अमेरिका से एथेनॉल आयात और गोवा चुनाव को भी इस मुद्दे से जोड़ा तथा लोगों से बीजेपी और कांग्रेस के बजाय आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की.
और पढ़ें
Published: 7 Aug, 2026 | 06:22 PM