Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में लू-लपट (Heat Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और झुलसाने वाली गर्मी हो रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों को दोपहर में बाहर निकलना लगभग बंद हो गया है (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण लूट और गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: कई राज्यों में भीषण गर्मी, किसान रात को कर रहे काम, प्याज के गिरते दाम और बढ़ती महंगाई से किसान नाराज, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: देश के कई हिस्सों में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है, लेकिन कुछ राज्यों में बारिश लोगों को राहत भी दे रही है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 21 मई (गुरुवार) को देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का असर अलग-अलग रहेगा. पश्चिम और मध्य भारत में तेज गर्मी का असर बना रहेगा, जबकि दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ उमस भी लोगों को परेशान कर सकती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसलिए कमजोर होती जा रही है क्योंकि पार्टी के पास न कोई स्पष्ट विजन है, न नीति और न ही मजबूत नेतृत्व. सीएम सैनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना सोचे-समझे बयान देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी माफी नहीं मांगते, तो कांग्रेस की बची-खुची स्थिति भी खत्म हो जाएगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सीएम नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए ट्रेन से यात्रा की
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए ट्रेन से यात्रा की.
#WATCH चंडीगढ़: हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए ट्रेन से यात्रा की। pic.twitter.com/Npo7ixfiGv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पिछले 10 वर्षों में TRS सरकार के दौरान मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी नहीं बढ़ाई गई-मंत्री विवेक वेंकट स्वामी
तेलंगाना के श्रम मंत्री विवेक वेंकट स्वामी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में TRS सरकार के दौरान मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी नहीं बढ़ाई गई थी. उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए स्पीकर की अध्यक्षता में एक सबकमेटी बनाई. मजदूर संगठनों और उद्योग यूनियनों से बातचीत के बाद समिति ने न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने की सिफारिश की, जिससे करीब 1.11 करोड़ मजदूरों को फायदा मिलेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
जब हमारी सरकार आई थी तब नल था लेकिन जल नहीं था- मंत्री रबी नारायण नाइक
ओडिशा सरकार के पेयजल और पंचायती राज विभाग मंत्री रबी नारायण नाइक ने कहा कि जब हमारी सरकार आई थी तब नल था लेकिन जल नहीं था. आज हमारी सरकार पानी दे रही है. 207 बड़े प्रोजेक्ट में से 33 प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, 14 प्रोजेक्ट जून तक पूरे हो जाएंगे. 35 प्रोजेक्ट सिंतबर तक पूरे हो जाएंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
महंगाई मध्यवर्ग की कमर तोड़ रही है, आज गरीब आदमी पर बहुत बड़ा संकट है- भूपेंद्र हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि महंगाई मध्यवर्ग की कमर तोड़ रही है. अभी ये और बढ़ेगा. लेकिन सरकार इसके लिए तैयार नहीं थी. सरकार कहती रही कि किसी चीज की कोई कमी नहीं है. आज गरीब आदमी पर बहुत बड़ा संकट है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
एमएलसी उपचुनाव में मिली जीत पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कही ये बात
आरा-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में आरजेडी उम्मीदवार सोनू राय की जीत पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार बनने के बाद यह पहला चुनाव था और उनकी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि वे पहले से कहते आ रहे हैं कि बैलेट पेपर से चुनाव होगा तो उनकी पार्टी ही जीतेगी. तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भाजपा चुनाव जीतने की स्थिति में नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मदरसों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अनिवार्य करने पर समिक भट्टाचार्य का बड़ा बयान, कही ये बात
पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल के मदरसों में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को अनिवार्य करने पर कहा कि ये तो बहुत पहले से हमारा स्टैंड घोषित है. वंदे मातरम को कांग्रेस ने 1937 में खंडित किया था अगर इसे खंडित नहीं किया होता तो इस देश का बंटवारा भी नहीं होता.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
PM मोदी को एग्रीकोला मेडल दिए जाने पर शिवराज का बड़ा बयान, कही ये बात
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोम में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन से एग्रीकोला मेडल मिलने पर कहा कि पीएम मोदी को अनकों देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है और दुनिया में ऐसे सर्वाधिक सम्मान प्राप्त करने वाले वे जन नेता हैं लेकिन कल संयुक्त राष्ट्र संघ के कृषि और खाद्य संगठन ने एग्रीकोला मेडल से उन्हें सम्मानित किया है जिससे देशवासियों का सीना गर्व से भर उठा है. मैं पीएम मोदी को बधाई देता हूं उनके नेतृत्व में कृषि और कृषि के साथ-साथ ग्रामीण विकास के लिए जो प्रयत्न किए जा रहे हैं उससे न केवल देश की बल्कि दुनिया की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है और दोनों कृषि और ग्रामीण विकास जैसे मुद्दों को उन्होंने दुनिया के केंद्र में लाने का काम किया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
RG कार मेडिकल कॉलेज रेप केस में बड़ा आपडेट, कलकत्ता हाई कोर्ट से निकली पीड़िता की मां
RG कार मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और BJP नेता रत्ना देबनाथ कलकत्ता हाई कोर्ट से निकलती हुईं. RG कार मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस को हाई कोर्ट में फिर से खोला गया है और 3 सदस्यों की टीम बनाई गई है.
#WATCH कोलकाता, पश्चिम बंगाल: RG कार मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर पीड़िता की मां और BJP नेता रत्ना देबनाथ कलकत्ता हाई कोर्ट से निकलती हुईं।
RG कार मेडिकल कॉलेज रेप और मर्डर केस को हाई कोर्ट में फिर से खोला गया है और 3 सदस्यों की टीम बनाई गई है। pic.twitter.com/Z65ilQ5sfH
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर के समय सड़कें और बाजार खाली
भारत में मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने पर और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री या उससे अधिक होने पर हीटवेव घोषित की जाती है. भीषण गर्मी का असर उत्तर भारत के कई राज्यों में सामान्य जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है. देश के सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर के समय सड़कें और बाजार खाली नजर आ रहे हैं, क्योंकि लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में रहना पसंद कर रहे हैं. कई व्यापारियों ने भी अपना काम सुबह जल्दी शुरू करना शुरू कर दिया है. वहीं, किसान दिन की तेज धूप से बचने के लिए रात में खेतों में काम कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CM योगी ने 5 कालिदास मार्ग पर इन्वेस्ट यूपी पर समीक्षा बैठक की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग पर इन्वेस्ट यूपी पर समीक्षा बैठक की.
#WATCH लखनऊ (उत्तर प्रदेश): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 कालिदास मार्ग पर इन्वेस्ट यूपी पर समीक्षा बैठक की। pic.twitter.com/W4Mbtf6PlB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
कई राज्यों में भीषण गर्मी, किसान रात को कर रहे काम
बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है. तेज गर्मी से बचने के लिए कई किसानों ने रात के समय खेतों में काम करना शुरू कर दिया है. भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में आने वाले दिनों में भी गर्मी का प्रकोप जारी रह सकता है और तापमान सामान्य से काफी अधिक बना रहेगा. प्रशासन ने लोगों को दोपहर के समय घरों में रहने और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी, तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया
आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच तापमान 47.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने लोगों को हीट स्ट्रोक और गर्मी से जुड़ी बीमारियों से सतर्क रहने की सलाह दी है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
ट्विशा शर्मा केस में CBI जांच की मांग, हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल
जबलपुर में चर्चित ट्विशा शर्मा मामले में आरोपी पक्ष के वकील मृगेंद्र सिंह ने बताया कि ट्विशा के पति समर्थ सिंह की ओर से भोपाल सत्र न्यायालय में दाखिल अग्रिम जमानत याचिका 18 मई को खारिज हो चुकी है. इसके बाद अब मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए नई याचिका दाखिल की गई है, जिस पर शुक्रवार या अगले सोमवार को सुनवाई हो सकती है. वकील ने कहा कि आरोपी पक्ष भी इस पूरे मामले की जांच CBI से कराने की मांग कर रहा है. इस संबंध में हाईकोर्ट में अलग से याचिका दाखिल की जाएगी. (ANI)
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भीषण गर्मी पड़ने की वजह से आईटीओ के पास वाटर स्प्रिंकलर लगाया गया
दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़ने की वजह से आईटीओ के पास वाटर स्प्रिंकलर लगाया गया है.
-
Posted By: Saurabh Sharma
यूपी में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
India Meteorological Department के वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड, प्रयागराज और आगरा डिवीज़न में भीषण गर्मी का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है. बांदा में तापमान 46 से 48 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. वहीं लखनऊ में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है. रात का तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा बना हुआ है. हीट वेव को देखते हुए दक्षिणी यूपी के जिलों में रेड अलर्ट, अन्य इलाकों में ऑरेंज अलर्ट और लखनऊ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
हावड़ा विकास पर बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण और राजनीतिक हिंसा की जांच के आदेश
CM शुभेंदु अधिकारी ने हावड़ा में विकास कार्यों को लेकर बड़ी बैठक की. उन्होंने कहा कि हावड़ा कॉर्पोरेशन और बाली में लंबे समय से निगम चुनाव न होने के कारण नागरिक सेवाएं प्रभावित हुई हैं. बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका और अन्य एजेंसियों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य इस साल निगम चुनाव कराना और हावड़ा के विकास को तेज करना है. अवैध इमारतों, जल निकायों की खराब स्थिति और विपक्ष पर लगे आरोपों की जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही पुलिस को राजनीतिक हिंसा और महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
पीएम मोदी की विदेश यात्रा से दुनिया में बढ़ा भारत का सम्मान- पीयूष गोयल
दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की हालिया विदेश यात्रा के दौरान पांच दिनों में पांच देशों में भारत की मजबूत छवि देखने को मिली. उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया और दुनिया को यह संदेश मिला कि भारत अब वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है. पीयूष गोयल के मुताबिक, दुनिया आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व का सम्मान कर रही है. यात्रा के दौरान 50 से अधिक बड़ी कंपनियों के CEOs के साथ निवेश और व्यापार बढ़ाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
छोटे कारोबारियों की हालत पर सरकार संवेदनशील नहीं- संदीप दीक्षित
दिल्ली में कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों सरकारें आम लोगों और छोटे व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर असंवेदनशील हो गई हैं. उन्होंने कहा कि सरकार को छोटे व्यापारियों, ऑटो चालकों, टैक्सी ड्राइवरों और मजदूरों की परेशानियों से कोई फर्क नहीं पड़ता. संदीप दीक्षित ने आरोप लगाया कि सरकार धर्म के मुद्दे पर राजनीति कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई और रोजगार जैसी समस्याओं से जूझ रही है. उन्होंने कहा कि आज ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो सरकार की नीतियों से पूरी तरह संतुष्ट दिखाई देता हो. (ANI)
-
Posted By: Saurabh Sharma
दुर्गा सोरेन के संघर्ष से मिली पहचान, हमें अपने नेताओं पर गर्व- हेमंत सोरेन
रांची में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह युवा कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का क्षण है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी एक आंदोलनकारी और संघर्षशील संगठन के रूप में उभरकर सामने आई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन जैसे संघर्षशील नेताओं के मार्गदर्शन और मेहनत की बदौलत पार्टी ने बड़ी मंजिल हासिल की. उन्होंने झारखंड राज्य गठन के आंदोलन को याद करते हुए कहा कि पार्टी को अपने नेताओं और उनके संघर्ष पर गर्व है. (ANI)
-
Posted By: Isha Gupta
राहुल गांधी के बयान पर भड़के शिवराज! बोले, ‘PM मोदी के खिलाफ अपमानजनक भाषा जनता कभी माफ नहीं करेगी’
हैदराबाद में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए बयान की आलोचना की. उन्होंने कहा कि यह “घटिया मानसिकता” का संकेत है. शिवराज ने कहा कि दुनिया भर में सम्मान पाने वाले प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल जनता कभी माफ नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए और पूरा देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है.
-
Posted By: Isha Gupta
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़! पति समर्थ सिंह ने हाई कोर्ट का खटखटाया दरवाजा
जबलपुर में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया अपडेट सामने आया है. मामले के आरोपी और ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है, जिस पर जल्द सुनवाई की तारीख तय हो सकती है. इससे पहले भोपाल जिला अदालत समार्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुकी है. मामले को लेकर लगातार कानूनी हलचल तेज बनी हुई है और अब सभी की नजर हाई कोर्ट की सुनवाई पर टिकी है.
-
Posted By: Isha Gupta
नोएडा में भीषण आग से मचा हड़कंप! कबाड़ गोदाम धू-धू कर जला, मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां
उत्तर प्रदेश के नोएडा फेज-2 थाना क्षेत्र के डूब इलाके में स्थित एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई. आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा. मौके पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का काम लगातार जारी है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
-
Posted By: Isha Gupta
‘ये सम्मान सिर्फ मोदी का नहीं, 140 करोड़ भारतीयों का है’… FAO मेडल पर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान!
हैदराबाद में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘एग्रीकोला मेडल’ देकर सम्मानित किया है. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को यह सम्मान खाद्य सुरक्षा के लिए उठाए गए कई बड़े कदमों की वजह से मिला है. शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने खुद इसे अपना नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया है. उन्होंने कहा कि भारत को दुनिया का ‘फूड बास्केट’ बनाने की दिशा में काम लगातार जारी रहेगा.
-
Posted By: Isha Gupta
केटी रामाराव का CM रेवंत रेड्डी पर बड़ा हमला! बोले, ‘कांग्रेस सरकार ने तोड़ दी तेलंगाना के किसानों की कमर’
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को पत्र लिखकर राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया है. पत्र में केटी रामाराव ने कहा कि जो किसान पिछले साढ़े नौ सालों तक आत्मविश्वास के साथ जी रहा था, वह आज निराश होकर सड़कों पर आने को मजबूर हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर की किसान कल्याण योजनाओं को खत्म कर दिया, जिससे तेलंगाना के किसानों की कमर टूट गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
फिटनेस का महाकुंभ! 24 मई को देशभर में 8,000 जगहों पर मनाया जाएगा कॉमनवेल्थ गेम्स डे
भारत 24 मई 2026 को पूरे देश में कॉमनवेल्थ गेम्स डे बड़े स्तर पर मनाने जा रहा है. इस मौके पर “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल” अभियान के तहत 8,000 से ज्यादा स्थानों पर साइकिल रैलियां और फिटनेस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. अहमदाबाद में होने वाला इसका 75वां संस्करण खेल भावना, एकता, फिटनेस और देशभक्ति के संदेश के साथ मनाया जाएगा. कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया और गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी करेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
जनता दरबार में पहुंचे हरियाणा CM! मौके पर ही अधिकारियों को दिए समाधान के आदेश
कुरुक्षेत्र के लाडवा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को कई मामलों का तुरंत समाधान करने के निर्देश भी दिए. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें और मांगें लेकर पहुंचे. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रतिबद्ध है.
-
Posted By: Isha Gupta
NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! जयपुर में BJP मुख्यालय की ओर मार्च, बढ़ा सियासी तापमान
राजस्थान की राजधानी जयपुर में NEET UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने BJP मुख्यालय की ओर मार्च निकाला और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की. इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिससे इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया. कांग्रेस ने सरकार पर परीक्षा प्रणाली में लापरवाही का आरोप लगाया है.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल सरकार का बड़ा फैसला! सीमा सुरक्षा के लिए BSF को सौंपी गई 27 किमी जमीन
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में राज्य सरकार ने सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सरकार ने बॉर्डर फेंसिंग के लिए 27 किलोमीटर जमीन बीएसएफ को सौंप दी है. इस जमीन पर सीमा पर बाड़ लगाने का काम किया जाएगा, जिससे घुसपैठ और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने में मदद मिलेगी. इस फैसले को सुरक्षा के लिहाज से अहम माना जा रहा है.
-
Posted By: Isha Gupta
श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज! बारिश ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर के कई हिस्सों में जोरदार बारिश देखने को मिली, जिससे मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले घंटों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी रह सकती है. प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
-
Posted By: Isha Gupta
तमिलनाडु में बड़ा कैबिनेट फेरबदल, विजय ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, 2 नए मंत्री शामिल
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री विजय ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. इस फेरबदल में राजेश कुमार और पी. विश्वनाथन ने नए मंत्रियों के रूप में शपथ ली है. माना जा रहा है कि इस विस्तार का उद्देश्य प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत करना और सरकार की कार्यक्षमता को बढ़ाना है. नए मंत्रियों को जल्द ही उनके विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
-
Posted By: Isha Gupta
“पापा, मैं आपका सपना पूरा करूंगा”, राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भावुक हुए राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुण्यतिथि पर याद करते हुए भावुक संदेश दिया. उन्होंने कहा, “पापा, मैं आपका सपना पूरा करूंगा—एक कुशल, समृद्ध और मजबूत भारत बनाने का.” राहुल गांधी ने कहा कि राजीव गांधी का सपना आधुनिक और विकसित भारत का था, जिसे पूरा करने की जिम्मेदारी आज भी उनकी प्रेरणा बनी हुई है. उनके इस बयान को राजनीतिक और भावनात्मक दोनों रूपों में देखा जा रहा है.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में आज से ऑटो-टैक्सी हड़ताल, बढ़ती CNG और तेल कीमतों के खिलाफ सड़कों पर उतरे ड्राइवर
दिल्ली-एनसीआर में आज से ऑटो, टैक्सी और ऐप आधारित कैब ड्राइवरों की तीन दिन की हड़ताल शुरू हो गई है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और दिल्ली चालक शक्ति यूनियन ने 21 से 23 मई तक आंदोलन का ऐलान किया है. ड्राइवरों का कहना है कि CNG और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, पुराने किराया ढांचे और ऐप कंपनियों के दबाव के कारण उनकी कमाई लगातार घट रही है. कई ड्राइवरों का कहना है कि 12 घंटे से ज्यादा काम करने के बाद भी मुश्किल से 500 रुपये बच पा रहे हैं. हड़ताल की वजह से दिल्ली-एनसीआर में यात्रियों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम बंगाल के मदरसों में अब अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
पश्चिम बंगाल सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त मदरसों में क्लास शुरू होने से पहले ‘वंदे मातरम्’ गाना अनिवार्य कर दिया है. सरकार के आदेश के अनुसार अब हर मदरसे की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगीत गाना जरूरी होगा. अल्पसंख्यक मामलों और मदरसा शिक्षा मंत्री खुदीराम टुडू ने कहा कि जब अन्य सरकारी स्कूलों में यह नियम लागू है तो मदरसों में भी इसे लागू किया जाना चाहिए. मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है और नया नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.
-
Posted By: Kisan India
UN में भारत ने पाकिस्तान को घेरा, अफगानिस्तान में हिंसा और आतंकवाद पर कहा- आपका रिकॉर्ड कलंकित
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आतंकवाद और अफगानिस्तान में हिंसा के मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने सशस्त्र संघर्ष में नागरिकों की सुरक्षा पर आयोजित बहस के दौरान पाकिस्तान के रिकॉर्ड को “कलंकित” बताया. उन्होंने कहा कि भारत नागरिकों की सुरक्षा और आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम है. भारत ने वैश्विक मंच पर साफ संदेश दिया कि आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
-
Posted By: Kisan India
पंजाब के मोगा नशा मुक्ति केंद्र से 30 युवक फरार, गेट का ताला तोड़कर भागे मरीज
पंजाब के मोगा जिले के गांव जनेर स्थित सरकारी नशा मुक्ति केंद्र से बुधवार शाम करीब 28 से 30 युवक फरार हो गए. जानकारी के अनुसार मरीजों की किसी बात को लेकर स्टाफ के साथ तीखी बहस हो गई, जिसके बाद धक्का-मुक्की शुरू हो गई. आरोप है कि मरीजों ने मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया और मौके से भाग निकले. उस समय केंद्र में करीब 95 मरीज इलाज करा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फरार युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में गर्मी का कहर चरम पर, 48 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान... रेड अलर्ट जारी
राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने 26 मई तक पूरे राज्य में लू और भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया है. जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जैसलमेर जैसे शहरों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. दिनभर चलने वाली गर्म हवाओं के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो सकता है. मौसम विशेषज्ञों ने खासकर दोपहर के समय यात्रा और धूप में ज्यादा देर रहने से बचने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
प्याज के गिरते दाम और बढ़ती महंगाई से नाराज किसान सड़कों पर, संभाजीनगर में बड़ा प्रदर्शन
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में किसानों की समस्याओं को लेकर शरद पवार गुट की एनसीपी ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान किसानों और नेताओं ने गले में प्याज की माला पहनकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया. किसानों का कहना है कि प्याज के दाम इतने कम हो गए हैं कि मंडी तक फसल पहुंचाने का खर्च भी नहीं निकल पा रहा, जबकि खाद, बीज और खेती में इस्तेमाल होने वाली चीजों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. किसानों ने कर्ज माफी, फसलों के उचित दाम और राहत पैकेज की मांग की है. प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.
-
Posted By: Kisan India
खाद्य तेलों की तेजी से उछले सरसों के दाम, मंडियों में 7500 रुपये क्विंटल तक पहुंचा भाव
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में आई तेजी का असर अब राजस्थान की मंडियों में भी दिखाई देने लगा है. खैरथल कृषि उपज मंडी में पिछले 10 दिनों के भीतर सरसों के दाम में 1200 से 1300 रुपये प्रति क्विंटल तक की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंडी में सरसों का भाव अब 6150 से बढ़कर 7500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. व्यापारियों का कहना है कि कम आवक, मजबूत मांग और वैश्विक बाजार में खाद्य तेलों की तेजी के कारण कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात ऐसे ही बने रहे तो सरसों का भाव जल्द 8000 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच सकता है.
-
Posted By: Kisan India
UP में स्वगणना का आज आखिरी मौका, कल से घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मी
जनगणना-2027 के तहत चल रही ऑनलाइन स्वगणना प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है. प्रदेश के लोग बृहस्पतिवार तक ce.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक उत्तर प्रदेश में करीब 44 लाख लोग स्वगणना फॉर्म भर चुके हैं. यह प्रक्रिया 7 मई से शुरू हुई थी, जिसमें परिवार के मुखिया को ऑनलाइन लॉगिन कर जानकारी भरनी होती है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग अंतिम दिन तक स्वगणना पूरी करें. इसके बाद कल से जनगणना कर्मी घर-घर जाकर जानकारी जुटाने का काम शुरू करेंगे.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में मौसम का बड़ा अलर्ट, अगले 12 घंटों में तेज बारिश और आंधी की चेतावनी
बिहार में आने वाले घंटों में मौसम तेजी से बदल सकता है. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है. पटना, भागलपुर और मुजफ्फरपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि गया में बादलों की आवाजाही के बीच गर्म हवाओं का असर बना रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 21 से 26 मई के बीच राज्य के कई इलाकों में मौसम लगातार बदलता रहेगा. तेज हवाओं और खराब मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
ईरान को ट्रंप की सख्त चेतावनी, बोले- परमाणु डील नहीं हुई तो उठाएंगे कठोर कदम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ चल रही परमाणु वार्ता को लेकर कड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत अंतिम चरण में पहुंच चुकी है और अब फैसला जल्द हो सकता है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर ईरान ने समझौते पर हस्ताक्षर नहीं किए, तो अमेरिका को कठोर और अप्रिय कदम उठाने पड़ सकते हैं. व्हाइट हाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि हालात उस स्तर तक नहीं पहुंचेंगे, लेकिन अमेरिका अपने हितों को लेकर कोई नरमी नहीं बरतेगा.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में आज से ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल, सब्जी-दूध समेत जरूरी सामान की सप्लाई पर असर संभव
दिल्ली-एनसीआर में आज से ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल शुरू हो रही है. ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने बढ़े हुए हरित शुल्क और बीएस-4 वाहनों के प्रवेश प्रतिबंध के विरोध में 23 मई तक चक्का जाम का ऐलान किया है. संगठन का दावा है कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 126 परिवहन संगठन इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं. हड़ताल की वजह से व्यावसायिक वाहनों का संचालन प्रभावित हो सकता है, जिससे सब्जी, दूध, दवा और अन्य जरूरी सामानों की सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, बांदा में पारा 48 डिग्री पार.. कई जिलों में भीषण लू का अलर्ट
उत्तर प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है. बांदा जिले में तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो इस सीजन के सबसे ज्यादा तापमानों में शामिल है. मौसम विभाग ने 20 से 26 मई तक पूरे प्रदेश में लू और भीषण लू का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ में तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है. वहीं वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, नोएडा और बरेली समेत कई शहरों में गर्म रातें लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पश्चिम बंगाल की फलता सीट पर आज पुनर्मतदान, ईवीएम विवाद के बाद सुरक्षा हुई दोगुनी
पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर आज पुनर्मतदान कराया जा रहा है. चुनाव आयोग ने इस बार सुरक्षा व्यवस्था को पहले से काफी मजबूत किया है. 29 अप्रैल को मतदान के दौरान ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगने के बाद चुनाव रद्द कर दोबारा वोटिंग का फैसला लिया गया था. आयोग के अनुसार हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की पूरी सेक्शन तैनात रहेगी, जिसमें 8 जवान शामिल होंगे. फलता विधानसभा के 285 मतदान केंद्रों की सुरक्षा के लिए केंद्रीय बलों की 35 कंपनियां और 30 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) भी तैनात की गई हैं.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का कहर जारी, 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान; हीटवेव अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर में लोगों को फिलहाल भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. मौसम विभाग ने 21 से 26 मई तक राजधानी में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान दिनभर तेज गर्म हवाएं चल सकती हैं और आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री रहने का अनुमान है. हवाओं की रफ्तार लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज अहम कैबिनेट बैठक, फेरबदल की अटकलों के बीच कई बड़े मुद्दों पर होगी चर्चा
पांच देशों के दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे. सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, सरकार के बड़े फैसलों, उनके असर और आने वाली योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. इस बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य मंत्री शामिल होंगे. खास बात यह है कि कैबिनेट फेरबदल की चर्चाओं के बीच यह इस साल की पहली पूर्ण कैबिनेट बैठक मानी जा रही है, इसलिए राजनीतिक हलकों में भी इस बैठक को लेकर काफी नजरें टिकी हुई हैं.
-
Posted By: Kisan India
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत, PM फसल बीमा योजना के लिए 11,608 करोड़ रुपये मंजूर
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है. राज्य मंत्रि-परिषद ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) को अगले 5 वर्षों तक जारी रखने के लिए 11,608.47 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है. यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू रहेगी. सरकार का कहना है कि इस फैसले से प्राकृतिक आपदा, बारिश, ओलावृष्टि और फसल नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और खेती में जोखिम कम करने में मदद मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
अब केरल में भी महंगा हुआ दूध, Milma ने बढ़ाए दाम; 1 जून से देना होगा ज्यादा पैसा
देश में दूध की बढ़ती कीमतों के बीच अब केरल के लोगों को भी बड़ा झटका लगा है. केरल को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन यानी मिलमा ने दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. नए रेट 1 जून 2026 से लागू होंगे. इससे पहले अमूल और मदर डेयरी भी दूध की कीमतें बढ़ा चुके हैं. लगातार बढ़ती महंगाई के बीच दूध के दाम बढ़ने से आम लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ सकता है.