21वीं किस्त में छूटे 32 लाख किसानों को भी मिलेगी पीएम किसान सम्मान राशि, 13 मार्च को खाते में आएंगे पैसे
PM Kisan Smman Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से बड़ी संख्या में किसान लाभार्थी अलग-अलग वजहों से बाहर हो गए थे. जिन्हें इस बार 22वीं किस्त में शामिल कर लिया गया है. ऐसे किसानों को पीएम मोदी गुवाहाटी से पैसा खाते में जारी करेंगे.
PM Kisan Smman Nidhi 22nd Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पिछली 21वीं किस्त में छूटे किसानों को इस बार 22वीं किस्त में राशि जारी की जाएगी. 32 लाख ऐसे किसान हैं, जिनको बेनेफिशयरी लिस्ट में शामिल कर लिया गया है. यह किसान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों के हैं. इन किसानों के खाते में पीएम मोदी राशि जारी करेंगे.
पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त से बड़ी संख्या में किसान लाभार्थी अलग-अलग वजहों से बाहर हो गए थे. जिन्हें इस बार 22वीं किस्त में शामिल कर लिया गया है. गौरतलब है कि 22वीं किस्त फरवरी के अंतिम 10 दिनों में जारी होनी थी, लेकिन वेरीफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करने और पिछली किस्त में छूटे किसानों को जोड़ने के लिए कई राज्यों में सैचुरेशन कैंपेन चलाया गया है. इसके चलते होली तक भी 22वीं किस्त जारी नहीं हो सकी.
पीएम मोदी 13 मार्च को जारी करेंगे सम्मान राशि
अब केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करने की तारीख की घोषणा कर दी है. देशभर के किसानों को आगामी 13 मार्च को 22वीं किस्त का पैसा जारी किया जाएगा. पीएम मोदी असम के गुवाहटी में कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के जरिए यह राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. इस दौरान वह किसानों को संबोधित भी करेंगे.
- Agriculture Budget: कृषि योजनाओं के लिए नहीं बढ़ा बजट, खेती पर खर्च होंगे 1.62 लाख करोड़ रुपये.. पढ़ें डिटेल्स
- Budget 2026: ‘विकसित भारत’ का दावा या जनता को धोखा? बजट पेश होते ही ममता से अखिलेश तक भड़के विपक्षी नेता!
- बजट में रिफॉर्म्स पर फोकस.. ग्रामीण विकास समेत इन सेक्टर्स को बूस्ट देने की घोषणाएं, पढ़ें- कृषि मंत्री ने क्या कहा
छूटे 32 लाख किसान जोडे़ गए
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पीएम किसान सम्मान योजना की 22वीं किस्त के लाभार्थियों की संख्या 9.32 लाख है. इन किसानों के खाते में 18,640 करोड़ रुपये से अधिक राशि भेजी जाएगी. जबकि, 21वीं किस्त का पैसा 9 करोड़ 3 हजार 89 किसानों के खाते में राशि भेजी गई थी. तब छूटे करीब 32 लाख किसानों को अब 22वीं किस्त का लाभ देने के लिए जोड़ लिया गया है. इसीलिए 22वीं किस्त में 32 लाख लाभार्थी किसान अतिरिक्त रहने वाले हैं.
अब तक 4 लाख करोड़ रुपये किसानों को भेजे जा चुके
देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चला रही है. योजना के तहत केंद्र सरकार सालाना 6 हजार रुपये 3 बार में किसानों के खाते में भेजती है. सभी राज्यों के किसानों को अब 22वीं किस्त का इंतजार है. पिछली 21वीं किस्त तमिलनाडु के कोयंबटूर से पीएम मोदी ने 19 नवंबर 2025 को किसानों के खातों में जारी की थी. वहीं, अब तक 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को योजना के तहत 4 लाख करोड़ से ज्यादा राशि जारी की जा चुकी है.
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) की 22वीं किस्त के तहत 9 करोड़ 32 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि का हस्तांतरण किया जाएगा। सिर्फ 3 दिन शेष! 13 मार्च, 2026 #AgriGoI #PMKisan pic.twitter.com/CULvM0kFDK
— PM Kisan Samman Nidhi (@pmkisanofficial) March 10, 2026
लाभार्थी किसान अपने नाम ऐसे चेक करें
किसान पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए PM Kisan Portal पर जाएं. यहां Beneficiary List पर क्लिक करके अपने राज्य, जिला, उप जिला और गांव का नाम चुनें. आपके सामने पूरे गांव की सूची खुल जाएगी और आप अपना नाम आसानी से देख सकते हैं.
पीएम किसान सम्मान निधि के कौन लोग पात्र नहीं
पीएम किसान सम्मान निधि पाने के लिए पात्रता लिस्ट से जो लोग बाहर रखे गए हैं उनमें आयकरदाता, डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट जैसे पेशेवर और अन्य जो व्यावसायिक निकायों के साथ पंजीकृत हैं. ऐसे लोग योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन न करें.