Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 22वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 22nd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
असम-बंगाल को आज बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
Agriculture News in Hindi: मौसम विभाग ने आज अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया. छत्तीसगढ़, विदर्भ, पंजाब, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, सिक्किम और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा हो सकती है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम एशिया तनाव का असर चाय उद्योग पर, खाड़ी देशों को निर्यात घटने से बढ़ी चिंता
ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के चाय उद्योग पर भी दिखने लगा है. खाड़ी देशों को होने वाला चाय निर्यात प्रभावित हो रहा है और कई जगहों से नए ऑर्डर कम मिलने लगे हैं. उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो ऑर्थोडॉक्स चाय के उत्पादन में कटौती करनी पड़ सकती है, क्योंकि इस चाय की सबसे ज्यादा मांग खाड़ी बाजार में ही रहती है.
-
Posted By: Kisan India
असम-बंगाल को आज बड़ी सौगात देंगे पीएम मोदी, 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम और पश्चिम बंगाल के दौरे पर कई बड़ी विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. असम के सिलचर में करीब 23,500 करोड़ रुपये और कोलकाता में लगभग 18,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. इन योजनाओं में सड़क, रेलवे और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं, जिनसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी मजबूत होने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
असम का GI टैग जोहा चावल पहली बार यूरोप पहुंचा, ब्रिटेन और इटली को 25 टन की खेप रवाना
असम का प्रसिद्ध खुशबूदार जोहा चावल अब यूरोप के बाजारों तक पहुंच गया है. एपीडा की मदद से पहली बार 25 मीट्रिक टन जीआई-टैग वाला जोहा चावल ब्रिटेन और इटली को निर्यात किया गया है. इस पहल से उत्तर-पूर्व भारत के कृषि उत्पादों को वैश्विक पहचान मिलने की उम्मीद है और असम के किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
देश में उर्वरक की कोई कमी नहीं, अप्रैल के लिए 163 लाख मीट्रिक टन स्टॉक उपलब्ध: वित्त मंत्री
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बताया कि देश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडार मौजूद है. उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने के लिए करीब 163 लाख मीट्रिक टन उर्वरक स्टॉक उपलब्ध है, जो पिछले साल के 128.54 लाख मीट्रिक टन की तुलना में लगभग 26 प्रतिशत अधिक है. सरकार ने किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पहले से तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए उर्वरक विभाग को अतिरिक्त बजट भी दिया गया है. वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि देश में घरेलू यूरिया उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है और उत्पादन 2014-15 के 225 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 2024-25 में 306.67 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में बढ़ेगा तापमान, 15-16 मार्च को आंधी और हल्की बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है और आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों में पारा 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. हालांकि 15 और 16 मार्च के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दौरान कई इलाकों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम में इस बदलाव से कुछ समय के लिए तापमान में गिरावट आ सकती है, लेकिन तेज हवा और बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका के कारण किसानों की चिंता बढ़ सकती है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में बढ़ी गर्मी, लेकिन आंधी-बारिश से मिल सकती है राहत
राजस्थान में इन दिनों गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है और कई शहरों में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. खासकर पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं. हालांकि मौसम विभाग के अनुसार नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम बदल सकता है. जयपुर, अजमेर, भरतपुर और शेखावाटी क्षेत्र में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम में इस बदलाव से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में मौसम बदलेगा, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार
दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. शुक्रवार सुबह से ही हल्की हवाओं के साथ आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार 15 मार्च को राजधानी और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जिससे बढ़ती गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. अगले दो दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. तेज हवाओं के कारण हवा की गुणवत्ता में भी थोड़ा सुधार होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि फिलहाल दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में AQI खराब श्रेणी में बना हुआ है.