गुजरात में जीरा सस्ता, 18679 रुपये क्विंटल रेट.. जानें राजस्थान-मध्य प्रदेश में क्या है मंडी भाव

जून 2026 के पहले सप्ताह में जीरे की थोक कीमतों में राज्यों के अनुसार मिला-जुला रुझान रहा. गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में कीमतों में गिरावट दर्ज हुई, जबकि कुछ जगह स्थिरता रही. Agmarknet के अनुसार बाजार में दबाव बना हुआ है.

नोएडा | Updated On: 8 Jun, 2026 | 02:40 PM

Mandi Bhav: जून महीने की शुरुआती हफ्ते में अलग-अलग राज्यों में जीरे के होलसेल रेट में मिलाजुला रुझान देखने को मिला. कुछ राज्यों में मामूली बढ़ोतरी हुई, जबकि प्रमुख उत्पादक राज्यों में कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. देश के सबसे बड़े उत्पादक राज्य गुजरात में 1 से 8 जून के बीच कीमत घटकर 18,679 प्रति क्विंटल पर पहुंच गई. यह रेट पिछले सप्ताह के मुकाबले करीब 0.9 फीसदी और पिछले महीने की तुलना में लगभग 3 फीसदी कम है. हालांकि पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में इसमें बहुत मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

Agmarknet के आंकड़ों के मुताबिक, मध्य प्रदेश में जीरे की कीमतों में और अधिक गिरावट देखने को मिली. 1 से 8 जून के बीच राज्य में जीरे का औसत भाव घटकर 20,700 रुपये प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले सप्ताह 21,211.89 रुपये प्रति क्विंटल था. इस तरह कीमतों में करीब 2.4 फीसदी की कमी आई है. हालांकि, पिछले महीने की तुलना में कीमतों में हल्की 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. लेकिन पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले जीरे के दामों  में करीब 28 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जब यह 28,739 रुपये प्रति क्विंटल था. कुल मिलाकर, मध्य प्रदेश में जीरे की कीमतें अभी दबाव में बना हुआ है.

जून के पहले हफ्ते में जीरे का रेट ( आंकड़े Agmarknet से लिए गए हैं)

राज्य 1–8 जून 2026 (₹/क्विंटल) 24-31 मई 2026 1-8 मई 20264 1-8 जून 2025 साप्ताहिक बदलाव मासिक बदलाव वार्षिक बदलाव
असम 28,821.37 28,800.00 28,800.00 ↑ 0.1% ↑ 0.1%
छत्तीसगढ़ 16,918.00
गुजरात 18,679.53 18,854.94 19,261.63 18,661.75 ↓ 0.9% ↓ 3.0% ↑ 0.1%
राजस्थान 18,065.79 18,087.64 22,413.07 18,022.94 ↓ 0.1% ↓ 19.4% ↑ 0.2%
महाराष्ट्र 26,000.00 26,000.00 27,000.00 26,600.00 ↓ 3.7% ↓ 2.3%
मध्य प्रदेश 20,700.00 21,211.89 20,328.11 28,739.00 ↓ 2.4% ↑ 1.8% ↓ 28.0%
औसत 22,453.34 21,645.41 23,560.56 23,005.92
Cell 8-1 Cell 8-2 Cell 8-3 Cell 8-4 Cell 8-5 Cell 8-6 Cell 8-7 Cell 8-8

राजस्थान में क्या है जीरे का रेट

इसी तरह राजस्थान में जीरे की थोक कीमतों में पिछले हफ्ते मामूली गिरावट दर्ज की गई  है. 1 से 8 जून के बीच जीरे का औसत भाव 18,065.79 रुपे प्रति क्विंटल रहा, जो पिछले सप्ताह 18,087.64 रुपये प्रति क्विंटल था. इस तरह कीमतों में करीब 0.1 फीसदी की हल्की गिरावट आई है. हालांकि, पिछले महीने की तुलना में जीरे की कीमतों में करीब 19.4 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जब भाव 22,413.07 रुपये प्रति क्विंटल था. वहीं, पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले कीमतों में लगभग 0.2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

जीरा निर्यात में गिरावट

वहीं, पिछले हफ्ते खबर सामने आई थी कि जीरे के निर्यात में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसका निर्यात 14 प्रतिशत घटकर 1.96 लाख टन रह गया, जबकि मूल्य के हिसाब से इसमें 28 प्रतिशत की कमी आई और यह 524.22 मिलियन डॉलर पर सिमट गया. इसके अलावा छोटी इलायची, बड़ी इलायची, अदरक, इमली, धनिया और करी पाउडर व पेस्ट के निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई थी. छोटी इलायची का निर्यात सबसे ज्यादा बढ़ा, जिसका मूल्य 124 प्रतिशत बढ़कर 413 मिलियन डॉलर पहुंच गया. इसकी निर्यात मात्रा भी 124 प्रतिशत बढ़कर 15,050 टन हो गई, जो पिछले वर्ष 6,728 टन थी.

Published: 8 Jun, 2026 | 02:21 PM

Topics: