Todays Top News List: रूस ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, किसानों को होगा फायदा, हरियाणा में किसानों का विरोध प्रदर्शन आज, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: मध्य प्रदेश के रायसेन में राष्ट्रीय कृषि मेला आज से तीन दिन तक चलेगा. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि महोत्सव में ड्रोन, नैनो‑उर्वरक और स्मार्ट फार्मिंग के मॉडल से किसान लाभान्वित होंगे. कृषि मेले में ड्रिप‑स्प्रिंकलर से ‘प्रति बूंद अधिक फसल’: जल संरक्षण, उर्वरक‑बचत और स्मार्ट सिंचाई का मॉडल पेश किया जाएगा. कृषि मेले में पॉलीहाउस, कोल्ड‑स्टोरेज और समेकित कृषि प्रणाली से जलवायु‑स्मार्ट, लाभकारी और टिकाऊ खेती की नई दिशा किसानों को मिलेगी. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: दिल्ली में कई दिनों की बारिश और सामान्य से कम तापमान के बाद आज से तापमान बढ़ना शुरू हो गया. अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और तेज सतही हवाओं के अनुमान के बीच अगले कुछ दिनों में इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन के समय तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नई दिल्ली | Updated On: 11 Apr, 2026 | 06:58 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 06:58 PM (IST)

    कुनो नेशनल पार्क में ऐतिहासिक पल, मादा चीता ने चार शावकों को जन्म दिया

    केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने ट्वीट कर बताया कि मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में एक ऐतिहासिक पल आया है. भारत में जन्मी 25 महीने की मादा चीता ‘ऑफ गेमिनी’ ने जंगल में चार शावकों को जन्म दिया है. उन्होंने कहा कि यह भारत के चीता संरक्षण अभियान में एक बड़ा मील का पत्थर है. 2022 में चीतों को दोबारा बसाने के बाद यह पहली बार है जब जंगल में किसी चीते का जन्म दर्ज किया गया है, और खास बात यह है कि यह मादा चीता भी भारत में ही जन्मी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 06:40 PM (IST)

    जेडीयू नेता उमेश सिंह कुशवाहा बोले- बिहार में नीतीश मॉडल चल रहा है

    जेडीयू अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में जो नीतीश मॉडल चल रहा है, सरकार उसे आगे भी जारी रखेगी. उन्होंने बताया कि सरकार इसी मॉडल के आधार पर काम करती रहेगी और विकास की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 06:25 PM (IST)

    SMAM योजना से किसान संगठनों को लाभ, सरकार दे रही सब्सिडी

    शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की 'सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकनाइजेशन (SMAM)' जैसी योजनाओं के तहत परियोजना लागत पर 40 से 80 प्रतिशत तक आर्थिक सहायता दी जा रही है, जिससे करीब 30 लाख रुपये तक की परियोजनाओं में पंचायतों और किसान संगठनों को मजबूत सहयोग मिल रहा है. मीडिया के एक सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि MPLADS फंड का इस्तेमाल स्थायी सामुदायिक सुविधाएं बनाने के लिए किया जाता है. इसके तहत सड़क, स्कूल, अस्पताल, खेल सुविधाएं और जिम जैसी सुविधाओं का निर्माण किया जाता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 06:10 PM (IST)

    उन्नत कृषि महोत्सव में बोले केंद्रीय कृषि, कहा- टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा

    केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बदलते मौसम और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच सरकार का लक्ष्य है कि देश के हर क्षेत्र के किसानों को बेहतर बीज, सही फसल की जानकारी और आधुनिक कृषि उपकरण आसानी से उपलब्ध कराए जाएं. उन्होंने कहा कि इससे किसान कम लागत में ज्यादा उत्पादन कर सकेंगे और सुरक्षित व टिकाऊ खेती को बढ़ावा मिलेगा. यह बात उन्होंने उन्नत कृषि महोत्सव के दौरान मीडिया से बातचीत में कही.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 05:55 PM (IST)

    इस बार बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार को बदलने का फैसला करेगी-सुकांत मजूमदार

    केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यह स्पष्ट किया है कि बदलाव की जरूरत है और यह बदलाव सिर्फ सत्ता या झंडे बदलने तक सीमित नहीं होगा, बल्कि पश्चिम बंगाल की बुनियादी व्यवस्था में सुधार लाया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि इस बार बंगाल की जनता ममता बनर्जी की सरकार को बदलने का फैसला करेगी, जिसे उन्होंने 'महिला विरोधी' बताया. उन्होंने यह भी वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है तो महिलाओं को सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी और साथ ही हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 05:40 PM (IST)

    राजस्थान में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर घामासान, कांग्रेस ने कसा तंज

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिसके लेकर विवाद खड़ा हो गया है. विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने उनके बयान की आलोचना की है. इससे राज्य में सियासी तापमान बढ़ गया है. दरअसल, भजनलाल  शर्मा ने कहा है कि कभी उनका किसान पहले स्थान पर था, लेकिन अब तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. यानी काफी बदलाव आया है. उन्होंने कहा कि अगर किसान आधुनिक तरीके और मुनाफे वाली खेती अपनाए, तो वह फिर से आगे आ सकता है और सबसे ज्यादा कमाई कर सकता है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 05:25 PM (IST)

    सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी

    टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एजेयूपी के संस्थापक हुमायूं कबीर के वायरल वीडियो से जुड़े विवाद पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि अब उनकी पार्टी खुद ही उनसे अलग हो चुकी है. उन्होंने कहा कि यह वीडियो हर जगह चर्चा में है और बंगाल की जनता पहले ही अपनी राय बना चुकी है. लोगों का मानना है कि वीडियो में काफी सच्चाई है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी बीजेपी के लोग ऐसी साजिशें करते रहे हैं. फिलहाल इस मुद्दे पर ज्यादा चर्चा नहीं की जा रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 05:10 PM (IST)

    पंजाब सरकार लाएगी ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार बिल, 2026’.. 10 साल तक सजा का होगा प्रावधान

    पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 13 अप्रैल को पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा, जिसमें गुरु ग्रंथ साहिब से जुड़े एक मामले पर चर्चा होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि अकाली दल-भाजपा सरकार के समय बेअदबी की घटनाएं बढ़ीं. इसे रोकने के लिए सरकार ने ‘जगत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सत्कार बिल, 2026’ नाम से सख्त कानून बनाया है. इस कानून में कम से कम 10 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा और 5 लाख से 25 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 04:51 PM (IST)

    15 सालों में ममता बनर्जी ने जनता के सामने अपना कठोर चेहरा दिखाया है- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

    पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछले 15 सालों में ममता बनर्जी ने जनता के सामने अपना कठोर चेहरा दिखाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि यहां महिलाओं और लड़कियों के साथ अत्याचार हुए हैं, जिसे पूरे देश ने देखा है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ सत्ता पाने या कुर्सी हासिल करने का नहीं है, बल्कि बंगाल की महिलाओं के सम्मान को वापस दिलाने और उनके अधिकारों को सुरक्षित करने की लड़ाई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 04:35 PM (IST)

    ईरान-इजरायल जंग के चलते आम कारोबार प्रभावित, कीमतों में गिरावट

    ईरान-इजरायल के बीज चल रही जंग के चलते आम कारोबार पर प्रभावित हुआ है. खासकर तमिलनाडु के कोयंबटूर में संघर्ष का सीधा असर आम के निर्यात पर पड़ा है. इसके चलेत खाड़ी देशों को होने वाला निर्यात रुक गया है, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है. उक्कड़म आम मंडी से निर्यात गतिविधि बहुत कम हो गई है. वहीं, निर्यात बाजार में गिरावट के कारण आमों की कीमतों में भारी कमी आई है. अब अल्फांसो आम 150 रुपये किलो बिक रहा है. ऐसे में किसानों को भी उचित रेट नहीं मिल पा रहा है. वे नुकसान में आम बेचने को मजबूर हो गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 04:20 PM (IST)

    रूस ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, किसानों को होगा फायदा

    पाकिस्तान को एक बड़ी राहत मिली है. रूस ने देश से आलू के आयात पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है. यह फैसला 8 अप्रैल से लागू हो गया है और इसे पाकिस्तानी किसानों के लिए एक बड़ा फायदा माना जा रहा है. अब पंजाब के आलू सीधे रूस के बाजारों में निर्यात किए जा सकेंगे, जिससे व्यापार के नए अवसर बढ़ेंगे. ऐसे यह प्रतिबंध मई 2025 में इसलिए लगाया गया था, क्योंकि रूस ने दावा किया था कि पाकिस्तानी आलू में कीट और वायरस पाए गए हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने रूस की निगरानी संस्था Rosselkhoznadzor को वैज्ञानिक रिपोर्ट और लैब टेस्ट के नतीजे सौंपे. इन रिपोर्टों में यह साबित हुआ कि आलू सुरक्षित हैं और उनमें कोई हानिकारक रोग नहीं है, जिसके बाद प्रतिबंध हटा दिया गया. हालांकि, इससे पहले रूस ने भारत को आलू निर्यात करने को मंजूरी दी थी. अब ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान को मंजूरी मिलेने से भारत का कारोबार प्रभावित होगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 04:05 PM (IST)

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने हुमायूं कबीर को लेकर दिया बड़ा बयान, कही ये बात

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने हुमायूं कबीर और असदुद्दीन ओवैसी पर लगाए गए बीजेपी के ‘एजेंट’ होने के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है. उनके अनुसार, जहां-जहां ये दोनों नेता चुनाव लड़ते हैं, वहां उनका उद्देश्य बीजेपी को फायदा पहुंचाना होता है. उन्होंने यह भी कहा कि ये दोनों दल मुख्यधारा की राजनीति की पार्टियां नहीं मानी जा सकतीं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 03:47 PM (IST)

    हम लोगों को भरोसा दिलाने आए हैं कि टीएमसी के डर का दौर अब खत्म होने वाला है-MP मोदी

    पश्चिम बंगाल के साउथ दिनाजपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार का बंगाल चुनाव एक तरफ टीएमसी के डर और दूसरी तरफ बीजेपी के भरोसे के बीच की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि यह चुनाव डर को खत्म करने और बंगाल को भरोसे के साथ आगे बढ़ाने का मौका है. पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वे लोगों को भरोसा दिलाने आए हैं कि टीएमसी के डर का दौर अब खत्म होने वाला है और उनकी 'झूठ और लूट' की राजनीति भी अब समाप्त होने की ओर है. उन्होंने कहा कि बंगाल से डर खत्म होगा और यहां भरोसा और विकास का माहौल बनेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 03:30 PM (IST)

    पीएम किसान से किसानों को लाभ, खातों में पहुंच रहा है पैसा

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए कहा कि पहले किसानों के नाम पर मिलने वाला पैसा बीच में ही कुछ लोगों तक पहुंच जाता था, लेकिन अब व्यवस्था बदल गई है. अब दिल्ली से जो भी राशि जारी होती है, वह बिना किसी बिचौलिये या कटौती के सीधे और पूरी तरह किसानों के बैंक खातों में पहुंचती है.  उन्होंने कहा कि यह मदद कोई दान नहीं, बल्कि किसानों की मेहनत और पसीने का सम्मान है, जिससे वे बीज, खाद और खेती से जुड़े जरूरी खर्च पूरे कर पाते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 03:15 PM (IST)

    उन्नत कृषि महोत्सव किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

    कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वे खुद एक किसान परिवार से आते हैं और गांव में पले-बढ़े हैं, इसलिए किसानों की मेहनत और संघर्ष को अच्छी तरह समझते हैं. उन्होंने विश्वास दिया कि रायसेन में आयोजित यह उन्नत कृषि महोत्सव किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है. उन्होंने कार्यक्रम के आयोजक केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सराहना भी की और कहा कि किसानों के हित में ऐसा केंद्रित आयोजन बहुत सराहनीय है. राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा किसानों को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ मानते हैं, और यह बात पिछले वर्षों में हुए कामों से साबित भी हुई है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 03:00 PM (IST)

    तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव की हुई शुरुआत, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया उद्घाटन

    रायसेन के दशहरा मैदान में शनिवार से शुरू हुए तीन दिवसीय उन्नत कृषि महोत्सव, प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का भव्य शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया. यहां मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हजारों किसान, कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और कृषि व संबद्ध क्षेत्रों के प्रतिनिधि एक मंच पर जुटे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 02:45 PM (IST)

    आम की कीमतों में गिरावट, किसानों को हो रहा नुकसान

    ईरान-इजरायल के बीज चल रही जंग के चलते आम कारोबार पर प्रभावित हुआ है. खासकर तमिलनाडु के कोयंबटूर में संघर्ष का सीधा असर आम के निर्यात पर पड़ा है. इसके चलेत खाड़ी देशों को होने वाला निर्यात रुक गया है, जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान हो रहा है. उक्कड़म आम मंडी से निर्यात गतिविधि बहुत कम हो गई है. वहीं, निर्यात बाजार में गिरावट के कारण आमों की कीमतों में भारी कमी आई है. ऐसे में किसानों को भी उचित रेट नहीं मिल रहा है. वे नुकसान में आम बेचने को मजबूर हो गए हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 02:31 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक बनने नहीं दिया जाएगा- PM मोदी

    पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी ने पहले “माँ, माटी, मानुष” के नारे के साथ सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब वह घुसपैठियों के सहारे और उनके वोटों से सरकार बनाना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल अब तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति को बर्दाश्त नहीं करेगा. पीएम ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में बंगालियों को अल्पसंख्यक बनने नहीं दिया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Apr 2026 02:15 PM (IST)

    रूस ने पाकिस्तान से बैन हटाया, अब कर पाएगा आलू निर्यात

    पाकिस्तान को एक बड़ी राहत मिली है. रूस ने देश से आलू के आयात पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है. यह फैसला 8 अप्रैल से लागू हो गया है और इसे पाकिस्तानी किसानों के लिए एक बड़ा फायदा माना जा रहा है. अब पंजाब के आलू सीधे रूस के बाजारों में निर्यात किए जा सकेंगे, जिससे व्यापार के नए अवसर बढ़ेंगे. ऐसे यह प्रतिबंध मई 2025 में इसलिए लगाया गया था, क्योंकि रूस ने दावा किया था कि पाकिस्तानी आलू में कीट और वायरस पाए गए हैं. इसके जवाब में पाकिस्तान ने रूस की निगरानी संस्था Rosselkhoznadzor को वैज्ञानिक रिपोर्ट और लैब टेस्ट के नतीजे सौंपे. इन रिपोर्टों में यह साबित हुआ कि आलू सुरक्षित हैं और उनमें कोई हानिकारक रोग नहीं है, जिसके बाद प्रतिबंध हटा दिया गया.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 02:00 PM (IST)

    सीएम योगी का बड़ा कदम, 331 परिवारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

    उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में आज मुख्यमंत्री योगी बांग्लादेश से आए 331 परिवारों को जमीन के मालिकाना हक के दस्तावेज सौंपेंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों को उनके नए घरों की चाबियां भी दी जाएंगी. इस पहल से इन परिवारों को स्थायी पहचान और रहने की सुरक्षा मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 01:45 PM (IST)

    बंगाल में PM मोदी का बड़ा हमला, बोलो- ‘सिंडिकेट राज खत्म होगा’

    पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने टीएमसी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आती है तो राज्य में ‘सिंडिकेट राज’ खत्म किया जाएगा और अवैध खनन व हिंसा पर सख्त कार्रवाई होगी. पीएम ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर व्हाइट पेपर लाने की भी बात कही और महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये देने का वादा किया. चुनाव से पहले इस बयान से बंगाल की राजनीति और गरमा गई है

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 01:31 PM (IST)

    दिल्ली में ‘सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026’ का आयोजन, समुद्री खाद्य निर्यात बढ़ाने और नए बाजारों पर फोकस

    नई दिल्ली में ‘सीफूड एक्सपोर्टर्स मीट 2026’ का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह शामिल हुए. इस बैठक में भारत के समुद्री खाद्य निर्यात को बढ़ाने और वैश्विक बाजारों में मजबूत पकड़ बनाने पर चर्चा हुई. सरकार ने ₹1 लाख करोड़ के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने के लिए बेहतर पैकेजिंग, कोल्ड चेन और वैल्यू एडिशन पर जोर दिया. साथ ही निर्यातकों की समस्याओं और चुनौतियों को लेकर भी खुलकर बातचीत की गई.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 01:16 PM (IST)

    रोहतास में भीषण आग से 500 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक, मुआवजे की मांग

    बिहार के रोहतास जिले में आग लगने से किसानों की भारी नुकसान हुआ है. दावथ क्षेत्र में करीब 500 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई. तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और कई गांव इसकी चपेट में आ गए. ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने की कोशिश की, बाद में दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया. इस घटना के बाद किसान गहरे सदमे में हैं और अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Apr 2026 01:03 PM (IST)

    थाईलैंड से डिपोर्ट हुआ गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली उतरते ही हरियाणा STF ने लिया हिरासत में

    गुरुग्राम में हरियाणा STF को बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही STF ने उसे हिरासत में ले लिया. अधिकारियों के मुताबिक वह 2016 से हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और गैंगवार जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और उस पर 16 मामले दर्ज हैं. जांच में सामने आया कि 2024 में जमानत पर बाहर आने के बाद वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भाग गया था. थाईलैंड एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद उसे नई दिल्ली भेजा गया. अब STF उससे गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और विदेश से चल रहे आपराधिक कनेक्शन पर पूछताछ करेगी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Apr 2026 12:49 PM (IST)

    कटवा रैली में पीएम मोदी का TMC पर हमला, भ्रष्टाचार पर व्हाइट पेपर का बड़ा ऐलान

    पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि “मोदी की गारंटी डर को भरोसे में बदलने की है” और भाजपा के घोषणा पत्र में इसकी पूरी रूपरेखा दी गई है. पीएम ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने पर भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर एक व्हाइट पेपर जारी करेगी, जिसमें TMC सरकार के 15 साल का पूरा हिसाब होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि हर भ्रष्ट विधायक, मंत्री और गुंडों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कटवा की इस रैली को पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में भाजपा के बड़े राजनीतिक संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 12:34 PM (IST)

    वंदे भारत एक्सप्रेस का बढ़ा क्रेज, एक साल में करीब 4 करोड़ यात्रियों ने किया सफर

    देश की आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है. वित्त वर्ष 2025–26 में करीब 3.98 करोड़ यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 34% ज्यादा है. शुरुआत से अब तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग वंदे भारत में यात्रा कर चुके हैं. तेज रफ्तार, आरामदायक सुविधाएं और बेहतर सुरक्षा के कारण इस ट्रेन की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, खासकर नई दिल्ली–वाराणसी और वैष्णो देवी जैसे रूट्स पर इसकी सबसे ज्यादा मांग देखी जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 12:16 PM (IST)

    नोएडा में मजदूरों ने सैलरी बढ़ाने की मांग पर किया सड़क जाम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

    नोएडा के फेज-2 इलाके में फैक्ट्री मजदूरों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जब वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों मजदूर सड़कों पर उतर आए. मजदूरों ने मुख्य रास्तों को जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया. पुलिस ने पहले समझाने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर लाठीचार्ज करना पड़ा. मजदूरों का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, जबकि उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई जा रही, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. मौके पर प्रशासन और लेबर विभाग के अधिकारी पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 12:00 PM (IST)

    तेजस्वी यादव के बयान पर सियासत गरम, बिहार के मंत्री बोले- नीतीश के समर्थन से विपक्ष का ‘दिल टूट रहा’

    बिहार में तेजस्वी यादव के बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. राज्य के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि भाजपा लंबे समय से बिना शर्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समर्थन कर रही है और एनडीए सरकार उनके नेतृत्व में चल रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बात तेजस्वी यादव और आरजेडी के कुछ नेताओं को पसंद नहीं आ रही, इसलिए वे ऐसे बयान दे रहे हैं और उनका ‘दिल टूट रहा’ है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 11:45 AM (IST)

    सिरोही में बाल विवाह पर सख्ती, सूचना देने पर मिलेगा 5100 रुपये का इनाम

    राजस्थान के सिरोही जिले में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है. अक्षय तृतीया जैसे अवसरों को देखते हुए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और सभी विभागों को सक्रिय कर दिया गया है. जिला प्रशासन ने घोषणा की है कि बाल विवाह की सूचना देने वाले व्यक्ति को 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा. इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति आसानी से जानकारी दे सके. प्रशासन का कहना है कि इस बार बाल विवाह पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी और जागरूकता अभियान भी तेज किया गया है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Apr 2026 11:30 AM (IST)

    इंदौर वंदे मातरम विवाद पर सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर बड़ा हमला

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर नगर निगम में ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार करने वाली कांग्रेस पार्षद के मामले पर कांग्रेस को घेरा है. उन्होंने कहा कि सदन में ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ बोलने से इनकार करना देशभक्तों का अपमान है. सीएम ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, राष्ट्रीय नेतृत्व और राहुल गांधी से इस पर स्पष्ट रुख बताने की मांग की. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पार्टी ऐसे रवैये को बढ़ावा दे रही है. सीएम ने जीतू पटवारी से इस्तीफे की भी मांग की. यह विवाद इंदौर नगर निगम की बैठक में पार्षद द्वारा ‘वंदे मातरम’ गाने से इनकार के बाद शुरू हुआ.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 11:16 AM (IST)

    हिमाचल में पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 21 अप्रैल के आसपास तारीख का ऐलान संभव

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है. आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब राज्य चुनाव आयोग चुनाव की तारीख तय करने में जुटा है. जानकारी के मुताबिक, 21 अप्रैल के आसपास चुनाव की घोषणा हो सकती है. इससे पहले 16 अप्रैल को एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें चुनावी कार्यक्रम पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. चुनाव की पूरी प्रक्रिया में नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक करीब 30 दिन का समय लग सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 11:00 AM (IST)

    इतिहास रचकर लौटे आर्टेमिस II, चांद की परिक्रमा के बाद सुरक्षित पृथ्वी पर वापसी

    नासा का आर्टेमिस II मिशन सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और इसके चारों अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित पृथ्वी पर लौट आए हैं. उन्होंने चंद्रमा के चारों ओर ऐतिहासिक यात्रा पूरी करने के बाद प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन किया. इस मिशन को अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जो भविष्य में इंसानों को चांद पर फिर से भेजने की दिशा में अहम कदम है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 10:44 AM (IST)

    दिल्ली में EV खरीदना होगा सस्ता, 1.5 लाख तक फायदा, रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन पूरी तरह माफ

    दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) पॉलिसी 2026-2030 का ड्राफ्ट जारी किया है, जिसमें EV खरीदने वालों को बड़ा फायदा मिलने वाला है. इस पॉलिसी के तहत इलेक्ट्रिक कार लेने पर करीब 1.5 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है. साथ ही रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस को पूरी तरह माफ करने का प्रस्ताव है. टू-व्हीलर पर भी 30,000 रुपये तक की सब्सिडी और पुरानी गाड़ी स्क्रैप करने पर अतिरिक्त लाभ दिया जाएगा. सरकार का मकसद दिल्ली में प्रदूषण कम करना और लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ावा देना है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 10:17 AM (IST)

    रायसेन में आज से ‘उन्नत कृषि मेला’: राजनाथ सिंह करेंगे उद्घाटन, समापन पर नितिन गडकरी होंगे शामिल

    मध्यप्रदेश के रायसेन में आज से तीन दिन का ‘उन्नत कृषि मेला’ शुरू हो रहा है. इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे. यह मेला केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने के संसदीय क्षेत्र में आयोजित हो रहा है. कार्यक्रम के आखिरी दिन सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी इसमें शामिल होंगे. इस मेले में किसानों को नई तकनीक, आधुनिक खेती के तरीके और कृषि से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 10:04 AM (IST)

    रुद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटके, 5.02 तीव्रता से दहशत, लोग घरों से बाहर निकले

    उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.02 दर्ज की गई. झटके करीब 10–15 सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया और कई लोग घरों से बाहर निकल आए. भूकंप का केंद्र रुद्रप्रयाग से करीब 10 किलोमीटर दूर और जमीन के लगभग 15 किलोमीटर नीचे बताया गया है. फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन सतर्क हो गया है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 09:45 AM (IST)

    वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कई घायल

    उत्तर प्रदेश के मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां यमुना नदी में नौका विहार के दौरान एक स्टीमर पलट गई. इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. मौके पर मौजूद अन्य नावों के लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन हादसा काफी दर्दनाक रहा. प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 09:32 AM (IST)

    राजस्थान में मानसून से पहले जर्जर स्कूल भवनों की मरम्मत के आदेश, हादसों को रोकने पर जोर

    राजस्थान सरकार मानसून से पहले स्कूलों की सुरक्षा को लेकर एक्शन में आ गई है. सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्यभर के जर्जर लेकिन मरम्मत योग्य स्कूल भवनों की समय रहते मरम्मत की जाए. यह फैसला पिछले साल झालावाड़ में हुए दर्दनाक हादसे के बाद लिया गया है, जहां स्कूल की छत गिरने से बच्चों की जान चली गई थी. अधिकारियों को साफ कहा गया है कि कमजोर भवनों की पहचान कर तुरंत सुधार कार्य शुरू किया जाए, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 09:15 AM (IST)

    हरियाणा में किसानों का विरोध प्रदर्शन आज, नई खरीद शर्तों के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे

    हरियाणा में आज किसान एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरने जा रहे हैं. फसल खरीद में लागू नई शर्तों से नाराज किसान सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा की अपील पर राज्यभर में प्रदर्शन की तैयारी है. इसको देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल की अध्यक्षता में बैठक कर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति न बने.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 09:00 AM (IST)

    बंगाल में पीएम मोदी की संकल्प रैली आज, चुनाव से पहले ‘छह गारंटियों’ पर रहेगा फोकस

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं, जहां वे आगामी चुनावों को देखते हुए विजय संकल्प रैलियों को संबोधित कर रहे हैं. इन रैलियों में पीएम मोदी केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रख रहे हैं. साथ ही वे खास तौर पर बंगाल के लिए घोषित ‘छह गारंटियों’ पर जोर दे रहे हैं. माना जा रहा है कि इन रैलियों के जरिए बीजेपी राज्य में चुनावी माहौल को और मजबूत करने की कोशिश कर रही है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 08:45 AM (IST)

    बेमौसम बारिश से 2.49 लाख हेक्टेयर रबी फसल को नुकसान, गेहूं सबसे ज्यादा प्रभावित

    देशभर में हाल की बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुसार अब तक करीब 2.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में रबी फसल को नुकसान हुआ है, जिसमें गेहूं सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है. आम और लीची जैसी बागवानी फसलें भी इसकी चपेट में आई हैं. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की संभावना जताई है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि प्रभावित किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 08:31 AM (IST)

    हरिद्वार में 13–15 अप्रैल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू, बैशाखी स्नान पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

    हरिद्वार में बैशाखी स्नान और बढ़ती भीड़ को देखते हुए 13 से 15 अप्रैल तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है. प्रशासन के अनुसार 12 अप्रैल रात से ही शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी जाएगी और जरूरत पड़ने पर इन्हें बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा. भीड़ बढ़ने की स्थिति में कई रास्तों को डायवर्ट किया जाएगा, जैसे नगलाइमरती से वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग की ओर भेजा जाएगा, जबकि चीला मार्ग को सिर्फ बाहर निकलने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान की जानकारी जरूर ले लें, ताकि किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 08:15 AM (IST)

    मध्यप्रदेश में तेंदुओं की मौत से बढ़ी चिंता, 14 महीनों में 149 मौतें

    मध्यप्रदेश में तेंदुओं की मौत के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है. आरटीआई के जरिए मिली जानकारी के अनुसार, पिछले 14 महीनों में राज्य में 149 तेंदुओं की मौत हुई है. इनमें सबसे बड़ी वजह सड़क दुर्घटनाएं बताई गई हैं, जबकि अवैध शिकार, आपसी संघर्ष और प्राकृतिक कारण भी जिम्मेदार हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जंगलों में बढ़ते इंसानी दखल और सड़कों का विस्तार वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बन रहा है. वहीं वन विभाग इसे सामान्य सीमा के भीतर बता रहा है, लेकिन बढ़ते आंकड़े भविष्य के लिए चेतावनी माने जा रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 08:00 AM (IST)

    यूपी में थमेगी बारिश, 10°C तक बढ़ेगा तापमान, लू के लिए रहें तैयार

    उत्तर प्रदेश में अब मौसम तेजी से बदलने वाला है. पिछले एक हफ्ते से चल रही बारिश, आंधी और तूफान का दौर अब खत्म हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के साथ ही प्रदेश में मौसम शुष्क हो जाएगा और तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आने वाले 5 से 6 दिनों में अधिकतम तापमान 8 से 10 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर अचानक तेज हो जाएगा. लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, मेरठ और नोएडा समेत कई जिलों में अब तेज धूप पड़ेगी और दिन का तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 07:46 AM (IST)

