अब कम खर्च में जैविक विधि से करें शमिला मिर्च की खेती, बंपर होगी पैदावार.. बन जाएंगे लखपति

शिमला मिर्च की जैविक खेती अब किसानों के लिए मुनाफे का बेहतर विकल्प बन गई है. गोबर खाद, नीम का तेल और ड्रिप सिंचाई जैसी तकनीकों से बिना रसायन के खेती संभव है. सही देखभाल से एक एकड़ में 80-100 क्विंटल उपज मिल सकती है, जिससे अच्छी कमाई होती है.

Kisan India
नोएडा | Updated On: 22 Oct, 2025 | 05:22 PM

Organic Farming: बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड सहित पूरे देश में किसान अब शिमला मिर्च की खेती कर रहे हैं. इससे किसानों की अच्छी कमाई हो रही है, क्योंकि मार्केट में शिमला मिर्च की मांग हमेशा रहती है. लेकिन अब मार्केट में जैविक तरीके से उगाई गई सब्जियों की डिमांड बढ़ रही है. ऐसे में रासायनिक खादों और कीटनाशकों की मदद से खेती करने वाले किसानों के सामने परेशानी बढ़ गई है. लेकिन अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. आज हम खेती की ऐसी तकनीक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों की जरूरत नहीं पड़ती है. यानी किसान देसी तरीके से शमिला मिर्च उगा सकते हैं.

एक्सपर्ट के मुताबिक, शिमला मिर्च की खेती  करने के लिए सबसे पहले खेत की अच्छी तैयारी होनी चाहिए. इसके लिए खेत की 2-3 बार जुताई करें और उसमें गोबर की खाद या कंपोस्ट अच्छी तरह मिला दें. इसके बाद पाटा चलाकर खेत को समतल कर लें. साथ ही खेत पानी की निकासी वाली होनी चाहिए, ताकि जलभराव न हो. ऐसे नर्सरी लगाने के लिए शिमला मिर्च के बीज बोने का सबसे सही समय अक्टूबर का महीना है. अगर किसान ग्रीनहाउस या पॉलीहाउस  में खेती करें, तो सालभर फसल ली जा सकती है.

45 से 60 सेंटीमीटर की दूरी पर करें पौधों की रोपाई

शिमला मिर्च की रोपाई करते समय पौधों के बीच 45 से 60 सेंटीमीटर की दूरी जरूर रखें, ताकि उन्हें ठीक से फैलने और बढ़ने की जगह मिले. सिंचाई के लिए ड्रिप सिस्टम सबसे अच्छा विकल्प है, क्योंकि इससे पानी की बचत होती है और पौधों की जड़ें मजबूत बनती हैं. खेत में मल्चिंग (प्लास्टिक शीट या जैविक आवरण) लगाना भी फायदेमंद होता है, इससे न सिर्फ पानी की बचत होती है बल्कि खरपतवार भी कंट्रोल में रहते हैं, जिससे पैदावार अच्छी मिलती है.

एक एकड़ में होगी 100 क्विंटल तक की पैदावार

शिमला मिर्च के पौधों को हेल्दी बनाए रखने के लिए नियमित खाद और पानी देना जरूरी है. हर 15-20 दिन में जैविक खाद  या गोबर की खाद डालें. कीट और बीमारियों से बचाने के लिए नीम का तेल या जैविक कीटनाशकों का इस्तेमाल करें. रासायनिक दवाएं कम से कम ही इस्तेमाल करें, ताकि फसल प्राकृतिक और सुरक्षित बनी रहे. अगर देखभाल सही हो तो एक एकड़ में 80 से 100 क्विंटल तक शिमला मिर्च की उपज मिल सकती है. बाजार में इसका भाव मौसम और गुणवत्ता पर निर्भर करता है, लेकिन अच्छी क्वालिटी की मिर्च हमेशा अच्छे दाम पर बिकती है. अच्छी बात यह है कि शुरुआती मेहनत के बाद यह फसल कई महीनों तक लगातार उपज देती है, जिससे किसान कम लागत में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं और लखपति बन सकते हैं.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 22 Oct, 2025 | 05:15 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को अनाजों का राजा कहा जाता है?

9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆

लेटेस्ट न्यूज़

Agriculture News Live Updates 14th March 2026 Saturday Pm Kisan Yojana Weather Updates Pm Fasal Bima Yojana Krishi Samachar Farmers Schemes Aaj Ki Latest News 2

LIVE उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज हिमाचल दौरे पर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का हिस्सा बनेंगे

Important News For Livestock Farmers Sow Green Fodder In March Animals Get Adequate Nutrition

पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, मार्च में करें हरे चारे की बुआई, पशुओं को मिलेगा भरपूर पोषण

If You Want Protect Your Animals From Diseases Then Adopt These Measures March Mineral Mixture And Vaccination Are Necessary

पशुओं को बीमारियों से बचाना है तो मार्च में अपनाएं ये उपाय, खनिज मिश्रण और टीकाकरण जरूरी

Sugar Industry Demands Increase In Ethanol Blending Limit From 20 Percent In Petrol

चीनी उद्योग ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की सीमा 20 प्रतिशत से बढ़ाने की मांग की, केंद्रीय मंत्री से की बातचीत

Major Announcement For Farmers Development Over Rs 100 Crore Approved Agricultural Schemes And Universities

किसानों के विकास के लिए बड़ी घोषणा, कृषि योजनाओं और विश्वविद्यालयों को 100 करोड़ से ज्यादा की धनराशि मंजूर

Animal Husbandry Department Issues Bird Flu Alert In Bihar Advises Poultry Farmers To Take Special Precautions

बिहार में बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग का अलर्ट, मुर्गी पालकों को दी खास सावधानी बरतने की सलाह