अब लाइव

पारंपरिक खेती के अलावा फसल विविधीकरण और पशुपालन से जुड़ें किसान – सीएम मोहन यादव

Latest Agriculture News in Hindi: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य के किसानों से पारंपरिक खेती के अलावा फसल विविधीकरण और पशुपालन से जुड़ने का आह्वान किया. अशोक नगर में बलराम कृषि महोत्सव को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल उत्पादन के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन और मछली पालन को अपनाकर किसान अपनी आय को कई गुना बढ़ा सकते हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

Agriculture News in Hindi: उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में रुक रुक कर बारिश जारी है. चित्रकूट में बारिश के चलते 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहे. मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. वहीं बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने के कारण बदायूं और बलिया में गंगा नदी, बाराबंकी, अयोध्या और तुर्तीपार में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.

नोएडा | Published: 21 Aug, 2026 | 07:05 AM
  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Aug 2026 07:40 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में 21 अगस्त को कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान

    मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का अनुमान जताया है. हिमाचल प्रदेश और आसपास के इलाकों में 21 अगस्त तक कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में 22 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है.

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Aug 2026 07:21 AM (IST)

    सरकार ने 10 लाख टन तक कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी

    भारत सरकार ने बढ़ती चीनी कीमतों पर लगाम लगाने के लिए 10 लाख टन तक कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति दी है. यह आयात 31 अक्टूबर तक किया जा सकेगा. सरकार का यह कदम त्योहारी सीजन से पहले घरेलू बाजार में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.

     

  • Posted By: वेंकटेश कुमार

    21 Aug 2026 07:05 AM (IST)

    मॉनसून ने एक बार फिर जोर पकड़ा, भारी बारिश का अलर्ट

    भारत में मॉनसून एक बार फिर जोर पकड़ता दिख रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को उत्तर, मध्य, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की चेतावनी से लोगों की चिंता बढ़ गई है. कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है. ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today