    महंगाई भत्ते पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों में भेदभाव नहीं चलेगा

    सुप्रीम कोर्ट ने महंगाई भत्ते (DA) को लेकर अहम फैसला सुनाया है. कोर्ट ने साफ कहा है कि राज्य सरकारें सेवारत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच भेदभाव नहीं कर सकतीं. अदालत के मुताबिक, महंगाई दोनों पर बराबर असर डालती है, इसलिए भत्ते में भी समानता जरूरी है. कोर्ट ने केरल सरकार और केएसआरटीसी की अपील खारिज करते हुए यह स्पष्ट किया कि समानता का अधिकार हर नागरिक के लिए है और इसमें किसी तरह की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 07:35 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में तापमान 38°C तक पहुंचेगा, दिन में बढ़ेगी गर्मी

    दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन धूप काफी तेज रहने वाली है. दोपहर के समय तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे गर्मी का असर साफ महसूस होगा. सुबह और शाम के समय हल्की हवाएं चलने से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी, लेकिन दिन के समय बाहर निकलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. प्रदूषण स्तर भी मध्यम श्रेणी में बना रह सकता है, इसलिए संवेदनशील लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 07:15 AM (IST)

    राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, 40°C के करीब पहुंचेगा तापमान, धूल भरी आंधी से बढ़ेगी परेशानी

    राजस्थान में गर्मी अब तेज रूप लेने लगी है और तापमान तेजी से ऊपर चढ़ रहा है. जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर जैसे इलाकों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है, जिससे दिन के समय तेज गर्मी का असर साफ महसूस होगा. दोपहर के समय धूल भरी आंधी चलने की संभावना भी जताई गई है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है और लोगों को आने-जाने में परेशानी हो सकती है. ऐसे मौसम में बाहर निकलते समय सावधानी रखना जरूरी है, खासकर बुजुर्गों और बच्चों को धूप और गर्म हवाओं से बचाव करने की सलाह दी जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    11 Apr 2026 06:59 AM (IST)

    पंजाब-हरियाणा में बढ़ेगी तपिश, तापमान 39°C तक पहुंचने के आसार

    पंजाब और हरियाणा में अब गर्मी तेजी से अपना असर दिखाने लगी है. पंजाब में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा, जिससे धूप तेज महसूस होगी. अमृतसर, लुधियाना और पटियाला जैसे शहरों में दिन का तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. खासकर खेतों में काम करने वाले लोगों को दोपहर के समय तेज धूप से सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि हवा भी हल्की चलेगी और राहत कम मिलेगी.

    वहीं हरियाणा में गर्मी और ज्यादा तेज होती दिख रही है. हिसार, रोहतक और गुरुग्राम जैसे इलाकों में तापमान 37 से 39 डिग्री तक पहुंच सकता है. दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं, जिससे दिन के समय बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के संकेत हैं, इसलिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Apr 2026 01:03 AM (IST)

    थाईलैंड से डिपोर्ट हुआ गैंगस्टर साहिल चौहान, दिल्ली उतरते ही हरियाणा STF ने लिया हिरासत में

    गुरुग्राम में हरियाणा STF को बड़ी सफलता मिली है. कुख्यात गैंगस्टर साहिल चौहान को थाईलैंड से डिपोर्ट कर भारत लाया गया, जहां दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही STF ने उसे हिरासत में ले लिया. अधिकारियों के मुताबिक वह 2016 से हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी और गैंगवार जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहा है और उस पर 16 मामले दर्ज हैं. जांच में सामने आया कि 2024 में जमानत पर बाहर आने के बाद वह फर्जी दस्तावेजों के जरिए विदेश भाग गया था. थाईलैंड एयरपोर्ट पर पकड़े जाने के बाद उसे नई दिल्ली भेजा गया. अब STF उससे गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क और विदेश से चल रहे आपराधिक कनेक्शन पर पूछताछ करेगी. (ANI)

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 11 Apr, 2026 | 06:55 AM