Agriculture News in Hindi Live Updates: मौसम हर दिन करवट बदल रहा है. मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर (Cold Wave) चल रही है. उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत (Weather Today) में बारिश और सुबह कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution Latest Updates) कम हुआ है, लेकिन अभी भी साफ हवा का स्तर कमजोर है. वहीं, पंजाब और हरियाणा, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड जारी है. राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में ठंडी हवाओं से सुबह-शाम तापमान नीचे लुढ़क रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि 23वीं किस्त (PM Kisan Samman Nidhi 23rd Installment) एमएसपी गारंटी कानून (MSP Guarantee) की मांग और रबी सीजन (Rabi Season) की फसलों की बुवाई और के बाद अब एमएसपी पर फसलों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो रही है. किसान आंदोलन (Farmers Protest News), खेती समाचार (Agriculture News India), सरकारी कृषि स्कीम, कृषि योजना पर सब्सिडी, पशुपालन (Animal Husbandry), खाद सब्सिडी (Fertilizer News) और उन्नत बीज (Best Seeds), फसल की नई किस्में (Crops News Verities) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं. इसके अलावा देशभर में होने वाली घटनाओं की ताजा जानकारी (Breaking News Today List) भी आप यहां पर पढ़ सकते हैं. Top News List Today
Todays Top News List: गेहूं खरीदी के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, मैसूर में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ें
Agriculture News in Hindi: छत्तीसगढ़ के रायपुर मौसम विभाग केंद्र ने अगले तीन दिनों के दौरान मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तेज लू चलने की चेतावनी दी है. राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के राजनंदगांव शहर में सबसे अधिक 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. आज दिनभर की कृषि समाचार (Krashi Samachar) अपडेट्स आपको यहां मिलेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मैसूर में गन्ना किसानों का प्रदर्शन, नहीं हो रहा समय पर भुगतान
मैसूर में गन्ना किसानों ने डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. उन्होंने मांग की कि उनका बकाया भुगतान तुरंत किया जाए और चेतावनी दी कि अगर 10 दिनों के भीतर पैसा नहीं मिला तो वे अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गन्ने पर प्रति टन 100 रुपये अतिरिक्त मिलना चाहिए- किसान नेता
गन्ना उत्पादक संघ के अध्यक्ष हल्लिकेरेहुंडी भाग्यराज के नेतृत्व में किसानों ने जिला प्रशासन से कहा कि बन्नारी शुगर फैक्ट्री को जल्द से जल्द उनका बकाया चुकाने का आदेश दिया जाए. किसानों का कहना है कि 2025 के नियम के मुताबिक, उन्हें गन्ने पर प्रति टन 100 रुपये अतिरिक्त मिलना चाहिए, जिसमें 50 रुपये चीनी मिलों और 50 रुपये कर्नाटक सरकार की ओर से दिए जाने हैं. यह पैसा उप-उत्पादों से होने वाले मुनाफे का हिस्सा है, जिसे तुरंत उनके बैंक खातों में जमा करने की मांग की गई है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ममता बनर्जी के शासन में सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा क्षेत्र को हुआ है- केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ममता बनर्जी के शासन में सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा क्षेत्र को हुआ है. उनका आरोप है कि यहां योग्य युवाओं की जगह नेताओं ने अपने करीबियों को नौकरियां दीं. उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा मंत्री का जेल जाना इस बात का सबूत है कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
पश्चिम बंगाल आलू किसान नाराज, किसानों को नहीं मिल रहा उचित रेट
पश्चिम बंगाल के कई जिलों में आलू का संकट बढ़ता जा रहा है, जो सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है. इसका असर आने वाले विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है, क्योंकि करीब 10 लाख किसान और 40 लाख से ज्यादा मतदाता इससे प्रभावित हैं. पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा आलू उत्पादक राज्य है. यहां हुगली, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, बांकुड़ा, पुरुलिया और नदिया जैसे जिलों में आलू की खेती होती है. उत्तर बंगाल का कूच बिहार भी इसका प्रमुख उत्पादक क्षेत्र है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
INDIA गठबंधन ने महिलाओं के सपनों को कुचलने का महापाप किया है- शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस सहित INDIA गठबंधन ने महिलाओं के सपनों को कुचलने का महापाप किया है. मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं. नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित करने के बाद वे यह विधेयक लेकर आए थे ताकि 2029 के चुनाव महिलाओं के 33 फीसदी आरक्षण के साथ हो. कांग्रेस ने बहनों को आगे बढ़ने का मौका नहीं दिया.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
संविधान (131वां संशोधन) बिल पर बोले केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, कही ये बात
केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर कहा कि महिलाओं को शक्ति नहीं दी गई है. विपक्षियों ने इसे नकार दिया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
हम आधी आबादी को कब तक उसका एक तिहाई हिस्सा नहीं दे पाएंगे- अरुण भारती
LJP(रामविलास) सासंद अरुण भारती ने कहा कि हम आधी आबादी को कब तक उसका एक तिहाई हिस्सा नहीं दे पाएंगे. आधी आबादी को आधा हिस्सा देना चाहिए लेकिन अगर हम एक तिहाई के लिए भी साथ नहीं आ पाएंगे. तो हमें ये तय करना पड़ेगा कि उनके आगे की राजनीति कहां जा रही है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ममता बनर्जी को फिर एक बार मेरे सामने हार स्वीकार करनी होगी- सुवेंदु अधिकारी
नंदीग्राम और भवानीपुर विधानसभा सीटों से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि SIR हुआ है, TMC जाने वाली है. सूपड़ा साफ होगा, ममता बनर्जी को फिर एक बार मेरे सामने हार स्वीकार करनी होगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
गेहूं खरीदी के बीच संयुक्त किसान मोर्चा का बड़ा ऐलान, अब होगा आंदोलन
गेहूं खरीदी के बीच संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) भारत ने आंदोलन करने का ऐलान किया है. उसने कहा है कि पंजाब और हरियाणा में किसानों के मुद्दों को लेकर चरणबद्ध तरीके से टोल प्लाजाओं को 'परची मुक्त' किया जाएगा. इसके तहत 11 मई को फिरोजशाह टोल प्लाजा (फिरोजपुर-लुधियाना रोड), 18 मई को सोलखियां टोल प्लाजा (चंडीगढ़-अमृतसर रोड, रोपड़) और 29 मई को खुइयां टोल प्लाजा (डबवाली-दिल्ली रोड, सिरसा, हरियाणा) पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक परची मुक्त आंदोलन किया जाएगा. मोर्चा का कहना है कि आगे भी इस संघर्ष को जारी रखते हुए नई तारीखें घोषित की जाएंगी.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, कहा- SIR का मतलब वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि SIR का मतलब वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण है. जिन लोगों की मृत्यु हो गई है जिन लोगों के नाम 2 जगह हैं वे लोग क्यों वोट देंगे? जो लोग बांग्लादेश से आए हैं वे लोग क्यों वोट देंगे? सभी लोगों को SIR का समर्थन करना चाहिए.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
फरीदकोट की मंडियों में गेहूं खरीदी धीमी, किसानों में बढ़ी बेचैनी
पंजाब के फरीदकोट में किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा रहा है. मंडियों के अंदर नई आवक को रखने के लिए के लिए जगह की कमी है. ऐसे में गेहूं खरीदी की रफ्तार धीमी हो गई है. कहा जा रहा है कि मंडियों में मजदूर और ट्रांसपोर्ट ठेकेदारों के बीच विवाद चल रहा है. इससे उपज का उठान समय पर नहीं हो पा रहा है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
LPG को लेकर बड़ी अपडेट! कहीं गैस खत्म नहीं.. सरकार का दावा, सप्लाई नॉर्मल
दिल्ली में पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने LPG और गैस सप्लाई को लेकर स्थिति साफ की. उन्होंने बताया कि घरेलू LPG की सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है और कहीं भी गैस खत्म होने की कोई खबर नहीं है. हालांकि, कमर्शियल गैस सप्लाई थोड़ी प्रभावित हुई थी, जिसे अब लगभग 70 फीसदी तक बहाल कर दिया गया है. प्राकृतिक गैस की सप्लाई भी 100 फीसदी सुनिश्चित की जा रही है, जिसमें घरेलू उपयोग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट को प्राथमिकता दी जा रही है.
