Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में अभी भी गर्मी (Heat Wave) ने परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह गर्मी तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में गर्मी से लोगों हाल बेहाल है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं चलने का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में गर्म हवाओं से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
राम मंदिर चंदा विवाद : उद्धव ने पांच जुलाई से महाराष्ट्र में ‘राम रक्षा’ आंदोलन की घोषणा की
Agriculture News in Hindi: आज यूपी के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवाएं चलने, बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश का अनुमान जताया गया है. प्रदेश के अधिकतर जनपदों में मानसून सक्रिय हो गया है. सुल्तानपुर, मुज़फ्फरनगर, बदायूं, सहारनपुर, संभल समेत कई जनपदों में भारी से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कल प्रदेश भर में तेज़ हवाएं चलने, बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश का अनुमान जताया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
राम मंदिर चंदा विवाद : उद्धव ने पांच जुलाई से महाराष्ट्र में ‘राम रक्षा’ आंदोलन की घोषणा की
मुंबई: तीन जुलाई (भाषा) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में पांच जुलाई से ‘राम रक्षा’ आंदोलन शुरू करने की शुक्रवार को घोषणा की और लोगों से अयोध्या के प्रतिष्ठित राम मंदिर में चढ़ावे के कथित गबन के मामले में भाजपा को जवाबदेह ठहराने के लिए इस आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया.
ठाकरे ने कहा कि रविवार (पांच जुलाई) को लोग मध्य मुंबई के दादर स्थित हनुमान मंदिर में एकत्र होंगे, जहां ‘हनुमान स्तोत्र’ और ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करेंगे तथा अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित ‘‘चोरी’’ की जिम्मेदारी लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दबाव बनाएंगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
प्रधान न्यायाधीश को लिखे पत्र में विपक्ष ने कहा: लोकतंत्र खतरे में, न्यायपालिका आखिरी उम्मीद
नयी दिल्ली: तीन जुलाई (भाषा) विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के नेताओं ने प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पत्र लिखकर देश का लोकतंत्र ‘‘खतरे में’’ होने का दावा किया और चुनावी प्रक्रिया तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि जब सभी संस्थागत तंत्र विफल हो जाते हैं तो नागरिकों की अंतिम उम्मीद न्यायपालिका ही होती है.
बीते 28 जून को विपक्ष के 23 दलों के नेताओं ने यह पत्र लिखा था। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य नेताओं ने इस पर हस्ताक्षर किए हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
केजरीवाल प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर ई-20 ईंधन कार्यक्रम को वापस लेने की मांग करेंगे
नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल (ई-20) कार्यक्रम को वापस लेने का आग्रह करेंगे. उनका आरोप है कि इससे वाहनों का माइलेज प्रभावित हो रहा है और इसे लेकर लोगों में चिंता बढ़ी है. केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर साझा किए एक वीडियो संदेश में दावा किया कि केंद्र सरकार ने 30 जून को अटॉर्नी जनरल के माध्यम से उच्चतम न्यायालय को बताया था कि ई-20 ईंधन कार्यक्रम ‘‘एक प्रयोग’’ है और इसका भविष्य इसके परिणामों पर निर्भर करेगा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार के बिजली वितरण कंपनियों के कैग ऑडिट पर लगायी रोक
नयी दिल्ली: तीन जुलाई (भाषा) उच्चतम न्यायालय ने दिल्ली सरकार द्वारा बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) के कैग ऑडिट के आदेश पर शुक्रवार को रोक लगा दी. यह ऑडिट वर्षों से नियामकीय परिसंपत्तियों (आरए) के रूप में उपभोक्ताओं से वसूली के लिए लंबित 38,500 करोड़ रुपये की भारी राशि के मद्देनजर कराने का निर्णय लिया गया था.
न्यायमूर्ति के. वी. विश्वनाथन और न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा निजी डिस्कॉम कंपनियों की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी की दलीलों पर गौर किया. गौरतलब है कि दिल्ली सरकार ने बृहस्पतिवार को बिजली वितरण कंपनियों के कैग ऑडिट का आदेश दिया था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मुख्यमंत्री ने महंत नृत्य गोपाल दास का अस्पताल में हाल चाल जाना
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के स्वास्थ्य का हाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. अयोध्या स्थित राम मंदिर से जुड़े श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास का स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें यहां मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, लखनऊ में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के प्रमुख महंत नृत्य गोपाल दास से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे।
(तस्वीर सोर्स: CMO) pic.twitter.com/d7LHPjzew6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2026
-
Posted By: रिजवान नूर खान
यूपी के कौशांबी में सांड के हमले में किसान की मौत, खेत की रखवाली कर रहे थे 48 वर्षीय शिवनारायण
कौशांबी (उप्र): तीन जुलाई (भाषा) कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे 48 वर्षीय एक किसान की आवारा सांड के हमले में मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि सेलरहा पूर्व गांव के रहने वाले किसान शिवनारायण बृहस्पतिवार रात अपने खेत की रखवाली कर रहे थे, तभी दो आवारा सांड खेत में घुस आए और फसल को नुकसान पहुंचाने लगे.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
हिमाचल: किन्नौर में बारिश के बाद बंद हुआ भारत-तिब्बत मार्ग फिर खुला, प्रदेश में 60 मार्ग बंद
शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में शुक्रवार तड़के भारी बारिश के कारण भूस्खलन और मलबा आने से चोलिंग के पास बंद हुआ हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग-5) अब सभी प्रकार के वाहनों के लिए खोल दिया गया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. (PTI)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में हिस्सा लेने मात्र से किसी व्यक्ति को जिला बदर नहीं किया जा सकता: अदालत
मुंबई: तीन जुलाई (भाषा) बम्बई उच्च न्यायालय ने कहा कि सरकार के खिलाफ आंदोलनों और विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने मात्र के आधार पर किसी व्यक्ति के खिलाफ जिला बदर का आदेश पारित नहीं किया जा सकता. अदालत ने एक स्थानीय नेता के खिलाफ जारी एक वर्ष के जिला बदर आदेश को रद्द करते हुए यह टिप्पणी की.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस, आईएमडी ने बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया
नयी दिल्ली: तीन जुलाई (भाषा) दिल्ली में शुक्रवार सुबह आसमान में बादल छाए रहे और इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिनभर के लिए मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ वर्षा का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. शहर में न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
दिल्ली में नांगलोई के बाद शाहदरा के लकड़ी बाजार को पशु-गाड़ी मुक्त घोषित किया गया
नयी दिल्ली: शाहदरा के लकड़ी बाजार के आखिरी 10 पशु-चालित गाड़ियों के मालिकों को ई-रिक्शा मुहैया करा दिये जाने के बाद बाजार को पशुओं का इस्तेमाल कर चलाने वाली गाड़ियों से मुक्त घोषित कर दिया गया है. एक पशु अधिकार संगठन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. इससे पहले नांगलोई के असम लकड़ी बाजार को भी पशु-गाड़ी मुक्त किया गया था.
संगठन ने कहा कि इस नवीनतम हस्तांतरण के साथ, इस परियोजना के तहत 200 से अधिक पशु-गाड़ियों के पूर्व मालिकों का पुनर्वास किया जा चुका है और 200 से अधिक बैलों, घोड़ों तथा अन्य अश्ववंशी पशुओं की जगह बैटरी चालित ई-रिक्शा उपलब्ध कराए गए हैं.
बयान के अनुसार, रोहतास नगर की नगर निगम पार्षद शिवानी पंचाल ने दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही को पत्र लिखकर चार जनवरी 2010 को पारित दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के उस प्रस्ताव को सख्ती से लागू करने का आग्रह किया है, जिसमें शहर में घोड़ों द्वारा खींचे जाने वाले तांगों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
CM योगी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी का निरीक्षण किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी के नए और आधुनिक परिसर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परिसर में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर चंदा मामले में बोले जेडीयू नेता नीरज कुमार, कहा- राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र
जेडीयू नेता नीरज कुमार ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है. उन्होंने कहा कि यदि किसी तरह की आर्थिक गड़बड़ी हुई है तो उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. नीरज कुमार ने विपक्ष से सवाल करते हुए कहा कि यदि वे मानते हैं कि गिरफ्तार लोग केवल "छोटी मछलियां" हैं, तो उन्हें उन कथित "बड़ी मछलियों" के नाम भी बताने चाहिए. उन्होंने कहा कि केवल आरोप लगाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सबूत और नाम भी सामने रखने होंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर चंदा मामले में धीरेंद्र शास्त्री ने दिया बड़ा बयान, SIT को लेकर कही ये बात
राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह केवल पाप नहीं, बल्कि महापाप है और इसके दोषियों को भगवान भी सजा देंगे. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच चल रही है और सभी लोगों को देश की कानून व्यवस्था तथा एसआईटी (SIT) की जांच पर भरोसा रखना चाहिए. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि उन्हें देश की सरकार और जांच एजेंसियों पर पूरा विश्वास है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. साथ ही उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलत काम किया है, उन्हें कानून के साथ-साथ भगवान के न्याय का भी सामना करना पड़ेगा.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
TMC को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने दिया बड़ा बयान
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) में चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद हास्यास्पद है. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने अपने संघर्ष, मेहनत और त्याग से तृणमूल कांग्रेस को खड़ा किया था, लेकिन आज उसी पार्टी में यह सवाल उठाया जा रहा है कि TMC किसकी है. संजय सिंह ने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और पार्टी के भीतर पैदा हुआ यह विवाद अपने आप में एक मजाक जैसा लगता है. उन्होंने इसे राजनीतिक रूप से दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
राम मंदिर चंदा मामले में बोले अयोध्या के मेयर, कहा- SIT जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी
अयोध्या के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही एसआईटी और पुलिस जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी. उन्होंने कहा कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि जांच की प्रक्रिया जारी है और उम्मीद है कि जल्द ही मामले का समाधान निकल आएगा. उन्होंने यह भी कहा कि जिस मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हो, उससे संबंधित हर मामले में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए, ताकि लोगों का विश्वास बना रहे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले में दिया बयान
समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा कि पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही इस मुद्दे पर अपनी बात रख चुके हैं. उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए हाई कोर्ट की निगरानी में एक विशेष टीम गठित की जानी चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राम मंदिर चंदा मामले में दिया बड़ा बयान
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर देश और विदेश में रहने वाले करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है. उन्होंने कहा कि इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है और कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के अवसर पर श्रद्धालुओं को पत्र लिखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के अवसर पर श्रद्धालुओं को पत्र लिखा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा की शुरुआत के अवसर पर श्रद्धालुओं को पत्र लिखा। pic.twitter.com/aZHweu1RwF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आंध्र प्रदेश में चिकन और अंडों की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी
आंध्र प्रदेश में चिकन और अंडों की कीमतों में अचानक आई तेज बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले दो सप्ताह में चिकन के दाम में 110 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है. 15 जून को जहां चिकन 220 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, वहीं अब इसकी खुदरा कीमत 330 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है. चिकन के साथ-साथ अंडों के दाम भी बढ़ गए हैं. 15 जून को एक अंडा करीब 6 रुपये में मिल रहा था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 8.50 रुपये प्रति अंडा हो गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
भारत के कॉफी निर्यात में बढ़ोतरी, 28 फीसदी की वृद्धि हुई
चालू वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में भारत के कॉफी निर्यात में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस दौरान कॉफी के निर्यात की मात्रा में करीब 28 फीसदी की वृद्धि हुई. यूरोप के पारंपरिक खरीदार देशों से मजबूत मांग इसके पीछे प्रमुख कारण रही. हालांकि इस अवधि में पश्चिम एशिया संकट के कारण लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला में कुछ बाधाएं और अनिश्चितता भी देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद भारतीय कॉफी निर्यात में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू कोलकाता पहुंचे, ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे
केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू कोलकाता पहुंचे. वह न्यू टाउन स्थित बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित "संसदीय कार्य-प्रणाली और प्रक्रिया" विषय पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनप्रतिनिधियों और संबंधित लोगों को संसदीय कार्यों और प्रक्रियाओं की बेहतर जानकारी देना है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पुरी में भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथ यात्रा की तैयारियां जोरों पर, लाखों श्रद्धालु होंगे शामिल
ओडिशा के पुरी में 16 जुलाई से शुरू होने वाली भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथ यात्रा 2026 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं. इस भव्य धार्मिक उत्सव में भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की प्रतिमाओं को तीन विशाल लकड़ी के रथों में विराजमान कर श्रद्धालुओं द्वारा जगन्नाथ मंदिर से गुंडिचा मंदिर तक खींचा जाता है. तीनों देवता वहां एक सप्ताह तक निवास करते हैं, जिसके बाद उनकी वापसी यात्रा के साथ वे फिर से जगन्नाथ मंदिर लौट आते हैं. रथ यात्रा में हर साल देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
फिरोजपुर में लछमन नहर में दरार आने से करीब 400 एकड़ में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई
पंजाब के फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र में गुरुवार को लछमन नहर में दरार आने से करीब 400 एकड़ में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई. इस घटना से प्रभावित किसानों में नाराजगी है. उनका आरोप है कि समय पर जल संसाधन विभाग का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिसके कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे राऊ के हितार गांव के पास नहर में कटाव हो गया. इसके बाद नहर का पानी तेजी से आसपास के खेतों में भरने लगा और बड़े क्षेत्र में खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
UPTET परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में UPTET परीक्षा के दूसरे दिन अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं.
#WATCH | लखनऊ, उत्तर प्रदेश | UPTET परीक्षा के दूसरे दिन परिक्षार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। pic.twitter.com/m1Nv6ZQGe7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ
पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ.
#WATCH जम्मू-कश्मीर | पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हुआ। pic.twitter.com/3C6gp1XiEm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 3, 2026
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
इन राज्यों में होगी अच्छी बारिश, पहुंचेगा मॉनसून
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान मॉनसून के गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान के और अधिक क्षेत्रों में पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. आईएमडी के अनुसार, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 5 से 8 जुलाई के बीच व्यापक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ जगहों पर हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की भी आशंका है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हरियाणा के सिरसा जिले में उगाए जाने वाले किन्नू को मिला GI टैग
हरियाणा के सिरसा जिले में उगाए जाने वाले किन्नू को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग मिल गया है. 17 जून को मिले इस सम्मान के साथ 'सिरसा किन्नू' हरियाणा का पहला ऐसा फल बन गया है, जिसे GI टैग प्राप्त हुआ है. इस उपलब्धि से हरियाणा की बागवानी और खट्टे फलों के उत्पादन को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है. साथ ही, मंगियाना गांव स्थित भारत-इजरायल उत्कृष्टता केंद्र (Indo-Israel Centre of Excellence) द्वारा किसानों को सिखाई गई आधुनिक और वैज्ञानिक खेती तकनीकों की भूमिका भी सामने आई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना
देशभर में मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है और आने वाले दिनों में कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण, ओडिशा समेत कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.