Orange Buying Tips: बाजार से संतरा खरीदते समय न करें ये गलती! ऐसे पहचानें मीठा और रसदार फल

Meethe Santre Ki Pehchan: स्वाद से भरपूर संतरा गर्मियों में हर घर में अपनी जगह बना लेता है. सेहत के लिए भी ये एक बेहद फायदेमंद फल माना जाता है, लेकिन कई बार बाजार से खरीदे गए संतरे खट्टे या सूखे निकल जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संतरा खरीदते समय उसके वजन, रंग, खुशबू और छिलके की बनावट पर ध्यान देना जरूरी है. इन आसान तरीकों से आप आसानी से मीठे और रसदार संतरे की पहचान कर सकते हैं.

नोएडा | Published: 22 Mar, 2026 | 10:21 AM
1 / 6

वजन से करें पहचान - संतरा खरीदते समय उसके वजन पर ध्यान दें. भारी संतरे में रस ज्यादा होता है और वह आमतौर पर मीठा निकलता है, जबकि हल्का संतरा अक्सर खट्टा या सूखा हो सकता है.

2 / 6

छिलके की बनावट देखें - अगर संतरे की सतह पर हल्का उभार या दानेदार बनावट है तो वह ताजा और मीठा हो सकता है. बहुत ज्यादा चिकनी और पतली स्किन वाला संतरा कई बार खट्टा निकलता है.

3 / 6

रंग से पता चलता है स्वाद - गहरे नारंगी रंग का संतरा आमतौर पर पूरी तरह पका हुआ और मीठा होता है. ज्यादा हरे रंग के संतरे अक्सर कच्चे होते हैं और स्वाद में खट्टे हो सकते हैं.

4 / 6

सुगंध से पहचानें ताजगी - मीठे और ताजे संतरे से हल्की मीठी खुशबू आती है. अगर संतरे में कोई खुशबू नहीं है या खट्टी गंध आती है, तो वह अच्छा नहीं हो सकता.

5 / 6

दबाकर देखें फल की मजबूती - ताजा और रसीला संतरा दबाने पर हल्का मजबूत और लचीला महसूस होता है. बहुत नरम या पिलपिला संतरा पुराना हो सकता है.

6 / 6

दाग-धब्बों से रहें सावधान - अगर संतरे के छिलके पर ज्यादा दाग-धब्बे या सड़न के निशान दिखें, तो ऐसे फल खरीदने से बचें क्योंकि वह अंदर से खराब या खट्टा हो सकता है.

Topics: