यूपी के आलू किसानों को बड़ी सौगात! 3 नई योजनाएं, 1000 करोड़ फंड और बीज पर भारी छूट

नोएडा | Updated On: 18 Aug, 2026 | 08:49 PM

उत्तर प्रदेश के आलू किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलान हुआ है. सरकार ने आलू किसानों के लिए 3 अहम योजनाएं शुरू की हैं. इनमें 1000 करोड़ रुपये का भामाशाह भाव स्थिरता कोष, शीतगृह में रखे आलू के भंडारण प्रभार पर अनुदान और सरकारी आधारीय आलू बीज की बिक्री दर में छूट शामिल है. भामाशाह भाव स्थिरता योजना के तहत बाजार भाव में अंतर आने पर किसानों को निर्धारित लागत मूल्य के अंतर का 25 फीसदी अनुदान DBT के जरिए दिया जाएगा. वहीं आलू बीज पर 1000 रुपये तक की छूट देने की बात कही गई है.

Published: 18 Aug, 2026 | 08:56 PM

Topics: