बकरी पालन शुरू करना चाहते हैं? सरकार दे रही 50 लाख तक लोन, आधी रकम सब्सिडी में होगी माफ

बकरी पालन आज गांव में कमाई का अच्छा जरिया बनता जा रहा है. सरकार की खास योजना के तहत पशुपालकों को लाखों रुपये तक का लोन और 50 प्रतिशत तक सब्सिडी मिल सकती है. इससे किसान और युवा बड़े या छोटे स्तर पर बकरी फार्म शुरू करके अपनी आय बढ़ा सकते हैं.

Saurabh Sharma
नोएडा | Published: 16 Mar, 2026 | 09:35 PM

Goat Farming: आज के समय में गांव में रहकर भी अच्छा व्यवसाय शुरू किया जा सकता है. खेती के साथ पशुपालन को जोड़कर कई लोग अच्छी कमाई कर रहे हैं. खासकर बकरी पालन एक ऐसा काम बनता जा रहा है, जिसमें कम खर्च में भी अच्छा मुनाफा मिल सकता है. यही वजह है कि सरकार भी इस क्षेत्र को बढ़ावा दे रही है. सरकार की एक खास योजना के तहत बकरी पालन शुरू करने के लिए लाखों रुपये तक की आर्थिक मदद और सब्सिडी दी जा रही है, जिससे ग्रामीण युवाओं और किसानों को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं.

बकरी पालन बन रहा है कमाई का अच्छा जरिया

ग्रामीण क्षेत्रों में बकरी पालन  तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. बकरी को गरीब आदमी का एटीएम भी कहा जाता है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर इसे बेचकर तुरंत पैसा मिल सकता है. बकरी से दूध, बच्चे और मांस तीनों तरह से कमाई होती है. यही कारण है कि कई किसान और युवा इस व्यवसाय की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं. अगर सही तरीके से फार्म तैयार किया जाए और पशुओं की अच्छी देखभाल की जाए तो यह व्यवसाय लंबे समय तक स्थिर आय दे सकता है.

सरकार दे रही है बड़ी सब्सिडी

बकरी पालन  को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के तहत आर्थिक मदद दी जा रही है. इस योजना में पशुपालक बड़े स्तर पर भी बकरी फार्म शुरू कर सकते हैं. इस योजना में 20 लाख रुपये से लेकर एक करोड़ रुपये तक का प्रोजेक्ट तैयार किया जा सकता है. कुल लागत का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा सरकार अनुदान के रूप में देती है. उदाहरण के तौर पर अगर कोई व्यक्ति 50 लाख रुपये का प्रोजेक्ट बनाता है, तो उसे करीब 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है. इससे व्यवसाय शुरू करना काफी आसान हो जाता है.

छोटे और बड़े दोनों स्तर पर शुरू हो सकता है फार्म

बकरी पालन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे छोटे या बड़े दोनों स्तर पर शुरू किया जा सकता है. बड़े प्रोजेक्ट में करीब 500 बकरियां और 25 बकरे रखे जा सकते हैं. वहीं छोटे स्तर पर भी 100 बकरी और 5 बकरों से यह काम शुरू किया जा सकता है. इससे पशुपालक धीरे-धीरे अपने फार्म को बढ़ा सकते हैं. बकरी के बच्चे जल्दी बड़े होते हैं और उनकी बिक्री से भी अच्छी कमाई होती है.

लोन और सब्सिडी ऐसे मिलती है

इस योजना में बकरी फार्म  शुरू करने के लिए बैंक से लोन भी मिलता है. आमतौर पर आवेदक को अपनी ओर से करीब 10 प्रतिशत राशि लगानी होती है. इसके बाद लगभग 90 प्रतिशत राशि बैंक से लोन के रूप में मिलती है. सब्सिडी की राशि दो चरणों में दी जाती है. पहली किस्त योजना के दौरान और दूसरी किस्त योजना पूरी होने के बाद मिलती है. इससे पशुपालक को फार्म तैयार करने और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में काफी मदद मिलती है.

सही जानकारी और ट्रेनिंग जरूरी

डॉ. वाईके सोनी के अनुसार बकरी पालन शुरू करने से पहले सही जानकारी और प्रशिक्षण लेना बेहद जरूरी है. उनका कहना है कि बकरियों के लिए साफ-सुथरा शेड, अच्छा चारा और नियमित टीकाकरण  बहुत जरूरी होता है. अगर पशुपालक इन बातों का ध्यान रखें तो बकरी पालन से अच्छी आय प्राप्त की जा सकती है. साथ ही सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आय दोनों बढ़ाए जा सकते हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि सही योजना, मेहनत और देखभाल के साथ बकरी पालन किसानों और युवाओं के लिए एक मजबूत और स्थायी व्यवसाय बन सकता है.

Get Latest   Farming Tips ,  Crop Updates ,  Government Schemes ,  Agri News ,  Market Rates ,  Weather Alerts ,  Equipment Reviews and  Organic Farming News  only on KisanIndia.in

Published: 16 Mar, 2026 | 09:35 PM
ज्ञान का सम्मान क्विज

किस फसल को सफेद सोना कहा जाता है?

सवाल का दीजिए सही जवाब और जीतिए ₹1000 का इनाम! 🏆
पिछले Quiz का सही जवाब
गेहूं को फसलों का राजा कहा जाता है.
विजेताओं के नाम
नसीम अंसारी, देवघर, झारखंड.
रमेश साहू, रायपुर, छत्तीसगढ़

लेटेस्ट न्यूज़