Sugar Stock पर पीलीभीत DM Gyanendra Singh ने खोला मोर्चा, जमाखोरी पर छापेमारी

नोएडा | Updated On: 26 Aug, 2026 | 07:48 PM

चीनी की बढ़ती कीमतों के बीच पीलीभीत प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है और बाजार या चीनी मिलों में किसी तरह की कमी नहीं है। इसके बावजूद चीनी के दाम बढ़ने की वजहों की जांच के लिए प्रशासन ने टीम गठित की है। प्रशासन ने स्टॉकिस्टों और चीनी मिलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साफ निर्देश दिए हैं कि तय सीमा से ज्यादा स्टॉक नहीं रखा जाए और स्टॉक का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में दर्ज किया जाए।

Published: 26 Aug, 2026 | 07:32 PM

Topics: