अन्नपूर्णा भंडार योजना शुरू, 28 लाख महिलाओं के खाते में 3-3 हजार रुपये भेजे गए 

Annapurna Bhandar Scheme First Installment Released: पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत के पहले चरण में 28.25 लाख लाभार्थियों को हर महीने 3,000 रुपये की मदद भेजी गई है.

नई दिल्ली | Updated On: 3 Jun, 2026 | 03:14 PM

बंगाल की महिलाओं के खाते में 3-3 हजार रुपये की राशि राज्य सरकार ने भेज दी है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सत्ता में आने के एक माह के भीतर राज्य में महिलाओं के लिए 3,000 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता वाली ‘अन्नपूर्णा भंडार’ योजना की बुधवार को औपचारिक शुरुआत कर दी है. बंगाल ने अन्नपूर्णा योजना के पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की मदद मिलेगी.

28 लाख महिलाओं को भेजी राशि

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राज्य सचिवालय नवान्न में आयोजित कार्यक्रम में अन्नपूर्णा भंडार योजना की शुरुआत की है.  इस दौरान उन्होंने 28 लाख महिलाओं के खाते मे 3-3 हजार रुपये भेज दिए हैं. इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. भाजपा ने अपने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था.

महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये

पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत के पहले चरण मे्ं 28.25 लाख लाभार्थियों को हर महीने 3,000 रुपये की मदद भेजी गई है. मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पिछले तीन दिनों में राज्य के अधिकारियों, जिला प्रशासन, ब्लॉक विकास कार्यालयों, नगर निकायों, चुने हुए प्रतिनिधियों और जनता की भागीदारी के साथ मिलकर किए गए एक समन्वित प्रयास के जरिए, 28,25,769 सत्यापित लाभार्थियों को एक समर्पित पोर्टल पर पंजीकृत किया गया है.

महिलाओं का आर्थिक स्तर ऊपर उठेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और ‘डबल-इंजन सरकार’ की प्रतिबद्धता ने यह सुनिश्चित किया है कि 3,000 रुपये की मदद देने का वादा पूरा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य की पात्र महिलाओं को यह राशि दी जाएगी, ताकि उनकी आर्थिक स्थित को बेहतर किया जा सके.

25 से 60 साल की महिलाएं योजना के लिए पात्र

पश्चिम बंगाल सरकार के मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि अन्नपूर्णा योजना का लाभ 25 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के लोगों को DBT के माध्यम से मिलेगा. इस योजना के तहत उन्हें 3,000 रुपये मिलेंगे. उन्होंने कहा कि हमने घरों से फॉर्म लिए हैं. अधिकारी की जांच के बाद DM की ओर से मंजूरी मिल गई है. जो पात्र नहीं हैं, उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा. इसके अलावा सोमवार से राज्य ने महिलाओं के लिए अपनी मुफ्त बस सेवा शुरू की है, जिसमें पात्र उम्मीदवारों को ‘जीरो वैल्यू’ (मुफ्त) टिकट दिए जाते हैं.

TMC सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना को बदला

पिछली TMC सरकार की ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को हटाकर नई सरकार ने नई अन्नपूर्णा योजना शुरू की है. पहले की योजना के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1,500 रुपये मिलते थे. महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण विभाग ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि वे जरूरी इंतजाम करें ताकि यह कार्यक्रम पूरे राज्य में बिना किसी रुकावट के संपन्न हो सके.

Published: 3 Jun, 2026 | 03:04 PM

Topics: