सरकारी इजाजत के बावजूद किसानों ने 1 जून से नहीं शुरू की धान की बुवाई! जानें वजह

पंजाब के मालवा क्षेत्र में किसान समय से पहले धान की बुआई को लेकर चिंतित हैं. उनका मानना है कि सूखे मौसम में रोपाई से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ सकता है.

वेंकटेश कुमार
नोएडा | Updated On: 3 Jun, 2025 | 03:53 PM

पंजाब के मालवा क्षेत्र के किसान इस बार समय से पहले धान की बुआई शुरू करने को लेकर थोड़े चिंतित हैं. उनका मानना है कि जल्दी बुआई करने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ सकता है. पंजाब सरकार ने 1 जून से बठिंडा, फरीदकोट, मुक्तसर, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में धान की रोपाई की इजाजत दी है. इस दक्षिण मालवा क्षेत्र में करीब 8 से 9 लाख हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है. हालांकि सोमवार तक इन जिलों में धान की रोपाई की शुरुआत बहुत कम नजर आई.

क्षेत्र के मुख्य कृषि अधिकारियों का कहना है कि किसान इस बार भी पिछली परंपरा के अनुसार ही 10 जून के आसपास रोपाई शुरू करेंगे, क्योंकि धान पानी की मांग वाली फसल है और समय से पहले रोपाई करने से नुकसान हो सकता है.

बारिश होने पर बुवाई तेजी से शुरू होगी

हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, किसानों का कहना है कि अगर जल्द बारिश होती है तो एक हफ्ते में धान की रोपाई शुरू हो सकती है, लेकिन इस समय सूखा मौसम होने के कारण किसान रुचि नहीं दिखा रहे हैं. बठिंडा के बाजाक गांव के प्रगतिशील किसान बलदेव सिंह ने कहा कि किसान 1 जून से धान की बुआई शुरू करने के फैसले से पूरी तरह सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई किसान पीआर 126, पीआर 131 जैसी गैर-बासमती किस्मों की रोपाई करता है, तो फसल 93 से 111 दिनों में तैयार हो जाएगी.

गुणवत्ता और उत्पादन पर असर पड़ेगा

किसान ने कहा कि ऐसे में पकने के समय मौसम की स्थिति अनाज की गुणवत्ता और उत्पादन पर असर डालेगी. किसानों ने कहा कि सरकार को यह फैसला लेने से पहले अनुभवी वैज्ञानिकों से सलाह लेनी चाहिए थी. एक और किसान सुखपाल सिंह ने कहा कि किसान अभी भी प्रवासी मजदूरों से संपर्क कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि नहरों में अभी पानी नहीं है, जिससे साफ है कि अधिकारी भी जानते हैं कि किसान धान की पारंपरिक रोपाई की तारीख यानी जून के मध्य तक ही बुआई करेंगे.

धान की बुआई के लिए अनुकूल नहीं है मौसम

वहीं, किसानों और कृषि अधिकारियों का कहना है कि सूखा मौसम धान की बुआई शुरू करने के लिए अनुकूल नहीं है. खेतों में पौधे अभी रोपाई के लिए तैयार नहीं हैं और बुआई शुरू होने में अभी 10 से 12 दिन लग सकते हैं. किसान सरकार के 1 जून से धान की बुआई शुरू करने के फैसले से सहमत नहीं दिख रहे. फरीदकोट के मुख्य कृषि अधिकारी (CAO) कुलवंत सिंह ने कहा कि अगर प्री-मानसून बारिश होती है तो बुआई रफ्तार पकड़ेगी. फिलहाल तापमान ज्यादा है और बारिश नहीं हुई, इसलिए किसान रुचि नहीं दिखा रहे.

 

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 3 Jun, 2025 | 03:50 PM

लेटेस्ट न्यूज़

India Targets 30 Billion Dollar Seafood Exports In Next Five Years Piyush Goyal Roadmap

भारत का बड़ा लक्ष्य, अगले 5 साल में 30 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है सीफूड निर्यात, पीयूष गोयल ने रखा रोडमैप

Oil India Discovers Natural Gas Deposit In Andaman Basin Hardeep Puri Calls It Major Energy Breakthrough

ऑयल इंडिया लिमिटेड को अंडमान में मिला प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार, भारत की ऊर्जा ताकत को मिलेगा नया बूस्ट

Weather Update Today Heavy Rain Strong Winds Alert In Delhi Uttar Pradesh Punjab Imd Forecast

आंधी, बारिश और तेज हवाओं का डबल अटैक! दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में 2 दिन आंधी-तूफान का अलर्ट

6th June 2026 Saturday Agriculture News Live Updates Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News

LIVE दिल्ली में आज ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन! शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की उठेगी मांग

Flood Resistant Paddy Varieties For High Yield In Waterlogged Fields

खेत में कितना भी बढ़े पानी, धान की ये खास किस्में किसानों को दिला सकती हैं शानदार पैदावार

Pm Kisan Yojana 23rd Installment Payment Release Update Details Beneficiaries List

PM किसान की 23वीं किस्त को लेकर बड़ा अपडेट! जून में आ सकता है पैसा, किसानों में बढ़ी उम्मीद