Weather Update: प्री-मॉनसून की एंट्री, कई राज्यों में आंधी, बारिश, ओलों का खतरा
देशभर में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलों की संभावना जताई जा रही है. वहीं पूर्वोत्तर राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी है। केरल, कर्नाटक और तटीय इलाकों में भी बारिश की गतिविधियां तेज होंगी. देश में एक साथ कई साइक्लोन सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन सक्रिय हैं, जिनका असर 4 और 5 मई को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. यह सिलसिला 10-11 मई तक रुक-रुक कर जारी रह सकता है. वेदर एक्सपर्ट डॉ. एस.एन. पांडेय से जानिए पूरी अपडेट.
Published: 3 May, 2026 | 09:44 PM