डेयरी किसानों को मिला नया मिल्क प्लांट, अमित शाह पौष्टिक पशु आहार के लिए फीड प्लांट भी देंगे

Amit Shah Launches New milk Plant : केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के अलवर में सरस डेयरी परिसर में नए डेयरी प्लांट का शिलान्यास कर रहे हैं. वह विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट और पशुओं के लिए पौष्टिक पशु आहार उत्पादन वाले कैटल फीड प्लांट का लोकार्पण भी करेंगे.

नोएडा | Published: 16 Aug, 2026 | 12:10 PM

डेयरी विकास के लिए सरकार तेज गति से काम कर रही है. इस दिशा में डेयरी किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज राजस्थान के अलवर में सरस डेयरी परिसर में नए डेयरी प्लांट का शिलान्यास कर रहे हैं. उन्होंने विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट और पशुओं के लिए पौष्टिक पशु आहार उत्पादन वाले कैटल फीड प्लांट का ई-लोकार्पण भी किया है. इसके अलावा 17 जिलों में 6,262 करोड़ की नई योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे. उन्होंने कहा है कि ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र के अनुरूप सहकारी संस्थाओं और किसानों को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जा रही है.

सरस डेयरी के नए प्लांट और कैटल फीड प्लांट की सौगात

प्रधानमंत्री के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज 16 अगस्त 2026 को राजस्थान के अलवर स्थित विजयनगर ग्राउंड में अलवर सरस डेयरी परिसर में नवीन डेयरी संयंत्र का शिलान्यास कर रहे हैं. इस अवसर पर अमित शाह विभिन्न दुग्ध संघों के डेयरी प्रोसेसिंग प्लांट और पशुओं के लिए पौष्टिक आहार उत्पादन के लिए कैटल फीड प्लांट का ई-लोकार्पण भी करेंगे.

सहकारिता को मजबूती देंगी नई पहल

अलवर सरस डेयरी परिसर में नवीन डेयरी संयंत्र का शिलान्यास तथा विभिन्न डेयरी प्रोसेसिंग एवं कैटल फीड प्लांट का ई-लोकार्पण राज्य में डेयरी सहकारी क्षेत्र की प्रसंस्करण एवं उत्पादन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा. इससे आधुनिक डेयरी अवसंरचना को बढ़ावा मिलेगा, दुग्ध उत्पादकों के लिए बेहतर अवसर सृजित होंगे तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाने में योगदान मिलेगा.

यह पहल माननीय प्रधानमंत्री मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के मंत्र के अनुरूप सहकारी संस्थाओं को आधुनिक, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने तथा किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों को सहकारिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त करने की सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगी.

पीएम किसान और पीएम फसल बीमा का पैसा जारी करेंगे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा नए केन्द्रीय सहकारी बैंकों के गठन की घोषणा की जाएगी तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को रिमोट के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के जरिए राशि हस्तांतरित की जाएगी. इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी शामिल होंगे.

17 जिलों के लिए 6 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं

समारोह में राजस्थान के 17 जिलों में 6,262 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का ई-शिलान्यास एवं ई-लोकार्पण किया जाएगा. साथ ही, रोजगार उत्सव के अंतर्गत 10548 नवनियुक्त कार्मिकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए जाएंगे.

Topics: