Todays Top News List: बस्तर के जैविक उत्पादों को देश और विदेश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी, सब्जियों की कीमतों में उछाल, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 11 जुलाई 2026 को बिहार के गया का दौरा करेंगे. उपराष्ट्रपति इस यात्रा के दौरान बिहार के गया स्थित बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) में बिहार विधानसभा के सदस्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई अन्य जनपदों में बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. पीलीभीत में कल रात से हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश जनपदों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के मुताबिक प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता में बढ़ोत्तरी के चलते आगामी 3 से 4 दिनों के दौरान तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 11 Jul, 2026 | 06:24 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 06:15 PM (IST)

    गोदावरी-कृष्णा-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना पर मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का बड़ा बयान

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने गोदावरी-कृष्णा-कावेरी नदी जोड़ो परियोजना पर केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के बयान पर प्रतिक्रिया देने से फिलहाल इनकार किया. उन्होंने कहा कि अभी इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहेंगे। जरूरत पड़ने पर जवाब देंगे. शिवकुमार ने कहा कि पहले कुमारस्वामी को प्रधानमंत्री और संबंधित केंद्रीय मंत्रालय से मिलकर परियोजना की पूरी जानकारी लेनी चाहिए, उसके बाद ही इस विषय पर बयान देना चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 05:57 PM (IST)

    अश्विनी वैष्णव ने मेधा बोगीज फैक्टरी और मेधा सर्वो ड्राइव्स का दौरा किया

    अश्विनी वैष्णव ने हैदराबाद में मेधा बोगीज फैक्टरी और मेधा सर्वो ड्राइव्स का दौरा किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 05:42 PM (IST)

    सरकार का उद्देश्य कपास की उत्पादकता बढ़ाना और आयात पर निर्भरता कम करना है- मंत्री जीतू वाघाणी

    गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू किए गए इस मिशन के तहत अगले पांच वर्षों तक कपास किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए जरूरी कृषि इनपुट और अन्य सहायता दी जाएगी. सरकार का उद्देश्य कपास की उत्पादकता बढ़ाना, आयात पर निर्भरता कम करना और किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. कृषि मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा कि गुजरात लंबे समय से देश में सबसे अधिक कपास उत्पादन करने वाला राज्य रहा है. कपास की खेती को आधुनिक बनाने और उत्पादन बढ़ाने के लिए इस साल मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी के तहत गुजरात के लिए 134.80 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 05:30 PM (IST)

    गुजरात के कपास किसानों के लिए राहत, अब मिलेगी आर्थिक मदद

    गुजरात के कपास किसानों के लिए राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने कपास की पैदावार बढ़ाने और किसानों की आय में सुधार के लिए 'मिशन फॉर कॉटन प्रोडक्टिविटी' शुरू किया है. यह योजना 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी, जिसके तहत किसानों को आधुनिक खेती अपनाने के लिए आर्थिक और तकनीकी सहायता दी जाएगी. सरकार को उम्मीद है कि इससे किसानों को काफी फायदा होगा और कपास के रकबे में भी बढ़ोतरी होगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 05:15 PM (IST)

    पार्टी में अनुशासनहीनता या समझौता करने वाले नेताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- भूपेश बघेल

    पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने कहा कि कोई औपचारिक बैठक नहीं हुई थी. वह पार्टी नेताओं के घर मिलने जा रहे थे और इसी दौरान सभी नेता एक जगह इकट्ठा हो गए. उन्होंने कहा कि परिवार की तरह पार्टी में भी हर तरह की बातें होती हैं और सभी बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकतीं. बघेल ने साफ कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता या समझौता करने वाले नेताओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर कोई नेता अनुशासन तोड़ेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    रैली में जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की उठी मांग

    जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के हजरतबल में नेशनल कॉन्फ्रेंस ने एक रैली आयोजित की. रैली में जम्मू-कश्मीर को फिर से पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग उठाई गई. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला भी शामिल हुए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 04:42 PM (IST)

    प्याज किसानों को राहत, सरकार शुरू कर रही है नई योजना

    प्याज की अधिक पैदावार और किसानों को कम दाम मिलने की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. सरकार प्याज डिहाइड्रेशन (सूखा प्याज) परियोजना शुरू करने जा रही है. इस योजना के तहत किसान उत्पादक कंपनियों (FPCs) के जरिए करीब 10 लाख टन अतिरिक्त प्याज का प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) किया जाएगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 04:25 PM (IST)

    गांवों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए बड़ी पहल

    उत्तर प्रदेश सरकार ने गांवों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए बड़ी पहल की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पहले चरण में प्रदेश के 32 जिलों की ग्राम पंचायतों में हाईटेक डिजिटल लाइब्रेरी बनाई गई हैं. इन लाइब्रेरी में छात्रों को ई-बुक्स, वीडियो लेक्चर, ऑडियो कंटेंट, डिजिटल क्विज समेत करीब 20 हजार डिजिटल अध्ययन सामग्री मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है. सरकार का कहना है कि इससे गांव के युवाओं को IAS, PCS और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 04:10 PM (IST)

    बस्तर के जैविक उत्पादों को देश और विदेश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी

    छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर के जैविक (ऑर्गेनिक) उत्पादों को देश और विदेश के बड़े बाजारों तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है. इसका उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और जैविक खेती को बढ़ावा देना है. उपमुख्यमंत्री और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बस्तर के उन गांवों की पहचान की जाए, जहां किसानों ने आज तक रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल नहीं किया है. ऐसे गांवों का ऑर्गेनिक (जैविक) प्रमाणन कराया जाएगा, ताकि वहां के उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर पहचान और कीमत मिल सके. उन्होंने कहा कि ऐसे गांव छत्तीसगढ़ की अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं और उनकी जैविक पहचान को वैश्विक स्तर पर स्थापित किया जाना चाहिए.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 03:56 PM (IST)

    छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी की

    छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किस्त जारी कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से योजना के तहत 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिए 626.25 करोड़ रुपये भेजे. इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मौजूद रहीं. सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में दी जा रही है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 03:38 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया

    पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद सामिक भट्टाचार्य तथा भाजपा विधायक रितेश तिवारी ने कोलकाता मेडिकल कॉलेज परिसर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर सामिक भट्टाचार्य ने कहा कि आजादी के बाद श्यामा प्रसाद मुखर्जी को इतिहास से भुलाने की कई कोशिशें की गईं, लेकिन आज उनकी विचारधारा की सरकार देश में काम कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि कानून सभी नागरिकों के लिए समान होगा और समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    11 Jul 2026 03:22 PM (IST)

    अल नीनो का असर समुद्री मछली उत्पादन पर भी पड़ सकता है

    अल नीनो का असर समुद्री मछली उत्पादन पर भी पड़ सकता है. केंद्रीय समुद्री मत्स्य अनुसंधान संस्थान (CMFRI) ने मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी है. संस्थान का कहना है कि अल नीनो के कारण साल 2027 में समुद्री मछलियों का उत्पादन घट सकता है. खासकर ऑयल सार्डिन जैसी छोटी मछलियों की संख्या में कमी आने की आशंका है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 03:07 PM (IST)

    वायनाड टनल हादसे की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी गठित, निर्माण कार्य पर लगी रोक

    केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने वायनाड कल्लाडी टनल हादसे की जांच के लिए पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति गठित करने की जानकारी दी. समिति में डॉ. सी.पी. राजेंद्रन, डॉ. विष्णुदास और डॉ. पी. पुगाझेंडी समेत अन्य विशेषज्ञ शामिल हैं. यह पैनल निर्माण अनुबंध के उल्लंघन और पर्यावरण व वन मंजूरी से जुड़े नियमों की जांच करेगा. मुख्यमंत्री ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक साइट पर सभी निर्माण कार्य रोक दिए गए हैं. हादसे के कारणों का पता लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेषज्ञ समिति विस्तृत जांच करेगी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 02:52 PM (IST)

    PM मोदी ने न्यूजीलैंड विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से की मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा

    ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच संबंधों को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के दौरान राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर कई महत्वपूर्ण बैठकें हो रही हैं. इस मुलाकात को दोनों देशों के बीच सहयोग और आपसी संवाद को बढ़ावा देने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और रणनीतिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में लगातार सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 02:37 PM (IST)

    न्यूजीलैंड में PM मोदी का बड़ा वादा, बोले- भारतीय प्रधानमंत्री के लिए 40 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा

    न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित कम्युनिटी इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि किसी भारतीय प्रधानमंत्री के न्यूजीलैंड दौरे में 40 साल का लंबा अंतर जरूर आया, लेकिन अब ऐसा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. पीएम मोदी ने कहा, "अब 40 साल नहीं लगेंगे, यह मोदी की गारंटी है." उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच मजबूत होते संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच दोस्ती और सहयोग लगातार बढ़ रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग मौजूद रहे और उन्होंने पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 02:21 PM (IST)

    नागपुर में BRICS ट्रांसपोर्ट मीटिंग, नितिन गडकरी ने नेताओं के साथ की मुलाकात

    महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित तीसरी BRICS ट्रांसपोर्ट वर्किंग ग्रुप (TWG) मीटिंग के तीसरे दिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अन्य देशों के प्रतिनिधियों और नेताओं के साथ मुलाकात की और तस्वीरें भी खिंचवाईं. बैठक में परिवहन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों, सहयोग और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जा रही है. BRICS देशों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक परिवहन व्यवस्था और आपसी साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है. कार्यक्रम में कई देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं और वैश्विक परिवहन चुनौतियों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 02:06 PM (IST)

    PM मोदी बोले- भारत-न्यूजीलैंड का भविष्य जुड़ा, व्यापार समझौता देगा नई रफ्तार

    ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और न्यूजीलैंड के ऐतिहासिक रिश्तों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि करीब 100 साल पहले भारतीय हॉकी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर आई थी, जहां मेजर ध्यानचंद के शानदार प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया था. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है. उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र को दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी का उदाहरण बताया. मोदी ने कहा कि प्रस्तावित व्यापार समझौता दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करेगा और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में यात्रा को नई गति देगा. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 01:51 PM (IST)

    PM मोदी ने न्यूजीलैंड PM का जताया आभार, बोले- आपके स्वागत से जश्न हुआ और जीवंत

    ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन का स्वागत और सहयोग के लिए आभार जताया. पीएम मोदी ने कहा कि लक्सन के कीवी भारतीय समुदाय के साथ शामिल होने से यह जश्न और भी खास व जीवंत बन गया. उन्होंने न्यूजीलैंड सरकार और वहां के लोगों द्वारा किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत की सराहना की. मोदी ने कहा कि जिस स्नेह और उत्साह के साथ उनका स्वागत किया गया, उसके लिए वह आभारी हैं. दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों और भारतीय समुदाय की भूमिका को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अपनी बात रखी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 01:36 PM (IST)

    न्यूजीलैंड दौरे पर PM मोदी बोले- स्थानीय लोग हैं देश की असली ताकत

    ऑकलैंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड की संस्कृति और वहां के लोगों की सराहना की. उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड एक अद्भुत देश है, जहां शांति, समृद्धि और संस्कृति की झलक दिखाई देती है. पीएम मोदी ने कहा कि इस देश की सबसे बड़ी ताकत यहां के स्थानीय लोग हैं. उन्होंने भारत और न्यूजीलैंड के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव का भी जिक्र किया. मोदी ने कहा कि न्यूजीलैंड की सड़कों पर भारतीय शहरों के नामों को सम्मान मिला है, जहां खंडाला, बॉम्बे हिल्स, कोलकाता स्ट्रीट और अमृतसर स्ट्रीट जैसे नाम देखने को मिलते हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 01:20 PM (IST)

    राम मंदिर चंदा विवाद पर अजय राय का हमला, BJP-RSS पर लगाए गंभीर आरोप

    लखनऊ में उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में कई लोग शामिल हैं और सभी पर सवाल उठने चाहिए. अजय राय ने कहा कि पहले कुछ लोग चंपत राय को निर्दोष बता रहे थे, लेकिन अब अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और RSS से जुड़े लोग इस पूरे मामले में जिम्मेदार हैं. कांग्रेस नेता के बयान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. हालांकि, आरोपों को लेकर संबंधित पक्षों की ओर से प्रतिक्रियाएं भी सामने आ सकती हैं. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 01:06 PM (IST)

    भाजपा का कांग्रेस पर हमला, तरुण चुघ बोले- जातिगत भेदभाव से जूझ रही पार्टी

    दिल्ली में भाजपा सांसद तरुण चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पंजाब कांग्रेस में कथित जातिगत भेदभाव का मुद्दा उठाया. उन्होंने भूपेश बघेल से सवाल किया कि कांग्रेस में जाति के आधार पर नेताओं के साथ हुए भेदभाव पर अब तक किसके खिलाफ कार्रवाई की गई. चुघ ने कहा कि अगर पार्टी में सब कुछ ठीक है तो नेता अलग-अलग गुटों में क्यों दिखाई देते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर भरोसा नहीं करते और जाति के आधार पर व्यवहार करते हैं. भाजपा सांसद ने कहा कि ऐसी स्थिति में कांग्रेस पंजाब को स्थिर नेतृत्व देने का दावा नहीं कर सकती. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 12:50 PM (IST)

    कुशीनगर में योगी का हमला, बोले- पिछली सरकारों ने विकास और बच्चों की चिंता नहीं की

    कुशीनगर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुशीनगर में पहले से काफी संभावनाएं थीं, लेकिन उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रशासन की ईमानदारी कमजोर रही. उन्होंने दावा किया कि जिला लंबे समय तक पलायन और बीमारियों की समस्या से जूझता रहा. योगी ने कहा कि लखनऊ में बैठी सरकारों ने यहां के लोगों और बच्चों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार क्षेत्र के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए लगातार काम कर रही है. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 12:36 PM (IST)

    टिकट नहीं मिलने पर नरोत्तम मिश्रा की अपील, बोले- कार्यकर्ता न करें विरोध में गलत कदम

    मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा में भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने आगामी विधानसभा उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि टिकट देना पार्टी का फैसला है और सभी कार्यकर्ताओं को इसका सम्मान करना चाहिए. सोशल मीडिया पर कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध जताने के लिए पेट्रोल या केरोसिन डालने जैसे वीडियो सामने आने के बाद मिश्रा ने ऐसी गतिविधियों से बचने की अपील की. उन्होंने कहा कि पार्टी के मंच पर अपनी बात सही तरीके से रखी जाती है, इस तरह के प्रदर्शन से नहीं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने की अपील की. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 12:20 PM (IST)

    नाबालिग रेप पीड़िता के परिवार से मिले सुवेंदु अधिकारी, पीड़ित परिवार को दिया भरोसा

    पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी नाबालिग रेप पीड़िता के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. इस दौरान परिवार ने अपनी चिंताएं और मांगें उनके सामने रखीं. घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बना हुआ है. प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई पर भी नजर रखी जा रही है. सुवेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की बात कही. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 12:01 PM (IST)

    बैठक से पहले चन्नी का बयान, बोले- पहले सभी से चर्चा करेंगे, फिर रखेंगे पक्ष

    चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने बैठक से पहले मीडिया से संक्षिप्त बातचीत की. उन्होंने कहा कि वह बैठक के लिए अंदर जा रहे हैं और सबसे पहले सभी नेताओं से चर्चा करेंगे. चन्नी ने कहा कि बैठक से पहले किसी भी मुद्दे पर टिप्पणी करना उचित नहीं होगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि बातचीत के बाद ही आगे की जानकारी साझा की जाएगी. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का रुख पहले से सबके सामने है और उसमें कोई बदलाव नहीं है. पार्टी बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श करेगी, जिसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 11:47 AM (IST)

    बांकीपुर सीट पर BJP का बड़ा दावा, शाहनवाज बोले- भारी बहुमत से जीतेंगे उम्मीदवार

    दिल्ली में भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि भाजपा के पहले उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद पार्टी ने नया उम्मीदवार उतारा है. शाहनवाज ने विश्वास जताया कि भाजपा का उम्मीदवार भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा. उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में वह पूरी तरह एक्सपोज हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा बांकीपुर में पहले स्थान पर रहेगी, जबकि प्रशांत किशोर दूसरे, तीसरे या चौथे स्थान पर रहेंगे, यह समय तय करेगा. (ANI)

  • Posted By: Saurabh Sharma

    11 Jul 2026 11:31 AM (IST)

    राम मंदिर चंदे पर कांग्रेस का हमला, प्रमोद तिवारी ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

    दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या में चढ़ावे के धन में गड़बड़ी हुई है, लेकिन अब तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई. तिवारी ने कहा कि मामला सामने दिख रही बातों से कहीं बड़ा है और जिन लोगों तक पैसा पहुंचा, वही सत्ता में हैं, इसलिए उनका नाम कोई नहीं ले रहा. उन्होंने कहा कि वह आलोक कुमार की जांच वाली बात से सहमत हैं, लेकिन दोषियों को सजा सरकार नहीं बल्कि भगवान राम में आस्था रखने वाली जनता देगी. (ANI)

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 11:15 AM (IST)

    उत्तराखंड में फिर बदला मौसम, IMD ने जताई हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है. इसी बीच पहाड़ों की रानी मसूरी में आसमान पर काले बादल छाए रहे और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले समय में राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 10:59 AM (IST)

    केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट पर विरोध जारी, 8वें दिन भी सड़कों पर उतरे ग्रामीण, मुआवजे की मांग तेज

    मध्य प्रदेश में केन-बेतवा नदी लिंक परियोजना को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. मुआवजे और पुनर्वास की बेहतर व्यवस्था की मांग को लेकर ग्रामीणों ने आठवें दिन भी प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि परियोजना से प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और बेहतर पुनर्वास सुविधा मिलनी चाहिए.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 10:45 AM (IST)

    उन्नाव सड़क हादसे पर CM योगी सख्त, मृतकों के परिवारों को मदद के निर्देश

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव जिले में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे प्रभावित परिवारों के लगातार संपर्क में रहें और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं. साथ ही उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 10:31 AM (IST)

    भारतीय नौसेना को मिला नया 'महाबली'! विशाखापत्तनम में INS महेंद्रगिरि का हुआ कमीशनिंग समारोह

    आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम नेवल डॉकयार्ड में आयोजित कमीशनिंग समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हिस्सा लिया. इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. समारोह में भारतीय नौसेना के नए युद्धपोत INS महेंद्रगिरि को आधिकारिक रूप से नौसेना में शामिल किया गया. यह युद्धपोत भारत की समुद्री सुरक्षा क्षमता को और मजबूत करेगा और हिंद महासागर क्षेत्र में नौसेना की ताकत बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 10:15 AM (IST)

    '1000 मिसाइलें तैयार, हमला हुआ तो पूरी तरह तबाह कर देंगे’… ईरान को ट्रंप की बड़ी धमकी

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि, 1000 मिसाइलें ईरान पर निशाना साधते हुए तैयार रखी गई हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें तुरंत तैनात की जा सकती हैं. ट्रंप ने दावा किया कि अगर ईरानी सरकार अमेरिका के राष्ट्रपति की हत्या या हत्या की कोशिश जैसी किसी कार्रवाई में शामिल होती है, तो अमेरिकी सेना जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने कहा कि सेना के पास लंबे समय तक कार्रवाई करने की क्षमता और आदेश पहले से मौजूद हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 10:00 AM (IST)

    'मैं भारत का बड़ा प्रशंसक हूं'! PM मोदी की जमकर तारीफ करते हुए बोले न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि वह भारत के लंबे समय से प्रशंसक रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में हुआ बदलाव वास्तव में अविश्वसनीय है. लक्सन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत ने विकास, अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है. उन्होंने भारत की प्रगति की सराहना करते हुए दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 09:47 AM (IST)

    पटना में सुबह-सुबह बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को उमस और गर्मी से मिली राहत

    बिहार की राजधानी पटना में सोमवार सुबह मॉनसून की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहाना हो गया. बारिश के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली. हालांकि, कुछ इलाकों में जलभराव और यातायात पर भी हल्का असर देखने को मिला. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 09:32 AM (IST)

    रेबीज इंजेक्शन हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई अधिकतम कीमत, जानें अब कितने रुपये देने होंगे

    राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने एंटी-रेबीज इम्यूनोग्लोब्युलिन 300 IU/ml (1 ml) इंजेक्शन की अधिकतम कीमत बढ़ा दी है. अब इस इंजेक्शन की अधिकतम कीमत 112.19 रुपये से बढ़ाकर 119.48 रुपये कर दी गई है. नई कीमत के अनुसार मरीजों को इस इंजेक्शन के लिए पहले की तुलना में थोड़ा अधिक भुगतान करना होगा. यह संशोधित अधिकतम मूल्य तत्काल प्रभाव से लागू होगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 09:18 AM (IST)

    भारत-न्यूजीलैंड व्यापार में आएगा बड़ा उछाल, PM मोदी बोले - FTA से 5 साल में दोगुना होगा कारोबार

    न्यूजीलैंड में आयोजित 'गाला लंच' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच व्यापार में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है. उन्होंने विश्वास जताया कि मुक्त व्यापार समझौता (FTA) लागू होने के बाद अगले पांच वर्षों में दोनों देशों के बीच व्यापार दोगुना हो जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने व्यापार, निवेश, कृषि, प्रौद्योगिकी और अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर भी जोर दिया.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 09:02 AM (IST)

    'भारत संविधान से चलता है, शरिया से नहीं’, मौलाना के बयान पर BJP का तीखा हमला

    लड़कियों की शादी को लेकर मौलाना साजिद रशीदी की टिप्पणी पर बीजेपी नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि, भारत संविधान के अनुसार चलता है, किसी शरिया कानून के अनुसार नहीं. बीजेपी नेताओं ने मौलाना के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए संविधान सर्वोपरि है और उसी के अनुसार कानून लागू होते हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 08:48 AM (IST)

    UPI से न्यूजीलैंड तक बनेगा डिजिटल पुल, PM मोदी बोले - किसानों और डेयरी सेक्टर को मिलेगा बड़ा फायदा

    न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन द्वारा आयोजित 'गाला लंच' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड अपनी स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि फिनटेक के क्षेत्र में भारत के UPI और न्यूजीलैंड की भुगतान प्रणाली को जोड़ने की दिशा में काम किया जा रहा है. इसके अलावा कृषि, डेयरी और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्रों में भी दोनों देशों ने सहयोग का मजबूत खाका तैयार किया है. उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से किसानों और पशुपालकों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा और दोनों देशों के आर्थिक संबंध और मजबूत होंगे.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 08:31 AM (IST)

    दतिया में हाई अलर्ट! नारोत्तम मिश्रा समर्थकों के हंगामे के बाद भारी पुलिस बल तैनात

    मध्य प्रदेश के दतिया में पूर्व गृह मंत्री नारोत्तम मिश्रा को बीजेपी से विधानसभा उपचुनाव का टिकट नहीं मिलने के बाद हुए विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बीती रात नारोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया और NH-44 को जाम कर दिया था, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 08:14 AM (IST)

    मिडिल ईस्ट और यूक्रेन पर भारत-न्यूजीलैंड की साझा चिंता, दोनों PM ने शांति और संयम की अपील की

    भारत-न्यूजीलैंड संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता जताई. दोनों नेताओं ने सभी पक्षों से संयम बरतने, तनाव कम करने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की. संयुक्त बयान में यूक्रेन में जारी युद्ध पर भी चिंता व्यक्त की गई. दोनों प्रधानमंत्रियों ने बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान के महत्व पर जोर देते हुए वैश्विक शांति, स्थिरता और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के सम्मान की आवश्यकता दोहराई.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 08:00 AM (IST)

    MP में BJP की टिकट पर बवाल, नारोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, NH-44 घंटों जाम

    मध्य प्रदेश के दतिया में बीजेपी द्वारा आगामी विधानसभा उपचुनाव के लिए पूर्व गृह मंत्री नारोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं दिए जाने के बाद उनके समर्थकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव किया गया, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है. हजारों समर्थकों ने सोमवार रात राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस मौके पर तैनात रही और हालात पर नजर बनाए हुए है.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 07:46 AM (IST)

    भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों का नया दौर शुरू, ऑकलैंड में PM मोदी बोले - यह साझा भविष्य का संकल्प

    न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में आयोजित बिजनेस एंड स्पोर्ट्स एंगेजमेंट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और न्यूजीलैंड के संबंध एक नए मोड़ पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा कि आज दोनों देश अपने रिश्तों को 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' के मजबूत सूत्र में बांध रहे हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक कूटनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा भविष्य, आपसी विश्वास और दीर्घकालिक सहयोग का नया संकल्प है. उन्होंने कहा कि यह साझेदारी व्यापार, निवेश, खेल, नवाचार और लोगों के बीच संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 07:32 AM (IST)

    ऑकलैंड में PM मोदी का भव्य स्वागत, माओरी परंपरा से हुआ सम्मान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूजीलैंड के ऑकलैंड स्थित गवर्नमेंट हाउस में मिले औपचारिक स्वागत की झलकियां साझा कीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि गवर्नमेंट हाउस में मिले सम्मान से वह गौरवान्वित हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि न्यूजीलैंड की पारंपरिक माओरी 'पोव्हिरी' (Powhiri) स्वागत परंपरा वहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का भावपूर्ण प्रतीक है. उन्होंने इस स्वागत को यादगार बताते हुए न्यूजीलैंड की संस्कृति और मेहमाननवाजी की सराहना की.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 07:15 AM (IST)

    40 साल बाद भारतीय PM की न्यूजीलैंड यात्रा, 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' पर लगी मुहर

    भारत और न्यूजीलैंड ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को आधिकारिक तौर पर 'स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप' का दर्जा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने 'इंडिया-न्यूजीलैंड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप: रोडमैप टू 2030' का समर्थन किया, जो अगले चार वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देगा. यह यात्रा कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि करीब 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने न्यूजीलैंड का दौरा किया है. दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, रक्षा, शिक्षा, कृषि, प्रौद्योगिकी और लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई.

  • Posted By: Isha Gupta

    11 Jul 2026 07:01 AM (IST)

    लखनऊ कोचिंग अग्निकांड पर बड़ा एक्शन, LDA ने इमारत पर लगाया ध्वस्तीकरण नोटिस

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलीगंज स्थित उस इमारत पर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने ध्वस्तीकरण (डिमोलिशन) का नोटिस लगाया है, जहां 22 जून को कोचिंग संस्थान में लगी भीषण आग में 15 लोगों की मौत हो गई थी. एलडीए की यह कार्रवाई इमारत से जुड़े नियमों और निर्माण संबंधी जांच के तहत की गई है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 11 Jul, 2026 | 07:01 AM