सरकार PNG नेटवर्क बढ़ाने वाले राज्यों को 10 फीसदी ज्यादा कमर्शियल LPG दे रही है. फिलहाल 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अतिरिक्त गैस सप्लाई मिल रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिल रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
48 घंटे का ‘ड्राई डे’ अलर्ट! चुनाव से पहले सख्त आदेश, तमिलनाडु और बंगाल में शराब बिक्री बंद
चुनाव आयोग (ECI) ने तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में मतदान को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. आयोग ने अगले 48 घंटे तक ‘ड्राई डे’ लागू करने के निर्देश दिए हैं. इस दौरान दोनों राज्यों में शराब की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी, ताकि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके. यह पाबंदी मतदान खत्म होने तक लागू रहेगी.
-
Posted By: Isha Gupta
उधमपुर हादसा में 22 की मौत, 50 फीट नीचे गिरी थी बस, सरकार ने मुआवजे का किया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में कनोटे रोड पर हुए भयानक हादसे में 22 लोगों की जान चली गई. मंत्री सतीश शर्मा के अनुसार, बस अनियंत्रित होकर 40-50 फीट गहरी खाई में गिर गई और रास्ते में एक ऑटो से टकरा गई. ऑटो में 17 लोग सवार थे, जो इस टक्कर में घायल हो गए. कुल 61 लोग इस हादसे की चपेट में आए, हालांकि राहत की बात यह है कि सभी घायलों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है.
मंत्री ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है.
-
Posted By: वेंकटेश कुमार
ईरान-इजरायल के बीच जारी जंग के चलते आम कारोबार प्रभावित
ईरान- इजरायल के बीच जारी जंग के चलते भारत के कारोबार पर असर पड़ा है. खासकर खाद्य निर्यात प्रभावित हुआ है. कहा जा रहा है मौजूदा टेंशन के चलते खाड़ी देशों को भेजा जाने वाला प्रोसेस्ड आम का पल्प बीच रास्ते में ही रुक गया है. कई बंदरगाह पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे, जिससे 90 फीसदी से ज्यादा स्टॉक गोदामों और पोर्ट वेयरहाउस में फंसा हुआ है. ऐसे में आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से होने वाला आम पल्प का निर्यात लगभग ठप हो गया है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP: कौशांबी में शादी के पुराने विवाद को लेकर ससुर ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला
कौशांबी (UP): (20 अप्रैल) पुलिस ने सोमवार को बताया कि यहाँ के एक गाँव में, 30 साल के एक व्यक्ति को कथित तौर पर उसके ससुर और उसके साथियों ने पीट-पीटकर मार डाला। यह विवाद आठ साल पुराना था और उसकी शादी ससुर की बेटी से हुई थी, इसी वजह से यह विवाद शुरू हुआ था.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक, भरत यादव, आठ साल पहले अशोक पांडे की बेटी के साथ भाग गया था और उससे शादी कर ली थी। इसी वजह से दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पैदा हो गई थी.
ASP ने बताया कि मृतक के पिता, छोटे लाल के अनुसार, यादव हाल ही में 'छोटा अधारा' गाँव लौटा था। तभी पांडे ने 3-4 अन्य लोगों के साथ मिलकर कथित तौर पर उस पर हमला कर दिया और एक देसी पिस्तौल के बट से उसके सिर पर कई बार वार किया, जिसके कारण रविवार रात उसकी मौत हो गई.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में गेहूं खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 45 केंद्रों पर गेहूं लेकर पहुंच रहे किसान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य प्रारंभ हो चुका है. जिले में 45 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर पंजीकृत किसानों से गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है. इस बार 21 हजार 570 किसानों ने अपना पंजीयन कराया है. गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं. इसके अलावा कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा स्वयं उपार्जन केंद्रों का भ्रमण कर यहां पर निगरानी के लिए राजस्व अधिकारियों की तैनाती की गई है.
गेहूं खरीदी केंद्रों पर पंजीकृत किसानों द्वारा अपना एस.एम.एस और स्लॉट बुक होने के बाद गेहूं विक्रय करने के लिए आना शुरू हो गया है. केंद्रों पर आने वाले किसानों को माला पहनकर उनका स्वागत किया जा रहा है. इसके अलावा खरीदी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. किसानों को किसी तरह की परेशानी ना इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा निगरानी के लिए नोडल और सहायक नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए हैं.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
महाराष्ट्र कांग्रेस कोंकण के आम और काजू किसानों के लिए शेट्टी के आंदोलन का समर्थन करेगी: हर्षवर्धन सपकाल
मुंबई: (16 अप्रैल) महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने गुरुवार को BJP के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर राज्य के कोंकण क्षेत्र में आम और काजू किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और जलवायु संबंधी नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए वित्तीय सहायता की मांग की.
