25 ट्रैक्टर पराली से बदली किस्मत! Mushroom Farming ने किसान को 10 दिन में दिलाए 16 लाख
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के मुलमुला गांव के किसान रोहित साहू ने पराली को जलाने के बजाय कमाई का जरिया बना दिया है. ‘मशरूम बाबा’ के नाम से पहचान बना चुके रोहित साहू बड़े स्तर पर पैरा मशरूम की खेती कर रहे हैं. 25 ट्रैक्टर पराली से शुरू हुआ उनका सफर अब 500 ट्रैक्टर पराली तक पहुंच चुका है और करीब 6 हजार पराली पैडी तैयार की जा रही हैं. रोहित साहू के मुताबिक पैरा मशरूम की मांग अच्छी है और करीब 10 से 12 दिनों में उत्पादन लिया जा सकता है. पिछले साल उन्होंने मशरूम की बिक्री से करीब 16 लाख रुपये की कमाई की. खास बात यह है कि उनके इस मॉडल से दूसरे लोगों को रोजगार भी मिल रहा है.
और पढ़ें
Published: 23 Aug, 2026 | 08:44 PM