Bihar Flood में Pappu Yadav का बड़ा मदद अभियान, एक दिन में बांटे 4.5 लाख रुपये! VIDEO वायरल

नोएडा | Published: 15 Sep, 2026 | 04:16 PM

बिहार में बाढ़ के बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव राहत अभियान चला रहे हैं. वैशाली के राघोपुर और बिदुपुर समेत कई इलाकों में वे नाव से पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मिल रहे हैं और राहत सामग्री के साथ नकद मदद भी बांट रहे हैं. दावा है कि एक दिन में करीब साढ़े चार लाख रुपये की सहायता दी गई. हर परिवार को 500 रुपये के साथ राशन और महिलाओं को सैनिटरी पैड भी दिए जा रहे हैं. पूर्णिया, कटिहार और पटना में भी उनका राहत अभियान जारी है.

Topics: