दूध की मशीन… भारत की ये 3 देसी गायें रोज दे सकती हैं 30 लीटर तक दूध, किसानों के लिए हैं ATM!
Sabse Zyada Doodh Dene Wali Gay: भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है और इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं हमारी देसी गायें. देसी नस्लें सिर्फ ज्यादा दूध ही नहीं देतीं, बल्कि कम खर्च में लंबे समय तक स्वस्थ भी रहती हैं. सही देखभाल की जाए तो ये गायें किसान की कमाई में लगातार बढ़ोतरी कर सकती हैं. इसी कड़ी में आइए जानते हैं, कौन-सी नस्ल क्या खासियत रखती है और उनकी देखभाल कैसे करें ताकि दूध उत्पादन हमेशा टॉप पर रहे.

लंगड़ा बुखार के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके, pc-pexels

Gir Gay Ki Khasiyat: गुजरात की गिर नस्ल औसतन 25–30 लीटर और सही देखभाल में 35 लीटर तक दूध देती है. इसका A2 प्रोटीन वाला दूध सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसलिए इसकी मांग लगातार बढ़ रही है.

Red Sindi Gay Ki Khasiyat: सिंध क्षेत्र से आई यह गाय औसतन 15–20 लीटर दूध देती है. इसकी खास बात यह है कि यह गर्मी व कीट-रोगों के असर से जल्दी प्रभावित नहीं होती, इसलिए गांवों के खुले वातावरण में आसानी से पनपती है.

Sahiwal Gay Ki Khasiyat: पंजाब और हरियाणा की साहीवाल गाय 20–25 लीटर दूध देती है. यह मौसम बदलने पर भी जल्दी बीमार नहीं होती, इसलिए छोटे और बड़े दोनों स्तर के डेयरी किसानों के लिए बेहतरीन विकल्प है.

Cow Care Tips: हर दिन हरा चारा, सूखा भूसा, खली, मिनरल मिक्स और साफ पानी देना अनिवार्य है. संतुलित आहार न मिलने पर गाय का दूध उत्पादन तुरंत प्रभावित होता है, इसलिए फीड मैनेजमेंट बेहद जरूरी है.

Gay Ki Dekhbhal Ke Tips: हल्की मालिश, नियमित धूप, समय पर टीकाकरण और डॉक्टर की समय-समय पर जांच गायों की सेहत को मजबूत करती है. साफ-सुथरा शेड संक्रमण से बचाता है और उत्पादन को लगातार बढ़ाता है.
Get Latest Farming Tips , Crop Updates , Government Schemes , Agri News , Market Rates , Weather Alerts , Equipment Reviews and Organic Farming News only on KisanIndia.in
किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?
9319947093
जवाब इस नंबर पर करें Whatsapp