अब लाइव

सावन के दूसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे मनोज सिन्हा और कैलाश विजयवर्गीय

Latest Agriculture News in Hindi: झारखंड में जेपीएससी-जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितता के मामले को लेकर पिछले 16 दिनों से लगातार आंदोलनरत छात्रों के प्रतिनिधि मंडल और सरकार के द्वारा बनाई गई प्रतिनिधि मंडल के बीच आज दिन भर वार्ता का दौर जारी रहा. दिन भर चली वार्ता के बाद शाम को सरकार की ओर से गठित प्रतिनिधिमंडल में शामिल मंत्री सुदीव्य कुमार ने कहा कि छात्रों और सरकार के बीच लगभग 98% मुद्दों पर सहमति बन गई है जबकि दो प्रतिशत मुद्दों पर सहमति नहीं बनी है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने रविवार को राजस्थान के 19 जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. बरसात का ये दौर 13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है. अगले दो दिनों में कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. राजधानी जयपुर में भी आज सुबह ही रुक रुक कर बारिश हो रही है. बरसात से शहर के निचले इलाकों में पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 10 Aug, 2026 | 08:00 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Aug 2026 08:07 AM (IST)

    गुजरात और राजस्थान के तरबूज किसानों ने सरकार से की आयात प्रतिबंधों में ढील नहीं देने की मांग

    गुजरात और राजस्थान के तरबूज किसानों ने सरकार से आयात प्रतिबंधों में ढील नहीं देने की मांग की है. किसानों का कहना है कि अगर विदेश से तरबूज का आयात शुरू हुआ तो घरेलू बाजार में नई फसल की आवक के समय कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है. दरअसल, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में तरबूज की खेती दूसरी फसलों के साथ इंटरक्रॉप के तौर पर की जाती है. इस साल मॉनसून की देरी के कारण किसानों ने पारंपरिक फसलों ग्वार, बाजरा और मूंग की जगह तरबूज की खेती को मुख्य फसल के तौर पर अपनाने पर भी विचार किया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Aug 2026 07:50 AM (IST)

    सावन के दूसरे सोमवार पर महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे मनोज सिन्हा और कैलाश विजयवर्गीय

    उज्जैन में सावन के दूसरे सोमवार के अवसर पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की. दोनों नेताओं ने मंदिर में विधि-विधान से पूजा की और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Aug 2026 07:35 AM (IST)

    कचरे से कमाई, किसानों को फायदा, अब 10 गुना बढ़ेगा CBG उत्पादन

    भारत में स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने की मुहिम अब इथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल से आगे बढ़ रही है. सरकार अब कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) यानी बायो-CNG को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. इसके तहत कृषि अवशेष, गोबर और दूसरे जैविक कचरे से साफ ईंधन तैयार किया जाएगा. केंद्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में GOBARdhan (नेशनल सर्कुलर बायोएनर्जी स्कीम) को मंजूरी दी है. इस योजना पर कुल 23,731 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. योजना वित्त वर्ष 2026-27 से 2035-36 तक लागू होगी. सरकार का लक्ष्य इस योजना के जरिए देश में CBG का उत्पादन मौजूदा स्तर से करीब 10 गुना बढ़ाना है. इससे एक तरफ कृषि और जैविक कचरे का बेहतर इस्तेमाल हो सकेगा, वहीं दूसरी तरफ स्वच्छ ईंधन का उत्पादन बढ़ेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Aug 2026 07:25 AM (IST)

    सोमवार को दिल्ली-NCR में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सोमवार को दिल्ली-NCR में कुछ जगहों पर भारी बारिश  हो सकती है. हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना है. उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में भी मौसम खराब रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    10 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    देश के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम खराब रहने की संभावना, होगी बारिश

    देश के कई हिस्सों में सोमवार को मौसम खराब रहने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, कई अन्य राज्यों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. IMD ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की अपील की है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 10 Aug, 2026 | 06:56 AM