PM Kisan Samman Nidhi में 315 करोड़ का फर्जीवाड़ा? 4.5 लाख फर्जी पंजीकरण, 1700 IP Address का खुलासा

नोएडा | Updated On: 2 Sep, 2026 | 07:37 PM

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में कथित बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच के मुताबिक, करीब 4.5 लाख फर्जी पंजीकरण के जरिए लगभग 315 करोड़ रुपये की सम्मान निधि लिए जाने का दावा है। जांच में दूसरे जिलों के लोगों के नाम, फर्जी अभिलेख और करीब 1700 संदिग्ध IP Address सामने आने की बात कही गई है। मामले में प्रतापगढ़ के डीएम ने एसपी को एफआईआर दर्ज कराने के लिए पत्र लिखा है और साइबर सेल की मदद से जांच आगे बढ़ाई जा रही है। वहीं कुंडा तहसील के 65,924 लाभार्थियों का सत्यापन अभी जारी है। आखिर इतने बड़े स्तर पर फर्जी पंजीकरण कैसे हुआ? सरकारी सिस्टम में फर्जी नाम कैसे दर्ज हुए और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होगी? जानिए पूरी कहानी।

Published: 2 Sep, 2026 | 06:52 PM

Topics: