Agriculture News in Hindi Live Updates: केरल में मॉनसून के प्रवेश करने के बाद से मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. तटीय राज्यों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की जा रही है. जबकि, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों में बारिश और गर्मी (Heat Wave) के मिलेजुले मौसम ने लोगों को परेशान कर रखा है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) के कुछ हिस्सों में बदली के चलते तापमान कम हुआ है तो कई जगह चटख धूप तेवर दिखा रही है. दिल्ली एनसीआर में मौसम हर रोज बदल रहा है. (Delhi Weather Latest Updates). वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्म हवाएं और बारिश का दौर जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में तेज धूप से सुबह-शाम तापमान तीजे से ऊपर जा रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 24वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 24th Installment), एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और खरीफ सीजन (Kharif Season) की फसलों की बुवाई शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
हिमाचल में भारी बारिश से 109 सड़कें बंद, चार जिलों में ‘ऑरेंज अलर्ट’
Agriculture News in Hindi: दिल्ली उच्च न्यायालय आज सोमवार को सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और 21 अन्य लोगों को आरोपमुक्त करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी गई है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
रांची में 24वें दिन सरकार से बातचीत की पहल, 20 अगस्त को CM आवास घेरने की तैयारी
रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन 24वें दिन भी जारी है. प्रदर्शनकारी आलोक मेहता ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि छात्रों से शांतिपूर्ण बातचीत के लिए पहुंचे हैं और आज मांगों को लेकर संवाद होगा. उन्होंने कहा कि अगर सभी मांगें मान ली जाती हैं तो आंदोलन खत्म किया जा सकता है. वहीं, 18 अगस्त तक समाधान नहीं निकला तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेरने की योजना पर आगे बढ़ने की बात कही गई है.
-
Posted By: Isha Gupta
सावन के तीसरे सोमवार पर देवघर में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा बैद्यनाथ धाम में लगी लंबी कतारें
देवघर के श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ी. दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. सावन सोमवार और नाग पंचमी के संयोग को लेकर श्रद्धालुओं में खास उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं. प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और व्यवस्था के इंतजाम किए.
-
Posted By: Isha Gupta
ओडिशा के भद्रक में बाढ़ जैसे हालात, गांवों में घुसा नदी का पानी
ओडिशा के भद्रक जिले में नदी का पानी गांवों में घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. कई इलाकों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है. लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय लोग सतर्क हैं. प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है. प्रभावित इलाकों में जरूरत पड़ने पर राहत और बचाव अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
सावन के तीसरे सोमवार पर शिवमय हुआ गाजियाबाद, दूधेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़
गाजियाबाद में नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार के मौके पर श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई. इस खास मौके पर भक्तों ने भगवान शिव को जल और दूध अर्पित किया. नाग पंचमी और सावन सोमवार के संयोग को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए गए.