Todays Top News List: गौशालाओं में गोबर से बिजली तैयार होगी, CM योगी ने गौ सेवा आयोग की बैठक की, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें

Latest Agriculture News in Hindi: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार 21 और 22 मार्च 2026 को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे. उपराष्ट्रपति 21 मार्च को नागपुर के महर्षि व्यास सभागार में भारतीय युवा संसद के 29वें राष्ट्रीय सत्र के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे. उसी दिन मुंबई के लोक भवन में रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह और 64वें जैन दीक्षा समारोह में भाग लेंगे. उपराष्ट्रपति 22 मार्च को पुणे के उरुली कंचन स्थित निसर्गोपचार आश्रम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: यूपी में मौसम का अचानक बदला मिजाज कई हिस्सों में तेज आंधी-बारिश के साथ रेड अलर्ट जारी. सुबह से आसमान में काले बादल छाए रहे और तेज हवाओं, गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है. पूर्वी, पश्चिमी और मध्य यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. अगले 48 घंटों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर सकता है। आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Updated On: 21 Mar, 2026 | 06:56 PM
The liveblog has ended.
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 06:54 PM (IST)

    कोझिकोड उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने नामांकन दाखिल किया

    केरल विधानसभा चुनाव में कोझिकोड उत्तर सीट से भाजपा उम्मीदवार नव्या हरिदास ने नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो किया. इस दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा भी उनके साथ मौजूद रहे.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 06:48 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है- आदित्य ठाकरे

    शिवसेना(UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग भाजपा के पक्ष में काम कर रहा है. उन्होंने पुलिस और आईएएस अधिकारियों की तबादले किए हैं. ठाकरे ने बताया कि वे इस मामले में अविश्वास प्रस्ताव लाने की योजना बना रहे हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 06:33 PM (IST)

    मध्य प्रदेश में की गौशालाओं में गोबर से बिजली तैयार होगी

    Dairy Farming: मध्य प्रदेश में अब गौशालाएं सिर्फ पशुओं की देखभाल तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही हैं. मध्य प्रदेश पशुपालन विभाग के अनुसार, प्रदेश की आदर्श लाल टिपारा गौशाला में ऐसा ही एक अनोखा प्रोजेक्ट शुरू हुआ है, जहां गोबर से बायो-सीएनजी बनाने के साथ अब सोलर से बिजली भी तैयार की जाएगी. इससे न सिर्फ खर्च कम होगा, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 06:18 PM (IST)

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ सेवा आयोग की बैठक की

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौ सेवा आयोग की बैठक की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 06:01 PM (IST)

    चुनाव के बाद महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल- राहुल गांधी

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरकर 100 के करीब पहुंच रही है और इंडस्ट्रियल ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं. उन्होंने इसे आने वाली महंगाई के साफ संकेत बताया और कहा कि ये सिर्फ आंकड़े नहीं, बल्कि भविष्य की महंगाई का इशारा हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल महंगा हो जाएगी. केंद्र सरकार इनकी कीमतें बढ़ा देगी.

    उन्होंने कहा कि आने वाले समय में महंगा के जो संकेत दिख रहे हैं सरकार इसे 'सामान्य' बता सकती है, लेकिन हकीकत में उत्पादन और परिवहन महंगा होगा. MSME सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर पड़ेगा. उन्होंने कहा कि रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे और विदेशी निवेश तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा. यानी हर परिवार की जेब पर इसका सीधा असर पड़ेगा.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 05:45 PM (IST)

    पश्चिम बंगाल में अब बदलाव होगा, जनता उब चुकी है- राजीव प्रताप रुडी

    भाजपा सांसद राजीव प्रताप रुडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बदलाव तय नजर आ रहा है और लोग अब केवल घोषणाओं को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. उनका मानना है कि राज्य की चुनावी राजनीति में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणापत्र एक राष्ट्रीय दृष्टिकोण वाला घोषणापत्र है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 05:30 PM (IST)

    INDIA गठबंधन के नेता अक्सर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं- शहजाद पूनावाला

    भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि INDIA गठबंधन के नेता अक्सर संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हैं और उन पर हमला बोलते हैं. उनका आरोप है कि ये लोग संविधान से ज्यादा परिवारवाद को महत्व देते हैं. जब फैसला इनके पक्ष में होता है तो ये संविधान का समर्थन करते हैं, लेकिन जब फैसला खिलाफ आता है तो संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 05:15 PM (IST)

    मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दो दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

    आंध्र प्रदेश में बेमौस बारिश से 9 जिलों में फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है. तेज हवा चने के चलते मक्का सहित कई फसलें जमीन पर गिर गईं. साथ ही खेतों में जलभराव भी हो गया है. ऐसे में किसानों को आर्थिक नुकसान का भय सता रहा है. इसी बीच मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राज्य में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं से फसलों को हुए नुकसान पर दो दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार की जाए. उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जिला कलेक्टरों और अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की.

    अधिकारियों के अनुसार, 12 जिलों के 42 मंडलों में 4,840 हेक्टेयर में मक्का, 1,534 हेक्टेयर में धान और 310 हेक्टेयर में उड़द की फसल को नुकसान हुआ है. इस फसल नुकसान का अनुमान करीब 40 करोड़ रुपये लगाया गया है. इसके अलावा, 9 जिलों के 48 मंडलों में 1,301 हेक्टेयर में बागवानी फसलें भी प्रभावित हुई हैं, जिनमें केला, पपीता, मिर्च, सब्जियां और आम शामिल हैं. बागवानी फसलों में करीब 23 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. कुल मिलाकर फसलों को 63 करोड़ रुपये का नुकसान आंका गया है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 04:55 PM (IST)

    बारिश से आंध्र प्रदेश में मिर्च और मक्के की फसल को नुकसान, किसान परेशान

    बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से आंध्र प्रदेश के कई जिलों में  तेज आंधी और बारिश हुई. दोपहर तक तेज गर्मी थी, लेकिन अचानक मौसम बदल गया और तेज हवाएं चलने लगीं. कुछ ही देर में आसमान बादलों से ढक गया और गरज-चमक के साथ भारी बारिश शुरू हो गई. तेज आंधी-बारिश की वजह से फसलें जमीन पर गिर गईं. खेतों में सुखाने के लिए रखी मिर्च और मक्का भी भीगकर खराब हो गई. एनटीआर जिले के नंदिगाम, जग्गैयापेट, तिरुवुरु और मायलवरम क्षेत्रों में फसल का नुकसान ज्यादा हुआ है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 04:35 PM (IST)

    LDF के निर्दलीय उम्मीदवार एन.एम.आर. रजाक ने अपना नामांकन दाखिल किया

    केरलम चुनाव- पलक्कड़ विधानसभा सीट के लिए लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के निर्दलीय उम्मीदवार एन.एम.आर. रजाक ने अपना नामांकन दाखिल किया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 04:20 PM (IST)

    ईरान में नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमला हुआ

    ईरान ने IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) को बताया है कि आज नतांज न्यूक्लियर साइट पर हमला हुआ. ऑफ-साइट रेडिएशन लेवल में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है IAEA रिपोर्ट की जांच कर रहा है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 04:05 PM (IST)

    वैज्ञानिकों ने किसानों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है

    भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) के वैज्ञानिकों ने किसानों से सतर्क रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है. IIWBR के निदेशक डॉ. रतन तिवारी ने द ट्रिब्यून से कहा कि किसानों को अपने निचले खेतों में जमा अतिरिक्त पानी निकाल देना चाहिए. चूंकि हवा की गति कम थी, इसलिए फसल नुकसान की बड़ी चिंता नहीं है. उन्होंने कहा कि कृषि और किसान कल्याण विभाग ने स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है, हालांकि अब तक फसल नुकसान की कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 03:50 PM (IST)

    बारिश से फसल बर्पबाद, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

    हरियाणा के  करनाल में पिछले पांच दिनों में दूसरी बार हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. खेतों की फसलें दब जाने से उत्पादन और उपज कम होने का डर है. तापमान सामान्य स्तर के करीब आया है, लेकिन फसलों के लिए नुकसानदेह साबित हो रहा है. वहीं, कई खेतों में अधिक बारिश से जलभराव की भी खबर है. ऐसे में भारतीय गेहूं और जौ अनुसंधान संस्थान (IIWBR) ने किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    21 Mar 2026 03:30 PM (IST)

    अगरतला में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता, सीएम माणिक साहा ने दिया बड़ा संदेश

    अगरतला में विश्व मौखिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने लोगों से दांत और मुंह की सेहत का ध्यान रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि मौखिक स्वास्थ्य पूरे शरीर की स्थिति को दर्शाता है और अगर मुंह स्वस्थ नहीं है तो कई बीमारियां हो सकती हैं. उन्होंने बताया कि इस दिवस की शुरुआत FDI वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन ने की थी, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और वे सही तरीके से अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकें.

  • Posted By: Saurabh Sharma

    21 Mar 2026 03:15 PM (IST)

    पटना में सियासत गरम: भाजपा सांसद का सपा पर तीखा हमला, कहा-कोई वजूद नहीं

    पटना में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा सांसद अमरपाल मौर्य ने समाजवादी पार्टी के नेता अतीक अहमद के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का अब कोई वजूद नहीं बचा है और यह पार्टी समाज के लिए काम करने की भावना भी नहीं रखती. मौर्य ने आगे कहा कि ऐसी पार्टी से जनता को किसी तरह की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है तथा दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज होने की संभावना है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 03:01 PM (IST)

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने UPSC-CSE 2025 पास करने वाले कैंडिडेट्स और उनके परिवारों से मुलाकात की

    दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने UPSC-CSE 2025 पास करने वाले कैंडिडेट्स और उनके परिवारों से मुलाकात की.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 02:45 PM (IST)

    AIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं ने UCC बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया

    गुजरात के अहमदाबाद में AIMIM पार्टी के कार्यकर्ताओं ने UCC बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, इसके नियमों का कड़ा विरोध किया और इसे अलोकतांत्रिक बताया.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 02:28 PM (IST)

    पूरी दुनिया एक गंभीर संकट से गुजर रही है और कई देशों में युद्ध चल रहा है- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह

    केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आज पूरी दुनिया एक गंभीर संकट से गुजर रही है और कई देशों में युद्ध चल रहा है. यह केवल भारत के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने इस संकट के बावजूद सुरक्षित और स्थिर स्थिति बनाए रखी है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Mar 2026 02:15 PM (IST)

    केरल के लोग लेफ्ट और कांग्रेस से निराश हैं, लोग अब भाजपा की ओर देख रहे हैं- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तिरुवनंतपुरम में उन्होंने देखा कि केरल के लोग लेफ्ट और कांग्रेस से निराश हैं. उनका मानना है कि लोग अब भाजपा की ओर देख रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा करते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में जिस तरह अन्य राज्यों का विकास हुआ है, वैसा ही विकास केरल में भी होगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 01:58 PM (IST)

    राजस्थान में हाईवे सफर महंगा, 1 अप्रैल से FASTag पास की नई दरें लागू

    रसोई गैस के बाद अब हाईवे पर सफर भी महंगा होने जा रहा है. NHAI ने FASTag के सालाना पास की फीस 3,000 रुपये से बढ़ाकर 3,075 रुपये कर दी है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी. इसका असर देशभर के करीब 56 लाख निजी वाहन चालकों पर पड़ेगा. दौसा जैसे इलाकों में, जहां बड़े हाईवे गुजरते हैं, रोजाना सफर करने वालों की जेब पर इसका सीधा असर दिखेगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 01:48 PM (IST)

    कच्चे तेल की महंगाई से MMF महंगे, अब कपास की मांग बढ़ने की उम्मीद

    पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से मैन मेड फाइबर (MMF) जैसे पॉलिएस्टर के दाम 10 से 25 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं. इसका असर अब कपड़ा उद्योग पर दिखने लगा है, जहां कई मिलें दोबारा कपास की ओर लौट सकती हैं. कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विनय एन कोटक के अनुसार, इस सीजन 2025-26 में कपास की खपत 10 लाख गांठ तक बढ़ सकती है. महंगे सिंथेटिक फाइबर के कारण प्राकृतिक फाइबर यानी कपास की मांग फिर से बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 01:33 PM (IST)

    हिमाचल में शिक्षा पर बड़ा खर्च, 9,660 करोड़ का बजट और छात्रों को 5,000 रुपये मदद

    हिमाचल सरकार ने शिक्षा क्षेत्र के लिए 9,660 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया है. अब राज्य में सभी यूजी कोर्स सेमेस्टर सिस्टम के तहत चलेंगे. साथ ही जिन कॉलेजों में 75 से कम छात्र हैं, वहां के छात्रों को अगर जिला मुख्यालय के कॉलेज में दाखिला लेना पड़ता है, तो उन्हें हर महीने 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी. इससे छात्रों को बेहतर शिक्षा के मौके मिलेंगे और आर्थिक बोझ भी कम होगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 01:20 PM (IST)

    हिमाचल में युवाओं और पंचायतों के लिए बड़ा ऐलान, 150 भर्ती और ई-टैक्सी पर 50 प्रतिशत अनुदान

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंचायत व्यवस्था और युवाओं को लेकर अहम घोषणाएं की हैं. उन्होंने बताया कि पंचायत सचिवों के 150 पद जल्द भरे जाएंगे, जबकि पंचायत चौकीदारों की भर्ती भी चरणबद्ध तरीके से की जाएगी. वहीं युवाओं को रोजगार देने के लिए ई-टैक्सी योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत 500 युवाओं को टैक्सी खरीदने पर 50 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा. इसके लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. साथ ही ई-टैक्सी के मासिक किराये में 5 हजार रुपये की बढ़ोतरी भी की जाएगी, जिससे युवाओं की कमाई बढ़ सके.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 01:11 PM (IST)

    हिमाचल में गरीबों के लिए नई योजना, मुफ्त बिजली, पक्का घर और महिलाओं को आर्थिक मदद

    हिमाचल सरकार ने गरीब परिवारों के लिए “मुख्यमंत्री अपना सुखी परिवार योजना” शुरू करने की घोषणा की है. इस योजना के तहत करीब एक लाख जरूरतमंद बीपीएल परिवारों को चुना जाएगा. इन परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी और जिनके पास पक्का घर नहीं है, उन्हें धीरे-धीरे घर भी उपलब्ध कराया जाएगा. इसके साथ ही महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता दी जाएगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके. वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में नाइट पिकनिक की सुविधा और फिल्म शूटिंग के लिए आसान नियम भी लागू किए जाएंगे.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 12:53 PM (IST)

    हिमाचल में हरित विकास पर जोर, 100 ट्राउट यूनिट, 50 ईको टूरिज्म साइट और खेत बाड़बंदी योजना का ऐलान

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बजट में कई अहम घोषणाएं करते हुए विकास और पर्यावरण पर खास ध्यान दिया है. राज्य में 100 नई ट्राउट मछली इकाइयां स्थापित की जाएंगी, वहीं 2030 तक हरित क्षेत्र को 29.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है. वर्ष 2026-27 में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा. हमीरपुर में 25 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क बनाया जाएगा. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 50 ईको टूरिज्म साइट विकसित होंगी और 50 विश्राम गृहों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी. इसके अलावा किसानों की फसलों की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री खेत बाड़बंदी योजना के तहत 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 12:46 PM (IST)

    हिमाचल में जलाशय की मछली पर 100 रुपये MSP और 70 फासदी सब्सिडी का ऐलान

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने मछुआरों के लिए बड़ा फैसला लेते हुए जलाशयों की मछली खरीद पर 100 रुपये प्रति किलो न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की घोषणा की है. इसके साथ ही “मुख्यमंत्री मछुआरा सहायता योजना” शुरू की जाएगी, जिसके तहत मछुआरों को आर्थिक सहायता और अनुदान मिलेगा. सरकार ने वोट (नाव) की खरीद पर 70 प्रतिशत तक सब्सिडी देने का भी ऐलान किया है, जिससे छोटे मछुआरों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 12:32 PM (IST)

    हिमाचल में दूध के दाम बढ़े, गाय का 61 और भैंस का 71 रुपये प्रति लीटर तय

    हिमाचल प्रदेश में पशुपालकों को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दूध के क्रय मूल्य में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. अब गाय के दूध का दाम 51 से बढ़ाकर 61 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध का दाम 61 से बढ़ाकर 71 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है. इसके साथ ही चरवाहों के लिए डिजिटल कार्ड और जीवन बीमा सुविधा देने की घोषणा की गई है, जबकि भेड़पालन को बढ़ावा देने के लिए 300 करोड़ रुपये की नई योजना भी शुरू की जाएगी.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 12:19 PM (IST)

    हिमाचल बजट में बड़ा ऐलान, पहली बार अदरक पर MSP, गेहूं-मक्की-हल्दी के दाम भी बढ़े

    हिमाचल प्रदेश के बजट में किसानों के लिए कई अहम घोषणाएं की गई हैं. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पहली बार अदरक की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) लागू करते हुए 30 रुपये प्रति किलो तय किया है. इसके साथ ही प्राकृतिक खेती वाले गेहूं का MSP 60 से बढ़ाकर 80 रुपये, मक्की 40 से 50 रुपये, पांगी का जौ 60 से 80 रुपये और हल्दी 90 से बढ़ाकर 150 रुपये प्रति किलो करने का ऐलान किया गया है. सरकार ने पशुपालन क्षेत्र के लिए भी 500 करोड़ रुपये के प्रावधान की घोषणा की है, जिससे किसानों और बागवानों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 12:07 PM (IST)

    मराठवाड़ा में बेमौसम बारिश का कहर, 2 की मौत, 11 हजार हेक्टेयर से ज्यादा फसल बर्बाद

    महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने भारी तबाही मचाई है. 16 मार्च से अब तक हुई घटनाओं में दो लोगों की जान चली गई, जबकि 11,500 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन पर फसलें खराब हो गई हैं. छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नांदेड़, बीड, लातूर और धराशिव समेत छह जिलों के 533 गांव प्रभावित हुए हैं. इस दौरान 41 पशुओं की भी मौत हुई है, जिससे हजारों किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 11:58 AM (IST)

    हिमाचल बजट में 500 करोड़ का ऐलान, 300 अधूरे काम पूरे करने पर फोकस

    हिमाचल प्रदेश में बजट के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने राज्य में लंबे समय से रुके 300 अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है. साथ ही सेब पर आयात टैरिफ और ट्रेड डील को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इससे किसानों और बागवानों पर असर पड़ सकता है. सीएम ने भरोसा दिलाया कि आर्थिक चुनौतियों और आरडीजी बंद होने के बावजूद सरकार अपनी सभी गारंटियों को पूरा करेगी.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 11:50 AM (IST)

    हिमाचल की तुलना उत्तराखंड-असम से नहीं... सीएम सुक्खू, बोले- कर्ज और खर्च पर लगानी होगी लगाम

    हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की आर्थिक स्थिति पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल की तुलना उत्तराखंड और असम जैसे राज्यों से नहीं की जा सकती, क्योंकि यह रेवेन्यू सरप्लस राज्य नहीं है. सीएम ने आरोप लगाया कि केंद्र से पर्याप्त मदद नहीं मिल रही और पिछली सरकार ने कर्ज नहीं चुकाया, जिससे राज्य कर्ज के बोझ में फंस गया है. उन्होंने साफ कहा कि अब फिजूलखर्ची पर रोक लगानी होगी और गैरजरूरी संस्थानों को बंद करने जैसे कड़े फैसले लेने पड़ेंगे.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 11:36 AM (IST)

    ईरान-इजरायल तनाव पर फारूक अब्दुल्ला की चिंता, बोले- युद्ध से वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा असर

    ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि यह युद्ध केवल किसी एक देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. हजरतबल दरगाह में जुमे की नमाज के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि हालात जल्द सामान्य होने चाहिए, क्योंकि लंबे समय तक जारी संघर्ष से वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था दोनों को नुकसान हो सकता है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 11:22 AM (IST)

    हिमाचल में एंट्री टैक्स पर हंगामा, भाजपा विधायकों ने विधानसभा में किया प्रदर्शन

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले एंट्री टैक्स बढ़ोतरी को लेकर सियासी माहौल गरमा गया. नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा विधायक दल ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया और बढ़े हुए टैक्स को वापस लेने की मांग उठाई. भाजपा का कहना है कि इस फैसले से आम लोगों और व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा, इसलिए सरकार को इसे तुरंत वापस लेना चाहिए.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 11:07 AM (IST)

    हरियाणा में वन्य जीव अधिकारी राजेंद्र डांगी सस्पेंड, खैर पेड़ तस्करी मामले में कार्रवाई

    हरियाणा में खैर के पेड़ों की तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. पंचकूला के तत्कालीन डिविजनल वाइल्ड लाइफ ऑफिसर राजेंद्र परशाद डांगी को सरकार ने निलंबित कर दिया है. विभाग के मुताबिक आसरेवाली जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई और तस्करी में उनकी भूमिका संदिग्ध पाई गई, साथ ही उन पर लापरवाही और अनियमितताओं के आरोप भी लगे थे. मामले को गंभीर मानते हुए सरकार ने तुरंत सस्पेंशन का आदेश जारी किया है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 10:48 AM (IST)

    हिमाचल बजट से पहले बीजेपी का हमला, बिंदल बोले- सुक्खू सरकार का चौथा बजट होगा धोखा

    हिमाचल प्रदेश में बजट पेश होने से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह चौथा बजट भी जनता के साथ धोखा साबित होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव के दौरान महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह, युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों के बड़े वादे किए थे, लेकिन अब तक ये जमीन पर नजर नहीं आए. बिंदल ने कहा कि प्रदेश के कर्मचारी और युवा अपने हकों के लिए परेशान हैं और आने वाला बजट भी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरेगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 10:36 AM (IST)

    हिमाचल में आज सुक्खू सरकार का चौथा बजट, 11 बजे से विधानसभा में होगा पेश

    हिमाचल प्रदेश में आज मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश करेंगे. सुबह 11 बजे विधानसभा में बजट भाषण शुरू होगा, जिसमें वित्त वर्ष 2026-27 की रूपरेखा सामने आएगी. माना जा रहा है कि इस बार केंद्र से मिलने वाले राजस्व घाटा अनुदान बंद होने का असर बजट में दिख सकता है. मुख्यमंत्री ने पहले ही संकेत दिए थे कि इस बार बजट में बड़ी बढ़ोतरी की संभावना कम है, ऐसे में सभी की नजरें इस बजट पर टिकी हुई हैं.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 10:20 AM (IST)

    पीएम मोदी ने दी ईद की शुभकामनाएं, देश में भाईचारा और सद्भाव बढ़ने की कामना

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि यह पावन त्योहार देश में भाईचारा और सद्भावना को और मजबूत करे. पीएम ने सभी लोगों के सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए “ईद मुबारक” कहा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 10:05 AM (IST)

    फसल नुकसान पर केंद्र सरकार अलर्ट, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए सटीक आकलन के निर्देश

    देश में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान को लेकर केंद्र सरकार सक्रिय हो गई है. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे राज्य सरकारों के साथ मिलकर रबी फसलों के नुकसान का सटीक आकलन करें. उन्होंने कहा कि इस समय कई राज्यों में फसल कटाई के लिए तैयार थी, ऐसे में खराब मौसम से बड़ा नुकसान हुआ है. सरकार का फोकस अब वैज्ञानिक तरीके से नुकसान का आकलन, बीमा क्लेम सही तरीके से दिलाने और किसानों को जल्द राहत पहुंचाने पर है. साथ ही मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने और किसानों को समय पर सलाह देने के निर्देश भी दिए गए हैं.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 09:48 AM (IST)

    यूपी में वज्रपात का कहर, 10 लोगों की मौत और कई लोग झुलसे

    उत्तर प्रदेश में खराब मौसम के बीच वज्रपात ने बड़ा कहर बरपाया है, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. सबसे ज्यादा तीन मौतें प्रयागराज में दर्ज की गई हैं, जबकि अमरोहा में दो और जौनपुर, मीरजापुर, श्रावस्ती, बहराइच व बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई है. बिजली गिरने की घटनाओं में आठ लोग झुलस भी गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 09:32 AM (IST)

    भारत ने अमेरिका से 1.76 लाख टन गैस खरीदी, सप्लाई होगी मजबूत

    मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच एलपीजी की कमी को दूर करने के लिए भारत ने बड़ा कदम उठाया है और अमेरिका से 1.76 लाख टन गैस खरीदी है. रिपोर्ट के अनुसार पश्चिम एशिया से सप्लाई में भारी गिरावट आई है, जिसके चलते भारत अब वैकल्पिक स्रोतों की ओर रुख कर रहा है. साप्ताहिक एलपीजी आयात भी घटा है, लेकिन अमेरिका से बढ़ती सप्लाई से राहत मिलने की उम्मीद है. बताया जा रहा है कि 2026 में भारत अमेरिका से करीब 2.2 मिलियन टन एलपीजी आयात कर सकता है, जिससे भविष्य में ईंधन संकट को काफी हद तक संभाला जा सकेगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 09:17 AM (IST)

    उत्तराखंड में बदला मौसम का ट्रेंड, 26 साल में चौथी बार मार्च में बर्फबारी

    उत्तराखंड में मौसम का मिजाज इस साल पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है. मार्च में जहां आमतौर पर ठंड कम हो जाती है, वहीं इस बार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिली है, जो पिछले 26 साल में चौथी बार हुआ है. विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और जलवायु परिवर्तन की वजह से मौसम चक्र में अस्थिरता बढ़ गई है. इसी कारण हिमालयी क्षेत्रों में ठंड और नमी बनी हुई है, जिससे इस समय भी बर्फबारी हो रही है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 09:03 AM (IST)

    यूपी में बेमौसम बारिश से फसल नुकसान पर सख्त CM योगी, तुरंत मुआवजा देने के निर्देश

    उत्तर प्रदेश में बेमौसम बारिश से फसलों को हुए नुकसान को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित किसानों को बिना देरी के मुआवजा दिया जाए और नुकसान का आकलन जमीनी स्तर पर किया जाए. सीएम ने सभी जिलाधिकारियों को फील्ड में जाकर हालात का जायजा लेने और राहत कार्य तुरंत शुरू करने को कहा है. उन्होंने साफ किया कि मुआवजा प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए, ताकि किसानों को जल्द से जल्द राहत मिल सके.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 08:47 AM (IST)

    ICAR-IVRI की बड़ी सफलता, IVF तकनीक से तैयार हुए बेहतर देसी बछड़े

    भारत में पशुपालन क्षेत्र को लेकर बड़ी सफलता सामने आई है. ICAR-IVRI के वैज्ञानिकों ने आधुनिक IVF और एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक की मदद से साहीवाल नस्ल के बेहतर बछड़ों का सफल जन्म कराया है. यह उपलब्धि कम समय में अच्छी नस्ल तैयार करने में मदद करेगी, जिससे दूध उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में सुधार होगा. विशेषज्ञों का मानना है कि इस तकनीक के बड़े स्तर पर इस्तेमाल से देशी नस्लों को मजबूत करने और डेयरी सेक्टर को आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 08:31 AM (IST)

    दुनिया में धीमी पड़ी बाल मृत्यु दर में कमी, 2024 में 49 लाख बच्चों की मौत

    दुनियाभर में बच्चों की मौतों में कमी जरूर आई है, लेकिन अब इसकी रफ्तार धीमी पड़ती नजर आ रही है. ताजा रिपोर्ट के अनुसार साल 2024 में करीब 49 लाख बच्चों की पांच साल की उम्र पूरी होने से पहले ही मौत हो गई, जिनमें 23 लाख नवजात शामिल हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि कुपोषण, संक्रमण और जन्म के समय होने वाली जटिलताएं इन मौतों के मुख्य कारण हैं. खास बात यह है कि इनमें से बड़ी संख्या ऐसी है, जिसे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और सही देखभाल से रोका जा सकता था, जिससे वैश्विक स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 08:16 AM (IST)

    पंजाब में खेती में आएगी AI क्रांति, सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान

    पंजाब में खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किसान मेले में घोषणा की कि अब खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल शुरू किया जाएगा, जिससे किसानों को बेहतर उत्पादन और अधिक लाभ मिल सके. उन्होंने वैज्ञानिकों से अपील की कि वे किसानों को जमीन से जुड़े व्यावहारिक समाधान दें. इसके साथ ही सरकार ने बागवानी क्षेत्र को मौजूदा 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत तक ले जाने की योजना भी सामने रखी है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 08:00 AM (IST)

    गर्मी की मार से महंगा हुआ चिकन, 340 रुपये किलो तक पहुंचे दाम

    देश में बढ़ती गर्मी और पक्षियों की मौत के कारण चिकन की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है. कई शहरों में खुदरा बाजार में चिकन 270 से 340 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है. विशेषज्ञों के मुताबिक गर्मी के कारण मुर्गों का वजन घट रहा है और उत्पादन कम हो गया है, जिससे बाजार में सप्लाई कम और मांग ज्यादा हो गई है. रमजान के चलते मांग मजबूत बनी हुई है, जिसके कारण कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 07:44 AM (IST)

    देशभर में ईद का जश्न आज, चांद दिखते ही खुशी की लहर, मस्जिदों में खास तैयारियां

    रमजान के पूरे 30 रोजों और इबादत के बाद शुक्रवार को ईद का चांद नजर आते ही देशभर में खुशियों की लहर दौड़ गई. मस्जिदों से एलान होते ही लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और कई जगहों पर आतिशबाजी भी देखने को मिली. दिल्ली की जामा मस्जिद और फतेहपुरी मस्जिद समेत देशभर की बड़ी और छोटी मस्जिदों में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 07:31 AM (IST)

    यूपी में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी जिलों में बारिश-ओलों का अलर्ट, तापमान में गिरावट

    उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है, खासकर पश्चिमी यूपी में बादलों की आवाजाही, तेज हवाओं और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी के बजाय ठंड का एहसास हो रहा है. मौसम विभाग के अनुसार मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, मथुरा समेत कई जिलों में अगले कुछ घंटों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान आकाशीय बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है. हालांकि प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा और दिन में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 07:15 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने ली ठंडी करवट, बारिश-हवाओं से तापमान गिरा, येलो अलर्ट जारी

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदल गया है और गर्मी के बीच ठंडक लौट आई है. पिछले तीन दिनों से चल रही तेज हवाओं और हल्की बारिश ने तापमान को कई डिग्री तक गिरा दिया है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और गरज-चमक, आकाशीय बिजली और ओले गिरने की चेतावनी दी है. 21 मार्च तक न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. तेज हवाओं और बारिश के कारण हवा की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है और AQI करीब 130 तक पहुंच गया है, जबकि फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है.

  • Posted By: Kisan India

    21 Mar 2026 06:59 AM (IST)

    देश के 17 राज्यों में मौसम का अलर्ट, कहीं तेज बारिश-तूफान तो कहीं ओलावृष्टि का खतरा

    देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है और 17 राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार 21 मार्च को दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में तेज बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 23 से 26 मार्च और उत्तराखंड में 23 मार्च को बारिश और बर्फबारी के साथ 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. यूपी के कई हिस्सों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. दूसरी ओर बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 70 किमी/घंटा तक की तेज हवाओं के साथ तूफान और बारिश की चेतावनी है. साथ ही मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में ओलावृष्टि का खतरा भी जताया गया है, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today

Published: 21 Mar, 2026 | 06:52 AM