अलर्ट जारी, 23 राज्यों में आंधी के साथ होगी भारी बारिश.. जानें जिलावार मौसम का हाल

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में 75 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

नोएडा | Published: 1 Jul, 2026 | 07:00 AM

Rain Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 23 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में कई इलाकों में मॉनसून की गतिविधियां तेज हो सकती हैं. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, त्रिपुरा, मेघालय, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, तेलंगाना और कर्नाटक में मौसम खराब रह सकता है.

आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, 1 जुलाई को दिल्ली और एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भारी बारिश, गरज-चमक और 70 किमी प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसी तरह उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आगरा, मथुरा, कानपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, सिद्धार्थनगर, गोरखपुर, आजमगढ़, बस्ती, देवरिया, बलिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज में तेज बारिश और आंधी-तूफान की आशंका जताई गई है.

आंधी-तूफान आने की संभावना है

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है. वहीं, आईएमडी ने बिहार और झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है. विभाग के अनुसार, इन क्षेत्रों में मौसम खराब रहने और आंधी-तूफान आने की संभावना है.

बिहार के इन जिलों में अलर्ट जारी

बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं झारखंड के साहिबगंज, पाकुड़, रांची, खूंटी, देवघर, धनबाद, जमशेदपुर, पलामू, गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, रामगढ़, गढ़वा, लोहरदगा और पूर्वी सिंहभूम जिलों में भी इसी तरह के मौसम की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.

40 किलोमीटर घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है. हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर और कुल्लू जिलों में बारिश और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

जम्मू-कश्मीर के इन जिलों में बदलेगा मौसम

वहीं जम्मू-कश्मीर के पुलवामा, रामबन, जम्मू, पुंछ, कुलगाम, उधमपुर, कठुआ, डोडा, अनंतनाग, गांदरबल और कुपवाड़ा जिलों में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

पंजाब और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभा ने पंजाब और मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. पंजाब के जालंधर, पटियाला, अमृतसर, गुरदासपुर, लुधियाना, फरीदकोट और संगरूर जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी आने की संभावना है. इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के बालाघाट, डिंडौरी, मंडला, अनूपपुर, विदिशा, खंडवा, नर्मदापुरम (होशंगाबाद), खरगोन, छतरपुर और शिवपुरी जिलों के लिए भी भारी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

Topics: