Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: दिल्ली में मॉनसून की एंट्री और बिहार में तेज बारिश, राम मंदिर चंदा विवाद अपडेट.. दिनभर की बड़ी खबरें यहां पढ़ें
Agriculture News in Hindi: आज यूपी के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. प्रदेश के अधिकतर जनपदों में मानसून सक्रिय हो गया है. सुल्तानपुर, मुज़फ्फरनगर, बदायूं, सहारनपुर, संभल समेत कई जनपदों में भारी से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कल प्रदेश भर में तेज़ हवाएं चलने, बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश का अनुमान जताया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Saurabh Sharma
धामी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को किया याद
देहरादून में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने IRDT सभागार में आयोजित देहरादून महानगर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लिया. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसे भारत की कल्पना करते थे जो सांस्कृतिक रूप से मजबूत हो और जिसमें तुष्टीकरण की कोई जगह न हो. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उनकी इच्छाशक्ति को धरातल पर उतारने का काम कर रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की अपील की. कार्यक्रम में कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. राजनीतिक संदेश दिया गया.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC विवाद पर शाहनवाज हुसैन का हमला, पार्टी दो हिस्सों में बंटी
दिल्ली में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि TMC अब दो हिस्सों में बंट चुकी है-एक अल्पमत वाली और दूसरी बहुमत वाली. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अल्पमत गुट की नेता हैं, जबकि उनके खिलाफ बड़ा वर्ग खड़ा है. यह बयान विपक्ष की नेता रिताब्रता बनर्जी की ECI से मुलाकात के बाद आया. शाहनवाज हुसैन ने आरोप लगाया कि पार्टी अब नए ढांचे की ओर बढ़ रही है, लेकिन उसके साथ जनता और कार्यकर्ता नहीं हैं. उन्होंने इसे “बुआ-भतीजे की पार्टी” तक सीमित बताया. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है और आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
अंडे फेंकने की घटना पर महुआ मोइत्रा का बयान, TMC बनाम भाजपा पर फिर गरमाई राजनीति
कोलकाता में TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की घटना पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग जनता नहीं बल्कि भाजपा कार्यकर्ता थे और पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. उन्होंने कहा कि TMC के लोग मैदान छोड़कर भागने वाले नहीं हैं. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष की नेता रिताब्रता बनर्जी की ECI से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि कौन कहां जाता है इस पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मोइत्रा ने यह भी कहा कि असली और नकली TMC की बहस बेकार है और जब तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हैं, तब तक पार्टी मजबूत रहेगी. इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
TMC के भीतर विवाद पर सियासत तेज, कुणाल घोष का तीखा हमला
कोलकाता में पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है. कुणाल घोष ने विपक्ष की नेता रिताब्रता बनर्जी की ECI से मुलाकात पर कड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि असली तृणमूल कांग्रेस वही है और दूसरी तरफ की टीएमसी अवैध है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरा मामला भाजपा प्रायोजित राजनीति का हिस्सा है और भाजपा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से डरती है. कुणाल घोष ने दावा किया कि बंगाल के मजदूर और कार्यकर्ता पूरी तरह ममता बनर्जी के साथ हैं. इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक बहस और तेज हो गई है, जबकि विपक्ष भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है.(ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
राम मंदिर चंदे में हेराफेरी पर जांच की मांग, के.सी. वेणुगोपाल का बड़ा बयान
दिल्ली में कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने राम मंदि चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट को केंद्र सरकार द्वारा नामित किया गया था और गरीब श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ दान दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि दान में कथित गड़बड़ी को सही ठहराया जा रहा है और जांच की मांग करने वालों की आलोचना की जा रही है. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके. मामले पर राजनीतिक बहस तेज हो गई है और विभिन्न दल अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
साइबर फ्रॉड नेटवर्क पर बड़ा खुलासा, युवाओं को नौकरी के नाम पर फंसाने का आरोप
महाराष्ट्र के एक मंत्री ने साइबर फ्रॉड से जुड़े संगठित नेटवर्क को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी का झांसा देकर विदेशों में ले जाया जाता है, जहां उनके पासपोर्ट छीन लिए जाते हैं और उन्हें जबरन साइबर अपराध में शामिल किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उन्होंने भरोसा जताया कि विदेशों में फंसे भारतीय युवाओं को सुरक्षित वापस लाने के प्रयास सफल होंगे. सरकार इस पूरे नेटवर्क की जांच और पीड़ितों की वापसी के लिए लगातार कदम उठा रही है. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
बिहार में मौसम ने ली करवट, शाम होते ही हुई हल्की बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत
बिहार की राजधानी पटना में गुरुवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली और शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. मौसम बदलने से तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया.
-
Posted By: Isha Gupta
BCCI ने भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल किया जारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत के श्रीलंका दौरे के टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम जारी कर दिया है. इस दौरे में दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से खेला जाएगा. यह सीरीज आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा होगी और भारत का श्रीलंका में नौ साल बाद पहला टेस्ट दौरा होगा.
-
Posted By: Isha Gupta
पश्चिम एशिया संकट के बीच भी नहीं थमी भारत की तेल सप्लाई, हरदीप पुरी ने बताया कैसे टला बड़ा संकट
दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद भारत में ईंधन आपूर्ति पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा. उन्होंने बताया कि मार्च से जून तक देश में कहीं भी पेट्रोल-डीजल की कमी, सप्लाई बंद होने या लंबी कतारों जैसी स्थिति नहीं बनी. मंत्री के अनुसार, सरकार की बेहतर तैयारी और ऊर्जा सुरक्षा रणनीति की वजह से देश बिना किसी बड़े व्यवधान के इस चुनौती से बाहर निकल सका.
-
Posted By: Isha Gupta
'बम बम भोले' के जयकारों के बीच अमरनाथ यात्रा की शानदार शुरुआत, पहले जत्थे का भव्य स्वागत
जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के पहले श्रद्धालुओं का जत्था नवयुग सुरंग पार कर काजीगुंड पहुंच गया. यहां जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला और पूरे रास्ते 'बम बम भोले' के जयकारे गूंजते रहे.
-
Posted By: Isha Gupta
PM मोदी और जापानी PM ने हरियाणा में मारुति सुजुकी के मेगा प्लांट का किया उद्घाटन
दिल्ली में भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी की चौथी वाहन निर्माण इकाई का उद्घाटन किया. यह उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया. इस नई विनिर्माण इकाई को भारत-जापान औद्योगिक सहयोग और 'मेक इन इंडिया' अभियान की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
100 साल पुराने रिश्ते अब नई ऊंचाइयों पर पहुंचेंगे, भारत-जापान साझेदारी पर PM मोदी का बड़ा संदेश
दिल्ली में भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां मौजूद कई जापानी कंपनियों का भारत से दशकों पुराना, बल्कि 100 साल से भी अधिक का रिश्ता है. उन्होंने मंच से जुड़े नए साझेदारों का स्वागत करते हुए कहा कि वे भारत-जापान की सफलता की इस साझा यात्रा का हिस्सा बन रहे हैं. प्रधानमंत्री ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और निवेश को और मजबूत करने पर भी जोर दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बिहार, मप्र और गुजरात में तीन विधानसभा सीटों के लिए 30 जुलाई को उपचुनाव
नयी दिल्ली: दो जुलाई (भाषा) निर्वाचन आयोग ने बृहस्पतिवार को बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की. इन सीटों के लिए 30 जुलाई को मतदान होगा. आयोग ने कहा कि बिहार की बांकीपुर, मध्य प्रदेश की दतिया और गुजरात की मंझलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
स्काईरूट ने स्वदेश विकसित रॉकेट ‘विक्रम-1’ के प्रक्षेपण के संभावित समय की घोषणा की
नयी दिल्ली: दो जुलाई (भाषा) हैदराबाद आधारित कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि देश के निजी तौर पर विकसित कक्षीय श्रेणी के पहले रॉकेट ‘विक्रम-1’ की पहली परीक्षण उड़ान के लिए 12 जुलाई से चार अगस्त के बीच का समय तय किया गया है. प्रक्षेपण की अंतिम तारीख श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में प्रक्षेपण स्थल पर परीक्षण से जुड़े काम पूरे होने और मौसम, सुरक्षा व ‘रेंज क्लीयरेंस’ पर निर्भर करेगी.
स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक पवन कुमार चांदना ने एक बयान में कहा, ‘‘हम यह समझना चाहते हैं कि प्रक्षेपण से लेकर ऊपर जाने के हर चरण में रॉकेट कैसा प्रदर्शन करता है. इस डेटा को जमीन पर होने वाले परीक्षण के जरिए पूरी तरह से दर्शाया नहीं जा सकता.
‘आगमन’ नाम का यह अभियान प्रणोदन, मार्गदर्शन, नेविगेशन, नियंत्रण और पूरे प्रक्षेपण यान के प्रदर्शन से जुड़ा अहम डेटा इकट्ठा करेगा। विक्रम-1 सात मंजिला लंबा, बहु-चरणीय कक्षीय प्रक्षेपण यान है जो पूर्ण-कार्बन मिश्रित संरचना के साथ बनाया गया है और घरेलू स्तर पर विकसित प्रणोदन प्रणालियों द्वारा संचालित है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मुंबई में भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
मुंबई: दो जुलाई (भाषा) मुंबई में लगातार भारी बारिश के बीच खुले मैनहोल में गिरकर बह जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. चांदीवली इलाके में जलभराव के कारण व्यक्ति को खुले मैनहोल का पता नहीं चल सका और वह उसमें गिरकर बह गया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली विश्वविद्यालय ने 2026-27 सत्र का शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया, 28 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
नयी दिल्ली: दो जुलाई (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय ने सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए 2026-27 शैक्षणिक सत्र का कैलेंडर जारी कर दिया. कैलेंडर के तहत पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी. विश्वविद्यालय द्वारा एक जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह कैलेंडर सभी स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों पर लागू होगा तथा संबंधित सभी पक्षों को इसका पालन करना होगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मणिपुर अब प्रधानमंत्री से संवेदना के दो शब्द की उम्मीद भी छोड़ चुका है: राहुल
नयी दिल्ली: दो जुलाई (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में हिंसा की ताजा घटना को लेकर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि यह स्थिति ‘विभाजनकारी विचारधारा’ का नतीजा है. उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि आज मणिपुर ही नहीं, पूरा देश ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संवेदना के दो शब्द की उम्मीद भी छोड़ चुका है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल का पीएम को पत्र, राम मंदिर मामले की न्यायालय की निगरानी में जांच का आग्रह
नयी दिल्ली: दो जुलाई (भाषा) कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन और वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की उच्चतम न्यायालय की निगरानी में किसी उच्च स्तरीय स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए. वेणुगोपाल ने दावा किया कि इस पूरे प्रकरण से करोड़ों भारतीय नागरिकों की आस्था के साथ विश्वासघात हुआ है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
खान सर के खिलाफ अंजना ओम कश्यप के मुकदमे को अदालत ने मध्यस्थता के लिए भेजा
नयी दिल्ली: दो जुलाई : दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘खान सर’ के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान और अन्य शिक्षकों के खिलाफ टीवी टुडे नेटवर्क लिमिटेड और उसकी प्रबंध संपादक अंजना ओम कश्यप के मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया. यह मामला सोशल मीडिया पर कथित मानहानि वाली पोस्ट से जुड़ा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में उनकी सेवा पूरी हुई, 'कलंक' के साथ नहीं रहेंगे: सूत्र
अयोध्या (उप्र): दो जुलाई (भाषा) : श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी चंपत राय ने अपने कुछ करीबी सहयोगियों से कहा है कि उनकी "अयोध्या में सेवा पूरी हो गई है" और वह कथित राम मंदिर दान गबन विवाद से जुड़े "कलंक" के साथ नहीं रहेंगे. सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि फिलहाल एकांतवास में रह रहे राय ने यह भी कहा कि उनके साथ 'विश्वासघात' हुआ है. हालांकि यह साफ नहीं हुआ कि उनका इशारा किसकी ओर था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
न्यायालय ने मणिपुर में पंचायत चुनाव की समयसीमा बढ़ाने संबंधी आदेश के खिलाफ दायर याचिका खारिज की
नयी दिल्ली: दो जुलाई : उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को मणिपुर में पंचायत चुनाव कराने की समयसीमा इस वर्ष 16 अक्टूबर तक बढ़ाने संबंधी मणिपुर उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह और न्यायमूर्ति एन. वी. अंजारिया की पीठ ने मणिपुर उच्च न्यायालय के 19 मई, 2026 को दिये फैसले के खिलाफ फेइरोजाम हेरामनी और अन्य लोगों द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बहराइच में अवैध गोदाम से कफ सिरप की 8,000 से अधिक शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार
बहराइच (उप्र): दो जुलाई। बहराइच जिले में औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने एक दवा कारोबारी के अवैध गोदाम पर छापेमारी करकोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 से अधिक शीशियां बरामद की हैं. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राजस्थान में मानसून की दस्तक, कई जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश का अलर्ट
जयपुर: दो जुलाई (भाषा) राजस्थान के कुछ हिस्सों के लिए बृहस्पतिवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण तेज से बहुत तेज बारिश का अनुमान जताया गया. मौसम विभाग ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून सात दिन की देरी से राज्य में पहुंचा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: वकीलों ने ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ FIR की मांग की, पैदल मार्च में धक्कामुक्की
अयोध्या (उप्र): दो जुलाई : फैजाबाद बार एसोसिएशन के वकीलों ने राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन मामले में बृहस्पतिवार को विरोध मार्च निकाला और राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने बताया कि इस मामले में पहली प्राथमिकी दर्ज कराने वाले शिकायतकर्ता एवं ट्रस्ट के एक अन्य सदस्य कृष्ण मोहन का नाम भी वकीलों द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में आरोपी के तौर पर शामिल किया गया है.
वकीलों ने अदालत परिसर से श्रीराम जन्मभूमि थाने तक मार्च निकाला और शिकायत सौंपकर मांग की कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जाए तथा आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए. इस दौरान वकीलों ने राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की. मार्च के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिसकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. कुछ वकीलों ने आरोप लगाया कि धक्का-मुक्की में उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बेंगलुरु में पत्थर की खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत
बेंगलुरु: दो जुलाई (भाषा) बेंगलुरु दक्षिण तालुक में बृहस्पतिवार को पत्थर की एक खदान में विशाल चट्टान गिरने से आठ श्रमिकों की मौत हो गई जिनमें अधिकांश बिहार के निवासी थे. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार, यह हादसा तड़के बेंगलुरु शहर और बेंगलुरु दक्षिण जिले की सीमा पर स्थित मदापट्टन में हुआ.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली पुलिस ने बम की फर्जी धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में गाजियाबाद के व्यक्ति को पकड़ा
नयी दिल्ली: दो जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने एनआईए, इसरो, डीआरडीओ सहित कुछ संगठनों और एअर इंडिया के एक विमान में बम रखे होने की फर्जी धमकी वाला ईमेल भेजने के आरोप में गाजियाबाद के एक व्यक्ति को पकड़ा है. अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 36 वर्षीय निशांत त्यागी का 2008 से मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पूर्वोत्तर में बाढ़ और भास्खलन से प्रभावितों की 'पीएम केयर्स' से मदद की जाए: खरगे
नयी दिल्ली: दो जुलाई : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पूर्वोत्तर के कई राज्यों में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं पर दुख जताते हुए बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि ‘पीएम केयर्स फंड’ का इस्तेमाल कर प्रभावित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा दिया जाए और उनका पुनर्वास करते हुए राहत प्रदान की जाए. खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह आरोप भी लगाया कि पूर्वोत्तर के लोगों से राज्यों को ‘‘बाढ़ मुक्त’’ बनाने के संबंध में ‘डबल इंजन’ वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकारों द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए और बाढ़ हर साल की नियमित समस्या बन गई है, जबकि दीर्घकालिक समाधान के प्रयास और तैयारियां अपर्याप्त हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
100 करोड़ रुपये के भूमि घोटाले में शाहजहांपुर का नगर निकाय अधिकारी गिरफ्तार
संभल (उप्र): दो जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में तैनात एक सहायक नगर आयुक्त को 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की सरकारी भूमि के कथित अवैध हस्तांतरण के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी राज कुमार गुप्ता कथित अपराध के समय संभल नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात थे और वर्तमान में शाहजहांपुर में सहायक नगर आयुक्त हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
व्हाट्सऐप ने ‘यूजरनेम फीचर’ पर सरकार की जांच के बीच धोखाधड़ी रोकने के उपाय बताए
नयी दिल्ली: दो जुलाई: मेटा के स्वामित्व वाले संदेश मंच व्हाट्सऐप ने अपने विवादित ‘यूजरनेम फीचर’ को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) का विस्तृत दस्तावेज जारी किया है. इसमें बताया गया है कि ‘यूजरनेम’ का उपयोग किसी और का रूप धारण करने या धोखाधड़ी के लिए न हो इसके लिए कंपनी कौन-कौन से कदम उठाएगी.
यह ‘एफएक्यू’ ऐसे समय जारी किया गया है, जब केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर संभावित धोखाधड़ी और किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण करने (इम्पर्सनेशन) के जोखिमों पर चिंता जताई है. सरकार ने कहा है कि इन मुद्दों पर उसकी संतुष्टि होने और परामर्श प्रक्रिया पूरी होने से पहले इस सेवा को लागू नहीं किया जाना चाहिए.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दल-बदल की ‘गंदी’ राजनीति कर रही भाजपा को एक दिन इसके परिणाम भुगतने होंगे : राज ठाकरे
पुणे/ठाणे: एक जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘दल-बदल कराने’’ की उसकी राजनीति ‘गंदी’ है और चेतावनी दी कि अंततः पार्टी को अपने द्वारा कायम की जा रही मिसालों के परिणाम भुगतने होंगे. ठाकरे ने पुणे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र ही नहीं, पूरे देश की राजनीति अब ‘‘पैसा और सत्ता’’ के इर्द-गिर्द सिमट गई है, जहां चुनाव केंद्र में हैं और शासन से अधिक दल-बदल को प्राथमिकता दी जा रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
झारखंड में सेरेब्रल मलेरिया का प्रकोप फैला, हर दिन बढ़ रहे मरीजों ने बढ़ाई परेशानी
जमशेदपुर: दो जुलाई (भाषा) झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में नौ अन्य लोगों में सेरेब्रल मलेरिया के संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके बाद पिछले एक सप्ताह में इस क्षेत्र में ऐसे मामलों की कुल संख्या बढ़कर 150 हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इस तरह की बीमारी की जांच के लिए अभियान तेज कर दिया है।
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर विपक्षी दलों को कमजोर करने का आरोप लगाया
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भाजपा पर विपक्षी दलों को कमजोर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि भाजपा को दूसरी पार्टियों में फूट डालने की आदत हो गई है और वह लगातार विपक्षी दलों को तोड़ने की कोशिश करती है. संजय राउत ने कहा कि देश में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और आने वाली पीढ़ियों को बताना पड़ेगा कि कभी भारत में मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था हुआ करती थी. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों और धनबल का इस्तेमाल कर विपक्षी दलों को तोड़ रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
2,295 करोड़ रुपये का डीप सी फिशिंग मिशन मंजूर
ओडिशा सरकार ने राज्य के मछुआरों और समुद्री कारोबार को नई ऊंचाई देने के लिए बड़ा कदम उठाया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डीप सी फिशिंग मिशन (Deep Sea Fishing Mission) को मंजूरी दे दी गई. इस योजना पर अगले 10 साल में 2,295.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. सरकार का लक्ष्य ओडिशा को देश का प्रमुख समुद्री निर्यात केंद्र बनाना और मछुआरों की आय बढ़ाना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 2 जुलाई 2026 को मॉनसून ने प्रवेश कर लिया है. आमतौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री करीब पांच दिन देरी से हुई है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राजधानी में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कोल्हापुर में भारी बारिश के बाद पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया
कोल्हापुर में भारी बारिश के बाद पंचगंगा नदी का जलस्तर बढ़ गया है. जिले के लिए अगले चार दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हिमाचल प्रदेश आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला GI टैग
हिमाचल प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और कृषि महत्व वाले आठ पारंपरिक उत्पादों को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिला है. अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. GI टैग पाने वाले नए उत्पादों में स्पीति का सीबकथॉर्न (छरमा), सलूणी सफेद मक्का, चंबा मेटल आर्ट, सिरमौरी लोइया, किन्नौरी टोपी, मंडी की सेपूवड़ी, किन्नौरी सेब और किन्नौरी आभूषण शामिल हैं. इन नए पंजीकरणों के साथ हिमाचल प्रदेश के GI टैग प्राप्त पारंपरिक उत्पादों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है. इन उत्पादों का पंजीकरण हिमाचल प्रदेश काउंसिल फॉर साइंस, टेक्नोलॉजी एंड एनवायरनमेंट (HIMCOSTE) के माध्यम से कराया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुंबई में भारी बारिश के कारण चर्चगेट स्टेशन के पास एक पेड़ उखड़कर गिर गया
मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण चर्चगेट स्टेशन के पास एक पेड़ उखड़कर गिर गया. इस घटना में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं. हालांकि, किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद प्रशासन और संबंधित एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और यातायात सामान्य करने का काम शुरू कर दिया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर चंदा मामले में विपक्ष राजनीति कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है- BJP नेता
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित दान चोरी मामले पर भाजपा नेता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि यह बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है. पासवान ने कहा कि चाहे मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण (SIR) हो, एफआईआर दर्ज करने की बात हो, गिरफ्तारी हो या जांच, सरकार ने हर स्तर पर इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. उन्होंने कहा कि कानून का पालन और उसकी सर्वोच्चता सुनिश्चित करना सरकार की प्रतिबद्धता है. भाजपा नेता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता और राम भक्त सब कुछ देख रहे हैं और सच्चाई उनके सामने है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी विधानसभा चुनाव के दौरान बिहार आए थे, लेकिन जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया. संजय सरावगी ने कहा कि नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय नेता हैं और भाजपा जो वादे करती है, उन्हें जमीन पर लागू भी करती है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में तेलंगाना में रेवंत रेड्डी और उनकी सरकार को भी जनता जवाब देगी. भाजपा नेता ने यह भी कहा कि रेवंत रेड्डी को अपने बयान पर पुनर्विचार करना चाहिए और इस्तेमाल किए गए शब्द वापस लेने चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है. स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि लगातार बारिश के चलते दोनों नदियों के जल स्तर में कल की तुलना में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम 24 घंटे स्थिति पर नजर रख रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
संसद भवन एनेक्सी में आज संसद की लोक लेखा समिति की बैठक
संसद की लोक लेखा समिति (PAC) की बैठक आज सुबह 11 बजे संसद भवन एनेक्सी (PHA) में आयोजित होगी. बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल करेंगे. बैठक में सबसे पहले ऑडिट अधिकारियों द्वारा समिति को जानकारी दी जाएगी. इसके बाद "केंद्र प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा" विषय पर चर्चा होगी. इस दौरान शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर मौखिक साक्ष्य और जानकारी ली जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया
दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, बुधवार देर रात सन्नोठ गांव के पास आउटर नॉर्थ जिले की एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड) टीम की इरशाद अली उर्फ सुकर अली से मुठभेड़ हुई. पुलिस ने बताया कि जब टीम ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी. इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई.घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक, इरशाद अली झपटमारी और लूट के कई मामलों में वांछित था. आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब में सब्सिडी वाले यूरिया के कथित दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई
पंजाब में सब्सिडी वाले यूरिया के कथित दुरुपयोग के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है. इस मामले में खन्ना पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपियों में जीटी रोड स्थित भट्टियां (खन्ना) में पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव मिल्क प्रोड्यूसर्स फेडरेशन लिमिटेड के कैटल फीड प्लांट के महाप्रबंधक (जनरल मैनेजर) और अन्य कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा स्थित इंडो ऑर्गेनिक्स के मालिक तथा नई दिल्ली के भजनपुरा स्थित मनीषा ट्रेडिंग कंपनी के मालिक को भी आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और सब्सिडी वाले यूरिया के कथित दुरुपयोग से जुड़े पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
दिल्ली NCR के कई इलाकों में लंबे इंतजार के बाद बारिश, गर्मी से राहत
दिल्ली NCR के कई इलाकों में लंबे इंतजार के बाद गुरुवार सुबह बारिश हुई. इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली.
#WATCH | दिल्ली | दिल्ली NCR के कई इलाकों में लंबे इंतजार के बाद हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।
वीडियो महात्मा गांधी मार्ग से है। pic.twitter.com/nQ5PIjz9Au
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुंबई में भारी बारिश के कारण दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर जलभराव
मुंबई में भारी बारिश के कारण दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर जलभराव देखा गया.
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में भारी बारिश के कारण दादर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पर जलभराव देखा गया। pic.twitter.com/Hnd3cYPFpd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
देश में टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई
देश में टमाटर, प्याज और आलू की कीमतों में पिछले कुछ हफ्तों के दौरान बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे खाद्य महंगाई बढ़ने की चिंता पैदा हो गई है. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में इन तीनों सब्जियों की कुल हिस्सेदारी 1.75 प्रतिशत है, इसलिए इनके दाम बढ़ने का असर महंगाई पर भी पड़ सकता है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक महीने में टमाटर की औसत खुदरा कीमत में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, प्याज के दाम 11 प्रतिशत बढ़े हैं, जबकि आलू की कीमतों में 1.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है. फिलहाल राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में टमाटर 60 से 70 रुपये किलो, प्याज 30 से 35 रुपये किलो और आलू 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर चंदा केस: ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज बोले- गोपाल राव पर हर मुद्दे को विवादित बना देते हैं
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने गोपाल राव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे हर मुद्दे को विवादित बना देते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के ट्रस्टी भगवान राम की परंपराओं का पालन कर रहे हैं, जबकि गोपाल राव ऐसा नहीं करते. महंत दिनेंद्र दास के अनुसार, पूरे विवाद के लिए गोपाल राव जिम्मेदार हैं और वे इस मामले में राजनीति कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मध्य प्रदेश में मॉनसून की देरी के बावजूद सोयाबीन की बुवाई ने रफ्तार पकड़ी
मध्य प्रदेश में मॉनसून की देरी के बावजूद सोयाबीन की बुवाई ने रफ्तार पकड़ ली है. अच्छी बारिश होने से किसानों ने तेजी से खेतों में सोयाबीन की बुवाई शुरू कर दी है. यह जानकारी सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SOPA) ने दी है. SOPA के त्वरित सर्वे के अनुसार, 30 जून तक राज्य में करीब 28.9 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सोयाबीन की बुवाई हो चुकी है. वहीं, कृषि मंत्रालय के आंकड़ों में यह रकबा केवल 6.9 लाख हेक्टेयर बताया गया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
19 राज्यों में भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 जुलाई को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश के साथ तेज तूफान आने की संभावना है. इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर, बदायूं, रामपुर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, अमरोहा, बरेली, हरदोई, फतेहपुर, कानपुर, रायबरेली, प्रयागराज, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, प्रतापगढ़, मिर्जापुर और सोनभद्र समेत कई जिलों के लिए भी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.