अब लाइव

NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! परीक्षा केंद्र के बाहर बनाए गए कूलिंग जोन और खास इंतजाम

Latest Agriculture News in Hindi: बिहार में फिर मौसम बदलने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक, राजधानी पटना समेत बिहार के 19 जिलों में लू (हीट वेव) को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 जून तक पश्चिम और मध्य बिहार के कई जिलों में तेज गर्मी बनी रहेगी. इस दौरान रात में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

Agriculture News in Hindi: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय वायु सेना 21 जून 2026 को देशभर में कॉमन योगा प्रोटोकॉल के तहत विशेष योग कार्यक्रम आयोजित करेगी. वायु सेना का मानना है कि शारीरिक फिटनेस, मानसिक मजबूती और आंतरिक संतुलन हर वायु योद्धा के लिए बेहद जरूरी हैं. इसी उद्देश्य से लेह, तवांग, द्वारका और कार निकोबार सहित देश के विभिन्न वायु सेना स्टेशनों पर योगाभ्यास कराया जाएगा. इन कार्यक्रमों में वायु सैनिकों और उनके परिवारों के साथ-साथ स्कूली बच्चे और एनसीसी कैडेट भी भाग लेंगे. यह पहल स्वास्थ्य, कल्याण और योग के मूल्यों को बढ़ावा देने के प्रति भारतीय वायु सेना की प्रतिबद्धता को दर्शाती है.

नोएडा | Updated On: 21 Jun, 2026 | 10:00 AM
  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 11:02 AM (IST)

    गुरुग्राम रोड रेज केस में बड़ी कार्रवाई! कार तोड़ने और ड्राइवर की पिटाई करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

    हरियाणा के गुरुग्राम में रोड रेज की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान फाजिलपुर, सेक्टर-48 निवासी पारस और पार्थ के रूप में हुई है. आरोप है कि दोनों ने राजीव चौक के पास एक कार को डंडों से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया और कार चालक के साथ मारपीट भी की. घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आया था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 10:46 AM (IST)

    पीएम मोदी का बड़ा दावा, ‘मेकर’ बनेगा भारत, तो दुनिया में फैसले भी करेगा भारत

    कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत तेजी से एक ‘मेकर’ राष्ट्र बनने की ओर बढ़ रहा है और जिस दिन भारत निर्माता बनेगा, उसी दिन वह वैश्विक स्तर पर निर्णय लेने वालों में भी शामिल होगा. उन्होंने बताया कि हाल के वर्षों में 40 से अधिक स्वदेशी युद्धपोत और पनडुब्बियां भारतीय नौसेना में शामिल हुई हैं, जबकि 45 बड़े नौसैनिक प्लेटफॉर्म निर्माणाधीन हैं. पीएम मोदी ने कहा कि समुद्री क्षेत्र केवल रक्षा नहीं, बल्कि रोजगार का भी बड़ा स्रोत है, जो आने वाले वर्षों में लाखों युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा और विकसित भारत की नींव को मजबूत करेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 10:30 AM (IST)

    नौसेना प्रमुख का बड़ा बयान! 17 महीने में दूसरी ट्राई-कमीशनिंग, भारत की ताकत पर दुनिया की नजर

    कोलकाता में तीन नौसैनिक जहाजों के कमीशन होने पर नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने GRAC टीम, उद्योग साझेदारों, MSMEs और नौसेना की सभी संबंधित इकाइयों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि मुंबई में पिछले साल हुई पहली ट्राई-कमीशनिंग के सिर्फ 17 महीने बाद कोलकाता में दूसरी ट्राई-कमीशनिंग भारत की आधुनिकता, आत्मनिर्भरता और युद्धपोत निर्माण क्षमता में बढ़ते आत्मविश्वास का प्रमाण है. उन्होंने बताया कि इन तीनों परियोजनाओं ने कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और देश की समुद्री रक्षा शक्ति को नई मजबूती प्रदान की है.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 10:17 AM (IST)

    भारत की समुद्री ताकत हुई और मजबूत, पीएम मोदी ने नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत

    कोलकाता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय नौसेना को तीन स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित अत्याधुनिक जहाज समर्पित किए. इनमें आईएनएस दुनागिरि (स्टेल्थ फ्रिगेट), आईएनएस संशोधक (बड़ा सर्वेक्षण पोत) और आईएनएस अग्रय (पनडुब्बी रोधी युद्धपोत) शामिल हैं. ये आधुनिक जहाज भारतीय नौसेना की समुद्री निगरानी, सुरक्षा और युद्ध क्षमता को और मजबूत करेंगे. इस कदम को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे देश की समुद्री सुरक्षा को नया बल मिलेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 10:00 AM (IST)

    NEET छात्रों के लिए बड़ी राहत! परीक्षा केंद्र के बाहर बनाए गए कूलिंग जोन और खास इंतजाम

    दिल्ली में NEET परीक्षा केंद्र के बाहर राज्य सरकार की ओर से विशेष कूलिंग जोन बनाए गए हैं, ताकि गर्मी से छात्रों और उनके परिजनों को राहत मिल सके. परीक्षा देने आए विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता और परिवार के सदस्यों के लिए भी आरामदायक प्रतीक्षा व्यवस्था की गई है. प्रशासन ने बैठने, पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं का प्रबंध किया है, जिससे परीक्षा के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और वे सहज माहौल में रह सकें.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 09:44 AM (IST)

    NEET-UG री-एग्जाम आज! परीक्षा केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा, प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

    दिल्ली के पंडारा रोड स्थित सीएम श्री स्कूल में आज होने वाली NEET-UG री-एग्जाम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा केंद्र के बाहर पुलिस और सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. प्रशासन किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है और परीक्षार्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने की अपील की गई है.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 09:28 AM (IST)

    महाराष्ट्र में मानसून की धमाकेदार एंट्री, पीयूष गोयल बोले-यह शुभ संकेत, किसानों को होगा बड़ा फायदा

    मुंबई में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में मानसून के आगमन पर खुशी जताते हुए कहा कि अच्छी बारिश देश के लिए बेहद शुभ संकेत है. उन्होंने कहा कि, भरपूर वर्षा से किसानों की फसलें बेहतर होंगी, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा और आर्थिक मजबूती को बल मिलेगा. पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है. उन्होंने देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना भी की.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 09:15 AM (IST)

    अब पंजाब को नशे से मुक्त करने का समय, योग दिवस पर बीजेपी अध्यक्ष का बड़ा संदेश

    जालंधर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने देश और दुनिया को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि योग ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान और नई ऊर्जा दी है. नितिन नवीन ने कहा कि योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवन का मार्ग दिखाता है. साथ ही उन्होंने पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि पंजाब नशे के अभिशाप को पूरी तरह से ना कहे और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़े.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 09:01 AM (IST)

    कोविड के दौरान PM मोदी ने दी थी खास सलाह, योग दिवस पर पीयूष गोयल का खुलासा

    मुंबई में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि देशभर में योग दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. उन्होंने पश्चिम बंगाल में योग कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़ की सराहना की. गोयल ने बताया कि मुंबई के समुद्र तट पर भी लोगों ने सामूहिक योग किया. उन्होंने यह भी बताया कि कोविड काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नियमित योग और प्राणायाम करने के लिए प्रेरित किया था.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 08:46 AM (IST)

    NEET-UG री-एग्जाम से पहले शिक्षा मंत्री का बड़ा संदेश! 22 लाख छात्रों से कही ये अहम बात

    दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने NEET-UG री-एग्जाम को लेकर छात्रों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उन्हें NTA, राज्य सरकारों, जिला प्रशासन और देश की शिक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है. धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि करीब 22 लाख छात्र परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, इसलिए सभी विद्यार्थी बिना किसी डर और चिंता के परीक्षा दें. उन्होंने भरोसा जताया कि मेहनत करने वाले छात्रों को अच्छे परिणाम जरूर मिलेंगे और सभी को सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 08:28 AM (IST)

    पशु वैक्सीन की गुणवत्ता पर सरकार का बड़ा कदम! बागपत में बढ़ाई गई अत्याधुनिक जांच सुविधाएं

    केंद्र सरकार ने पशुओं के लिए इस्तेमाल होने वाले टीकों की जांच और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. बागपत स्थित सीसीएस-एनआईएएच में केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला (Central Drugs Laboratory) के कार्यों का विस्तार किया गया है. इस कदम से पशु वैक्सीन की टेस्टिंग क्षमता मजबूत होगी और उनकी गुणवत्ता की बेहतर निगरानी की जा सकेगी. सरकार का कहना है कि इससे देश का पशु स्वास्थ्य ढांचा और वैक्सीन नियामक प्रणाली अधिक प्रभावी बनेगी, जिससे पशुपालकों और पशुधन दोनों को लाभ मिलेगा.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 08:13 AM (IST)

    बिहार के स्कूल-कॉलेजों में शुरू हो सकता है योग, स्वास्थ्य मंत्री ने सीएम से की बड़ी मांग

    पटना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से बिहार के सभी स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल करने का अनुरोध किया है. उन्होंने सुझाव दिया कि, रोजाना आधे घंटे का योग, ध्यान और योग निद्रा सत्र रखा जाए, जिसे वैकल्पिक बनाया जाए. निशांत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की वैश्विक मान्यता मिली और आज योग पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 07:58 AM (IST)

    दिल्ली में योग दिवस पर दिखी खास जोड़ी, अक्षय कुमार और केंद्रीय मंत्री ने किया योग

    दिल्ली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया. दोनों ने लोगों के साथ योगाभ्यास कर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और योग के महत्व को समझते हुए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. इस खास मौके पर उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 07:44 AM (IST)

    दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए योग जरूरी, कोलकाता से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

    International Yoga Day 2026: कोलकाता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि योग सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि दुनिया के बेहतर भविष्य के लिए भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि योग को केवल एक दिन या एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखा जा सकता. हमें इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा. पीएम मोदी ने लोगों से नियमित योग अपनाने की अपील करते हुए कहा कि यही स्वस्थ और संतुलित जीवन की कुंजी है.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 07:29 AM (IST)

    कोलकाता में पीएम मोदी ने किया योग, योग दिवस पर दिया फिट और स्वस्थ जीवन का संदेश

    Yoga Day 2026: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास किया. इस वर्ष योग दिवस की थीम 'स्वस्थ और लंबी उम्र के लिए योग' (Yoga For Healthy Ageing) रखी गई है. कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने योग को बेहतर स्वास्थ्य, मानसिक शांति और स्वस्थ जीवनशैली का आधार बताते हुए सभी से इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाने की अपील की. योग दिवस का यह आयोजन देशभर में उत्साह के साथ मनाया गया.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 07:16 AM (IST)

    झांसी से सीएम योगी का बड़ा बयान, पीएम मोदी की जमकर तारीफ

    झांसी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी है, जिन्होंने भारत की परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाई. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 140 करोड़ भारतीयों को गर्व के साथ आगे बढ़ने और विकसित भारत के सपने को साकार करने की नई दिशा दी है. योगी ने बताया कि प्रधानमंत्री हर साल अलग-अलग राज्यों में जाकर योग दिवस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं.

  • Posted By: Isha Gupta

    21 Jun 2026 07:02 AM (IST)

    योग दिवस पर बंगाल से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, सुनकर लोग हुए भावुक

    कोलकाता में योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज बंगाल की पवित्र धरती पर आना उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने कहा कि रामकृष्ण परमहंस, स्वामी विवेकानंद और लाहिड़ी महाशय जैसे महान संतों और योगियों ने इसी धरती से योग और अध्यात्म को नई पहचान दी. पीएम मोदी ने कहा कि इस ऐतिहासिक भूमि पर हजारों लोगों के साथ योग करने का अनुभव बेहद प्रेरणादायक और आध्यात्मिक रहा, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी लू-लपट  (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) 20 जून को जारी होगी. एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 21 Jun, 2026 | 07:00 AM