Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Today Top News List: एमएसपी पर उपज बिक्री के लिए किसान 31 तक कराएं पंजीयन, एमपी में 11 अप्रैल से राष्ट्रीय कृषि मेला लगाएगा कृषि मंत्रालय, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ के रायपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक चक्रीय चक्रवाती घेरा मध्यप्रदेश के मध्य भाग में बना हुआ है. इसके असर से आगामी चौबीस घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. वहीं, एक-दो स्थानों पर अंधड़ चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है. बारिश का मुख्य क्षेत्र बस्तर संभाग के जिले रहेंगे. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
एमएसपी पर बिक्री के लिए किसान अपनी फसलों का पंजीयन 31 तक करा लें
‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ के तहत दलहन-तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी. ‘प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान’’ के तहत दलहन-तिलहन फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी. इनमें अरहर, मूंग, उड़द मूंगफली, सोयाबीन के साथ ही चना, मसूर तथा सरसों को शामिल किया गया है. योजना के तहत किसान अपनी फसलों का पंजीयन इकतीस मार्च तक करा सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए किसान ग्रामीण कृषि अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
पटना: (27 मार्च) संस्थान ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 मार्च को नालंदा यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी. मुर्मू राजगीर स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में 2,000 सीटों वाले ऑडिटोरियम का उद्घाटन भी करेंगी.
यूनिवर्सिटी ने एक बयान में कहा, "भारत की राष्ट्रपति के तौर पर नालंदा यूनिवर्सिटी के अपने पहले दौरे के दौरान, द्रौपदी मुर्मू दीक्षांत भाषण देंगी, डिग्रियां प्रदान करेंगी और मेधावी छात्रों को अपने हाथों से गोल्ड मेडल देंगी."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मध्य प्रदेश में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय कृषि मेला लगाएगा कृषि मंत्रालय, कृषि रोडमैप जारी होगा
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायसेन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 11, 12 और 13 अप्रैल को रायसेन की पवित्र धरा पर एक भव्य राष्ट्रीय कृषि मेले का आयोजन होने जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह कोई साधारण मेला नहीं, बल्कि मेरी अंतरात्मा से निकला एक महत्वपूर्ण और दूरदर्शी प्रयास है. इस मेले में रायसेन, विदिशा, सीहोर और देवास जैसे क्षेत्रों के लिए वैज्ञानिकों की टीम द्वारा तैयार किया गया कृषि रोडमैप भी प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे स्थानीय जलवायु और मिट्टी के अनुसार किसानों को सही दिशा मिल सके.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बहराइचः कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश
यूपी के बहराइच में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही जी ने कलेक्ट्रेट के ऑडिटोरियम कपूरथला में सरकार के नौ वर्ष कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर आयोजित रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों और विभिन्न मदों में रोजगार प्राप्त कर्मयोगियों को नियुक्ति पत्र, योजना सम्बन्धी चेक और टूल किट वितरित की गई. कुल 1,064 लाभार्थियों को रोजगार से जोड़ा गया. मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने अपने संबोधन में सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला और पुस्तक का विमोचन किया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में NH‑2 हादसा, कई श्रद्धालुओं की मौत
उत्तर प्रदेश के कौशांबी में NH‑2 पर एक पिकअप ट्रक एक खड़े कंटेनर से टकरा गया, जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
1 अप्रैल तक बंद रहेगा लासलगांव APMC, ये है वजह
अगर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और लासलगांव APMC में प्याज बेचने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो यह खबर जरूर पढ़ लें. नहीं तो आपको बिना प्याज बेचे ही वापस आना पड़ेगा, क्योंकि देश के सबसे बड़े थोक प्याज बाजार लासलगांव APMC 1 अप्रैल तक बंद रहेगा. इस दौरान सात दिनों लगातार प्याज की नीलामी भी बंद रहेगी. ऐसे में अगर आप प्याज बेचने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो एक हफ्ते के लिए उसे रोक दें. वरना परेशानी तो होगी ही और साथ में माल ढुवाई का किराया भी बर्बाद हो जाएगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने पर बोलीं दीया कुमारी, कही ये बात
पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस समय जनता को बड़ी राहत दी है. उन्होंने प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि वे हमेशा देशवासियों के जीवन को बेहतर बनाने और राहत पहुंचाने के लिए काम करती हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने घर पर 'कन्या भोज' का आयोजन किया
राम नवमी के मौके पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अपने घर पर 'कन्या भोज' का आयोजन किया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है- जय राम ठाकुर
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि विधवा और अनाथ बच्चों के नाम पर सेस लगाने की भी बात की जा रही है. ठाकुर ने कहा कि यह गलत है क्योंकि एक तरफ प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राज्य सरकार उन्हें बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शामिल होकर खुशी हुई- खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने कहा कि उन्हें हॉकी इंडिया के वार्षिक पुरस्कार समारोह में शामिल होकर खुशी हुई. उन्होंने बताया कि हॉकी को नए तरीके से आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है. सरकार का लक्ष्य है कि हॉकी ज्यादा से ज्यादा ज़मीनी स्तर तक पहुंचे और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान हो सके. इसके लिए केंद्र सरकार हॉकी फेडरेशन और सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करने की योजना बना रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर बोले राजीव शुक्ला, कहा- जनता को कोई फायदा नहीं होगा
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्र सरकार ने एलपीजी और पीएनजी के कोटे में 10-20 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया
केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए एलपीजी और पीएनजी के कोटे में 10-20 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस संबंध में पेट्रोलियम सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि बढ़ाया गया पाइपलाइन गैस (PNG) और सिलेंडर गैस (LPG) का कोटा राज्य सरकारें औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में वितरण के लिए इस्तेमाल करेंगी, ताकि इन सेक्टरों को पर्याप्त गैस उपलब्ध हो सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्र सरकार ने एलपीजी और पीएनजी के कोटे में 10-20 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया
केंद्र सरकार ने राज्यों के लिए एलपीजी और पीएनजी के कोटे में 10-20 फीसदी तक बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इस संबंध में पेट्रोलियम सचिव ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है. पत्र में कहा गया है कि बढ़ाया गया पाइपलाइन गैस (PNG) और सिलेंडर गैस (LPG) का कोटा राज्य सरकारें औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में वितरण के लिए इस्तेमाल करेंगी, ताकि इन सेक्टरों को पर्याप्त गैस उपलब्ध हो सके.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आज के समय में डिप्टी सीएम को 'डिलीवरी बॉय' की तरह काम करना चाहिए- अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आज के समय में डिप्टी सीएम को “डिलीवरी बॉय” की तरह काम करना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें अपना नंबर सार्वजनिक करना चाहिए, ताकि जिसे गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल की जरूरत हो, उसे उपलब्ध कराया जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सरकार कह रही है कि कहीं कोई कमी नहीं है, तो इसका मतलब है कि पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर का ज्यादा स्टॉक या तो उपमुख्यमंत्री के पास है या भाजपा के लोगों ने जमाखोरी कर रखी है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के केंद्र सरकार के फैसला का किया स्वागत, कही ये बात
सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने पर शिवसेना सांसद नरेश म्हस्के ने कहा कि यह दिखाता है कि सरकार जनता के बारे में सोचती है. सरकार ने एक्साइज ड्यूटी 10 रुपये प्रति लीटर घटाई है. हम इस फैसले का स्वागत करते हैं. विपक्ष केवल आलोचना करता है, उनका काम ही यही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं- भाजपा सांसद हेमा मालिनी
भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि हमारी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है. प्रधानमंत्री मोदी हर क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने फ्यूल एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर पीएम मोदी को लेकर कही ये बात
भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने फ्यूल एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर कहा कि पीएम मोदी का धन्यवाद करना चाहिए, जिन्होंने एक्साइज ड्यूटी घटाकर लोगों को राहत दी. दुनियाभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बहुत बढ़ गई हैं, लेकिन भारत ने उत्पाद शुल्क कम करके सीधे जनता को फायदा पहुंचाया. उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी पूर्व में अपने राज्यों में VAT बढ़ाकर जनता पर बोझ डालती रही. इसी तरह हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपए का नया सेस लगाने के लिए कानून बनाया है और इसे लागू करने की कोशिश कर रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा में बोरी खरीदने पर खर्च होंगे 470 करोड़ रुपये, सीएम ने लिया फैसला
पंजाब में गेहूं गेहूं खरीद शुरू होने से पहले बोरियों की भारी कमी की खबर के बीच हरियाणा सरकार ने पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गेहूं खरीदी सीजन में सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने के लिए 470 करोड़ रुपये के जूट और अन्य स्टोरेज बैग खरीदने को मंजूरी दी है. सरकार को उम्मीद है कि इसके इस फैसले से क्रय केंद्रों पर खरीदी गए अनाज को रखने में बोरी की किसी तरह की कोई किल्लत नहीं होगी. ऐसे में नई आवक को समय पर मंडियों से उठान हो पाएगा. क्योंकि कई बार बोरी के अभाव के चलते गेहूं खरीदी होने के बावजूद भी उपज खुले आसमान में ही कई दिनों तक पड़ी रहती है. इससे बारिश होने पर नुकसान की संभावना बनी रहती है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पंजाब के गोदामों में जगह की कमी, कहां रखे जाएंगे गेहूं
पंजाब में गेहूं की खरीदी शुरू होने में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, लेकिन गोदामों में अभी तक पुराने अनाज के स्टॉक ही पड़े हुए हैं. ऐसे में उपज की नई आवक को स्टोर में रखने के लिए जगह की कमी पड़ सकती है. हालांकि, इस समस्या को दूर करने के लिए राज्य सरकार एक्टिंव हो गई है. पंजाब सरकार ने फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) को निर्देश दिया है कि राज्य के गोदामों में पड़े पिछले साल के अनाज को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया जाए, ताकि इस साल के गेहूं के लिए जगह बनाई जा सके.
सरकार ने FCI के चेयरमैन को लिखे पत्र में चेताया है कि अगर तुरंत अतिरिक्त भंडारण नहीं बनाया गया और मंडियों में आने वाले 22 लाख मीट्रिक टन गेहूं की सीधे डिलीवरी नहीं हुई, तो 1 अप्रैल से शुरू होने वाली खरीद के समय मंडियों में अनाज की अधिकता हो जाएगी. इससे किसानों और अन्य संबंधित लोगों में असंतोष पैदा होगा. साथ ही कानून और व्यवस्था की समस्या भी खड़ी हो सकती है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
नई घरेलू बोरवेल पॉलिसी ला रही दिल्ली सरकार, फीस भी घटेगी और प्रक्रिया आसान होगी
नई दिल्ली: (27 मार्च) दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में एक नई घरेलू बोरवेल पॉलिसी पर काम कर रही है, जिसमें कुछ कागज़ी कार्रवाई (red tape) को हटा दिया गया है. जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में अपना बयान देते हुए मंत्री ने कहा कि इस पॉलिसी के तहत, घरेलू उपभोक्ताओं को बहुत कम फीस पर बोरवेल लगाने की अनुमति दी जाएगी.
वर्मा ने कहा, "अभी शहर में कई अवैध बोरवेल चल रहे हैं. लोगों को नोटिस दिए जाते हैं. साथ ही, एक बोरवेल लगाने के लिए कई तरह की अनुमतियों की जरूरत होती है. हम इन सब चीजों को खत्म कर देंगे. जल्द ही दिल्ली सरकार एक नई बोरवेल पॉलिसी की घोषणा करेगी, जिसके तहत घरेलू यूजर्स को आसानी से अनुमति मिल जाएगी."
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि इस पूरी प्रक्रिया को आसान बनाया जाए, और इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट के 'नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट' (NOC) की जरूरत न पड़े. वर्मा ने आगे कहा कि शहर की मौजूदा पीने के पानी की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए बेहतर जल प्रबंधन सरकार का मुख्य लक्ष्य होगा. आधिकारिक तौर पर, दिल्ली में लगभग 5,000 बोरवेल हैं, लेकिन अधिकारियों का दावा है कि असल संख्या इससे कहीं ज़्यादा है.
इस बीच, वर्मा ने यह भी बताया कि सरकार अगले कुछ सालों में शहर की कुल सीवेज ट्रीटमेंट क्षमता को बढ़ाकर 1,500 मिलियन गैलन प्रति दिन (MGD) करने पर काम कर रही है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
Meta और Google सोशल मीडिया की लत से जुड़े एक अहम केस में हारे
अमेरिका की एक जूरी ने फैसला सुनाया है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram और YouTube के डिज़ाइन में एक कमी है, जिसकी वजह से इनकी लत लग जाती है. लॉस एंजिल्स की जूरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के खिलाफ KGM नाम की एक महिला द्वारा लाए गए इस अहम केस में अपना फैसला सुनाने में लगभग नौ दिन लगे.
जूरी ने हर्जाने के तौर पर 30 लाख अमेरिकी डॉलर देने का आदेश दिया, जिसमें Meta (Instagram का मालिक) को 70 प्रतिशत और Google (YouTube का मालिक) को 30 प्रतिशत ज़िम्मेदार ठहराया गया. बाद में जूरी ने दंडात्मक हर्जाने के तौर पर 30 लाख अमेरिकी डॉलर और देने का आदेश दिया. TikTok और Snap दोनों ने छह हफ़्ते तक चलने वाला यह ट्रायल शुरू होने से पहले ही, कुछ गोपनीय शर्तों पर समझौता कर लिया था. (पीटीआई)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
CM योगी ने प्रदेश में हो रही बारिश के मद्देनजर अधिकारियों को फसल नुकसान की आकलन रिपोर्ट मांगी
CM योगी ने प्रदेश में हो रही वर्षा के मद्देनजर अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने जिलाधिकारियों को फसलों को हो रहे नुकसान का तत्काल आकलन कराना सुनिश्चित करने को कहा है. राहत आयुक्त फील्ड के अधिकारियों से सीधा समन्वय रखने के साथ ही फसलों को होने वाली क्षति का आकलन प्राप्त कर ससमय मुआवजे के वितरण की व्यवस्था पक्की करने के निर्देश दिए हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
बालेंद्र शाह 'बालन' अब नेपाल के सबसे युवा PM हैं
काठमांडू: (27 मार्च) शुक्रवार को बालेंद्र शाह 'बालन' को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया. इसके साथ ही वह हिमालयी देश में शीर्ष कार्यकारी पद संभालने वाले सबसे कम उम्र के निर्वाचित नेता बन गए हैं.
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक सूचना के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के संसदीय दल के नेता बालन को संविधान के अनुच्छेद 76 (1) के तहत प्रधानमंत्री नियुक्त किया है. 35 वर्षीय रैपर से राजनेता बने बालन मधेश क्षेत्र से आने वाले पहले प्रधानमंत्री भी बन गए हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पेट्रोल, डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती से स्थिरता आएगी, नागरिकों पर बोझ कम होगा: गोवा के CM
पणजी: (27 मार्च) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को केंद्र सरकार के उस फ़ैसले का स्वागत किया, जिसमें पेट्रोल और डीज़ल पर एक्साइज़ ड्यूटी में हर लीटर पर 10 रुपये की कटौती की गई है. उन्होंने कहा कि सरकार का यह समय पर उठाया गया कदम ईंधन की कीमतों में स्थिरता सुनिश्चित करेगा और नागरिकों को राहत देगा.
सरकार ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया कि पेट्रोल पर लगने वाली विशेष अतिरिक्त एक्साइज़ ड्यूटी को 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, और डीज़ल पर लगने वाली इसी ड्यूटी को 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है. इस कदम का उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के असर से बचाना है.
सरकार ने डीज़ल और एविएशन टर्बाइन फ़्यूल (ATF) के निर्यात पर भी दोबारा से ड्यूटी लगा दी है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
BJP सांसद ने थिएटर के दिग्गज रतन थियम के लिए भारत रत्न की मांग की
नई दिल्ली: (27 मार्च) मणिपुर के BJP सांसद महाराजा सनाजोबा लीशेंबा ने शुक्रवार को मांग की कि सरकार भारत की प्रमुख थिएटर हस्तियों में से एक, रतन थियम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करे। रतन थियम का हाल ही में निधन हो गया था.
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए, सांसद ने थियम को मणिपुर का एक "विशाल सांस्कृतिक प्रतीक" बताया, जिनकी बेहतरीन प्रस्तुतियों -- जिनमें चक्रव्यूह, अंधा युग और ऋतुसंहारम शामिल हैं -- ने भारतीय थिएटर को वैश्विक पहचान दिलाई.
लीशेंबा ने कहा, "रतन थियम एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे. एक नाटककार, निर्देशक, चित्रकार और लेखक थे. जिन्होंने पांच दशकों से अधिक लंबे अपने करियर में पारंपरिक मणिपुरी सौंदर्यशास्त्र और आधुनिक नाट्य अभिव्यक्ति के अनूठे मेल के ज़रिए भारतीय थिएटर में क्रांति ला दी."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
MP की महिला तहसीलदार, जिसने ‘KBC’ में 50 लाख जीते थे, बाढ़ राहत ‘घोटाले’ के आरोप में गिरफ्तार
श्योपुर: (27 मार्च) अधिकारियों ने बताया कि एक महिला तहसीलदार, जिसे टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में 50 लाख रुपये जीतने के बाद देश भर में शोहरत मिली थी, उसे मध्य प्रदेश के ग्वालियर से 2.5 करोड़ रुपये के बाढ़ राहत “घोटाले” में कथित संलिप्तता के आरोप में गिरफ़्तार कर लिया गया है.
एक अधिकारी ने बताया कि अमिता सिंह तोमर को गुरुवार को 2021 में यहाँ बड़ौदा तहसील में हुई कथित अनियमितताओं के मामले में गिरफ़्तार किया गया. अधिकारी ने आगे बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें पड़ोसी ज़िले शिवपुरी की जेल में भेज दिया गया है.
अधिकारी ने कहा, “बड़ौदा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (SDOP) अवनीत शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने तोमर को ग्वालियर के चांदवदनी नाका स्थित उनके घर से गिरफ़्तार किया। तोमर विजयपुर की तहसीलदार थीं, लेकिन बुधवार को कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उन्हें इस पद से हटा दिया था.”
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर 3 रुपये की, डीजल से ड्यूटी हटाई
सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज़ ड्यूटी घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी है और डीज़ल को इस ड्यूटी से छूट दे दी है। सरकार ऐसा इसलिए कर रही है ताकि मध्य-पूर्व में चल रहे युद्ध के बीच कच्चे तेल की बढ़ती वैश्विक कीमतों के असर से ग्राहकों को बचाया जा सके.
28 फरवरी को जब अमेरिका और इज़रायल ने ईरान पर सैन्य हमले शुरू किए थे, तब से कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, जिसके जवाब में तेहरान ने भी ज़ोरदार पलटवार किया था.
26 मार्च की देर रात जारी एक नोटिफिकेशन में वित्त मंत्रालय ने एक्साइज़ ड्यूटी को पहले के 13 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया। वहीं, डीज़ल पर लगने वाली ड्यूटी को पहले के 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दिया गया है। मंत्रालय ने बताया कि ड्यूटी में यह कटौती तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है.
-
Posted By: Kisan India
छिंदवाड़ा में भीषण सड़क में 10 लोगों की मौत, सीएम ने मुआवजे का किया ऐलान
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 30 लोग घायल हो गए. सीएम मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही बस की ट्रक से जोरदार टक्कर के बाद बस पलट गई. मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया है और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं.
-
Posted By: Kisan India
मौसम ने ली करवट, कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार
देश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश और तेज हवाओं के साथ राहत मिल सकती है, जबकि राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के असर से 28 से 30 मार्च के बीच आंधी और बारिश की संभावना है. वहीं पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी और 30–50 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने के आसार हैं.
-
Posted By: Kisan India
दुर्गा अष्टमी पर दिल्ली सरकार का खास तोहफा, 1100 छात्राओं को मिली साइकिल
दुर्गा अष्टमी के मौके पर दिल्ली सरकार ने बेटियों के लिए खास पहल की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में 1100 छात्राओं को साइकिल बांटी, ताकि उनकी पढ़ाई में दूरी बाधा न बने. इस योजना के तहत इस साल करीब 1.30 लाख छात्राओं को साइकिल देने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.
-
Posted By: Kisan India
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 94.24 तक गिरा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होता जा रहा है और अब 94.24 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है. यह गिरावट लगातार तीसरे दिन दर्ज की गई है. विदेशी निवेशकों की निकासी और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है, जिससे मुद्रा बाजार में चिंता का माहौल है.
-
Posted By: Kisan India
ICAR की नई काजू किस्म ‘नेत्रा उभया’ से किसानों को फायदा, 2-3 साल में ही शुरू होगी पैदावार
किसानों के लिए अच्छी खबर है. ICAR ने काजू की नई किस्म ‘नेत्रा उभया (NRC 175)’ विकसित की है, जो सिर्फ 2-3 साल में फल देना शुरू कर देती है. यह किस्म बेहतर पैदावार, अच्छी गुणवत्ता और जलवायु के अनुकूल होने के कारण किसानों की कमाई बढ़ाने में मददगार साबित हो सकती है. कम लागत में ज्यादा उत्पादन देने वाली यह वैरायटी खेती को और फायदेमंद बना सकती है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा में 28 से 31 मार्च तक येलो अलर्ट, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
हरियाणा में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है. मौसम विभाग ने 28 से 31 मार्च के बीच कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादल छाए हुए हैं, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. हिसार में अधिकतम तापमान 34.3°C और न्यूनतम 18.4°C दर्ज किया गया, वहीं आने वाले दिनों में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई गई है.
-
Posted By: Kisan India
CM योगी आदित्यनाथ ने दी राम नवमी की शुभकामनाएं, भगवान राम को बताया आदर्श का प्रतीक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम नवमी के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम करुणा, कर्तव्य, धर्म और मर्यादा के सर्वोच्च प्रतीक हैं और भारतीय जीवन मूल्यों के आदर्श का प्रतिनिधित्व करते हैं. सीएम ने लोगों से भगवान राम के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील भी की.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली विधानसभा में आज कैग रिपोर्ट पर चर्चा, बजट सत्र में कई अहम मुद्दों पर होगी बहस
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र का आज अहम दिन है. सदन में कैग की कई रिपोर्टों पर चर्चा के साथ बजट, विधेयकों और अनुदान मांगों पर भी विचार किया जाएगा. सुबह 11 बजे शुरू होने वाली कार्यवाही में सबसे पहले विशेष उल्लेख के तहत विधायक अपनी बात रखेंगे. इसके बाद विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा और संभावित फैसले लिए जा सकते हैं.
-
Posted By: Kisan India
होर्मुज से निकला भारतीय जहाज ‘जग वसंत’ गुजरात पहुंचा, LPG संकट के बीच राहत की खबर
वेस्ट एशिया तनाव के बीच राहत भरी खबर सामने आई है. कई दिनों तक होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसा भारतीय जहाज ‘जग वसंत’ अब गुजरात के बंदरगाह पर पहुंच गया है. इस जहाज के साथ ‘पाइन गैस’ भी एलपीजी लेकर भारत आया है, जिसमें कुल 92,612 मीट्रिक टन गैस है. दोनों जहाजों में भारतीय नाविक भी सवार थे. युद्ध के कारण होर्मुज में फंसे 22 भारतीय जहाजों में ये भी शामिल थे, ऐसे में इनके सुरक्षित पहुंचने से गैस सप्लाई को लेकर कुछ राहत मिली है.
-
Posted By: Kisan India
PM मोदी की बैठक से पहले ममता बनर्जी का हमला, ‘फिर लग सकता है लॉकडाउन’ का जताया डर
प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक से पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आशंका जताई कि देश में फिर से लॉकडाउन लगाया जा सकता है और कहा कि बीजेपी किसी भी रणनीति से उन्हें रोक नहीं सकती. साथ ही उन्होंने गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों, सप्लाई में देरी और चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है.
-
Posted By: Kisan India
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में भारी कटौती, ATF पर नई टैक्स व्यवस्था लागू
ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. पेट्रोल पर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है, जबकि डीजल पर इसे पूरी तरह खत्म कर 0 रुपये कर दिया गया है. वहीं एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी लागू की गई है. माना जा रहा है कि यह फैसला वैश्विक तनाव के बीच आम लोगों को राहत देने और बाजार को स्थिर रखने के लिए लिया गया है.
-
Posted By: Kisan India
IARI को मिली वैश्विक पहचान, QS रैंकिंग 2026 में पहली बार एंट्री
भारत के प्रतिष्ठित कृषि संस्थान IARI ने पहली बार QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में जगह बनाई है. “एग्रीकल्चर एंड फॉरेस्ट्री” श्रेणी में 151–200 रैंक हासिल कर संस्थान ने देश का नाम रोशन किया है. यह उपलब्धि भारतीय कृषि अनुसंधान और शिक्षा की वैश्विक स्तर पर बढ़ती ताकत को दर्शाती है.
-
Posted By: Kisan India
हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत, ट्यूबवेल के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट पर मिलेगी बिजली
हरियाणा सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है. 2026-27 के नए टैरिफ आदेश के तहत ट्यूबवेल कनेक्शन पर किसानों को सिर्फ 10 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली मिलती रहेगी. हालांकि बिजली आपूर्ति की लागत बढ़कर 7.48 रुपये प्रति यूनिट हो गई है, लेकिन इसके बावजूद किसानों को रियायती दर पर ही बिजली उपलब्ध कराई जाएगी.
-
Posted By: Kisan India
वेस्ट एशिया संकट से बासमती निर्यात प्रभावित, हजारों करोड़ रुपये के भुगतान अटके
वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारत के बासमती चावल निर्यात पर पड़ रहा है. बंदरगाहों पर माल फंसा हुआ है और करीब 2,000 से 25,000 करोड़ रुपये तक के भुगतान अटक गए हैं. इससे व्यापारियों के साथ-साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है, क्योंकि अगर हालात लंबे समय तक ऐसे ही रहे तो फसल के दाम और आय पर असर पड़ सकता है.
-
Posted By: Kisan India
महाराष्ट्र में गर्मी का प्रकोप, अकोला में पारा 40 डिग्री पार
देशभर में जहां कई राज्यों में बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम बदला हुआ है, वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में गर्मी तेजी से बढ़ रही है. अकोला में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. दक्षिण भारत में भी उमस बनी हुई है, जबकि अन्य हिस्सों में मौसम का मिजाज अलग-अलग नजर आ रहा है.
-
Posted By: Kisan India
राजस्थान में मौसम का बदलेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदलने लगा है. बीकानेर समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश हो चुकी है, जबकि 28 मार्च से जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर सहित कई जिलों में 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है. यह सिलसिला 30 मार्च तक जारी रह सकता है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी की आज मुख्यमंत्रियों संग अहम बैठक, खाड़ी संकट के बीच हालात पर होगी चर्चा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बाद यह पहली ऐसी बैठक होगी, जिसमें हालात और उससे जुड़े असर पर चर्चा होने की संभावना है. चुनाव वाले राज्यों को छोड़कर बाकी राज्यों के सीएम इसमें शामिल होंगे, जबकि कैबिनेट सचिवालय अलग से चुनावी राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ बैठक करेगा.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली में बदलेगा मौसम, 27 मार्च को बारिश-बादल और 29 को तेज आंधी का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मौसम करवट लेने वाला है. 27 मार्च को आसमान बादलों से ढका रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है. तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत मिलेगी. वहीं 29 मार्च को तेज हवाएं और आंधी चलने का अनुमान है, जिनकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
-
Posted By: Kisan India
दक्षिण और पूर्वोत्तर में मौसम का डबल असर, तूफान-बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट
दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने से तमिलनाडु में तेज तूफान और भारी बारिश की संभावना है, जिसका असर केरल और कर्नाटक तक दिख सकता है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में 70-80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इसे प्री-मानसून की शुरुआत के संकेत बताया है, जबकि कुछ अन्य हिस्सों में गर्मी भी बढ़ने लगी है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में मौसम का बिगड़ेगा मिजाज, कई जिलों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने का अलर्ट
बिहार में आज रात से मौसम अचानक बदलने वाला है. मौसम विभाग ने करीब 12 जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. पश्चिमी चंपारण से लेकर मुजफ्फरपुर और दरभंगा तक अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट है, जबकि पटना, गया और भागलपुर समेत कई जिलों में भी मौसम खराब रहने की आशंका जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.