महिलाओं को मासिक 1500 रुपये देने का ऐलान.. आंगनबाड़ी वर्कर की सैलरी बढ़ी, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिलेगा

West Bengal Budget 2026-27: पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम बजट पेश किया है. इस बजट में सबसे बड़ा ऐलान लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ाने के साथ ही आंगनबाड़ी सहायिकाओं का वेतन बढ़ाने का ऐलान किया गया है. वहीं, युवाओं के लिए मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा.

रिजवान नूर खान
नोएडा | Updated On: 5 Feb, 2026 | 04:57 PM

West Bengal Budget 2026: पश्चिम बंगाल सरकार ने अंतरिम बजट 2026-27 पेश कर दिया है. बजट में कई बड़े ऐलान करते हुए आंगनबाड़ी सहायिकाओं का वेतन बढ़ाने की घोषणा की गई है. जबकि, महिलाओं को हर महीने लक्ष्मी भंडार योजना के तहत 1500 रुपये देने का वादा किया गया है. लक्ष्मी योजना का लाभ राज्य की 2 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को मिलेगा. वहीं, राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा दिया है.

पश्चिम बंगाल का 4 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश

पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया. इस बजट में सबसे बड़ा ऐलान ‘लक्ष्मी भंडार’ योजना को लेकर हुआ है. जबकि, आंगनबाड़ी सहायिकाओं का वेतन भी बढ़ाया गया है. जबकि, युवाओं को नौकरी मिलने तक अधिकतम 5 साल मासिक भत्ता देने का ऐलान किया गया है.

लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ाकर 1500 रुपये मासिक की गई

पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बजट में सबसे बड़ा ऐलान लक्ष्मी भंडार योजना को लेकर हुआ है. राज्य की 2.42 करोड़ महिलाओं के लिए मासिक सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. योजना के तहत वर्तमान में लाभार्थी महिलाओं को मासिक 1000 रुपये दिए जाते हैं. ताजा बढ़ोत्तरी के बाद 1500 रुपये मिलेंगे.

आशा और आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया गया

पश्चिम बंगाल सरकार ने बजट में आशा और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के लिए मासिक वेतन में बढ़ोत्तरी का प्रावधान किया है. राज्य सरकार के अनुसार अप्रैल 2026 से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आंगनवाड़ी सहायिकाओं की सैलरी में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की जाएगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल में आंगनबाड़ी सहायिकाओं (Anganwadi Helpers) को मानदेय के रूप में 6,500 रुपये प्रति माह मिलते हैं. अब ताजा बढ़ोत्तरी के बाद मानदेय 7,500 रुपये प्रतिमाह मिलेगा.

बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिलने तक 1500 रुपये मासिक भत्ता मिलेगा

बजट पेश करते हुए राज्य की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने यह भी घोषणा की कि राज्य सरकार एक योजना  ‘बांग्लार युवा साथी’ शुरू करेगी, जिसके तहत 21-40 वर्ष की आयु वर्ग के बेरोजगार लोगों को नौकरी मिलने तक या अधिकतम पांच साल की अवधि तक 1,500 रुपये मासिक बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा. वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढ़ा दिया गया है.

बजट पर सीएम ममता बनर्जी ने क्या कहा

कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “हम 100 दिन की रोज़गार योजना, आवास योजना जैसी कई योजनाओं में नंबर वन हैं. लेकिन केंद्र सरकार ने इन योजनाओं के लिए फंडिंग बंद कर दी है. हम यह बजट लोगों के लिए पेश कर रहे हैं, चुनाव पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. हमने अपना वादा निभाया इसलिए, हमने इस फरवरी से लक्ष्मी भंडार में 500 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की है. गिग वर्कर्स के लिए, हम एक पोर्टल बनाएंगे जहां वे फायदे पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 5 Feb, 2026 | 03:37 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़

Drone Didi Scheme Sirsa Haryana Low Adoption Farmers Reluctance Drone Spraying Challenges Women Agriculture

‘ड्रोन दीदी’ योजना को झटका: हरियाणा में उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा साथ, जानिए क्यों झिझक रहे किसान

Cooperative Society Automated Coconut Dehusking Plant Kerala Farmers Production Efficiency Agri Innovation

अब मशीनें करेंगी नारियल छीलने का काम, सहकारी संस्था ने किसानों को राहत और उत्पादन बढ़ाने के लिए शुरू की नई पहल

India Popcorn Production Growth 2030 Self Sufficiency Import Reduction Icar Farmers Agriculture Sector

ICAR का बड़ा लक्ष्य: 2030 तक पॉपकॉर्न आयात पर लगेगा पूर्ण विराम, 810 करोड़ रुपये की होगी बचत

Maharashtra Onion Price Volatility Committee Fadnavis Farmer Relief Long Term Agriculture Reforms India

महाराष्ट्र में प्याज के गिरते-बढ़ते दामों पर सरकार सख्त, बनाएगी हाई लेवल कमेटी और देगी किसानों को तात्कालिक राहत

India Weather Update March 2026 Western Disturbance Rain Storm Alert North India Bihar Up Delhi Rajasthan

पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय, उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश और तूफान की चेतावनी

Agriculture News Live Updates 26th March 2026 Thursday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE कृषि कॉलेज में छात्र की करंट से मौत पर हंगामा, दिनभर प्रदर्शन के बाद जांच की मांग तेज