सपकाल ने कहा कि कोंकण में आम और काजू की खेती करने वाले किसानों पर ग्लोबल वार्मिंग का बहुत बुरा असर पड़ा है, जिससे उत्पादन में भारी गिरावट आई है.
सपकाल ने कहा, "महायुति सरकार किसानों को पर्याप्त सहायता देने में नाकाम रही है. किसानों को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है, जबकि उद्योगों को तरजीह दी जा रही है। प्रभावित किसानों को तत्काल और सार्थक वित्तीय सहायता की ज़रूरत है."
-
Posted By: रिजवान नूर खान
मुद्दा महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं, बल्कि मोदी को बचाना था: कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा
नई दिल्ली: (20 अप्रैल) कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि महिलाओं के लिए आरक्षण की आड़ में मोदी सरकार की परिसीमन की कोशिश का नाकाम होना "बुलडोज़र राजनीति" की हार है, और केंद्र सरकार का असली एजेंडा महिलाओं के लिए आरक्षण नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को "बचाना" है.
विपक्षी पार्टी ने यह भी मांग की कि केंद्र सरकार संसद के मॉनसून सत्र या मई के आखिर तक एक बिल लाकर, लोकसभा की मौजूदा सीटों के आधार पर ही महिलाओं के लिए आरक्षण को तुरंत लागू करे.
कांग्रेस ने ज़ोर देकर कहा कि महिलाएं, महिलाओं के लिए आरक्षण के मुद्दे पर "BJP के प्रोपेगैंडा" से गुमराह नहीं होंगी, क्योंकि वे जानती हैं कि सत्ताधारी पार्टी उनके नाम पर अपना राजनीतिक एजेंडा आगे बढ़ाना चाहती है.
कांग्रेस का यह बयान, सरकार के उस संविधान (131वां संशोधन) बिल के निचले सदन में शुक्रवार को खारिज हो जाने के कुछ दिनों बाद आया है, जिसका मकसद महिलाओं के लिए आरक्षण लागू करना और लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करना था.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
पोस्टमॉर्टम के लिए 5,000 रुपये देने के आरोपों पर जांच के आदेश
चतरा (झारखंड): (20 अप्रैल) एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि उन आरोपों की जांच के आदेश दिए गए हैं, जिनमें कहा गया है कि यहां के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला और उसकी बेटी के पोस्टमॉर्टम के लिए एक परिवार को सफाई कर्मचारी को 5,000 रुपये देने के लिए मजबूर किया गया.
मां-बेटी की जोड़ी की मौत चतरा जिले के भोज्या गांव में एक तालाब में डूबने से हुई थी. चतरा के उपायुक्त रवि आनंद ने PTI को बताया, "जांच के आदेश तब दिए गए, जब यह बात सामने आई कि पीड़ित परिवार ने सदर अस्पताल में दोनों मृतकों के पोस्ट-मॉर्टम के लिए एक सफाई कर्मचारी को 5,000 रुपये दिए थे." (पीटीआई)
-
Posted By: रिजवान नूर खान
कम मांग के कारण ग्वार गम वायदा कीमतों में गिरावट
नई दिल्ली: (20 अप्रैल) सोमवार को वायदा कारोबार में ग्वार गम की कीमतें 56 रुपये गिरकर 11,391 रुपये प्रति क्विंटल हो गईं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हाजिर बाजार में कमजोर रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपनी होल्डिंग बेच दी. नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर, मई डिलीवरी के लिए ग्वार गम की कीमत 56 रुपये, या 0.49 प्रतिशत गिरकर 11,391 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। इस दौरान 60,825 लॉट का कारोबार हुआ. बाजार जानकारों ने बताया कि हाजिर बाजार में मांग में सुस्ती और उत्पादक क्षेत्रों से भरपूर आपूर्ति के कारण ग्वार गम की कीमतों पर दबाव पड़ा.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
महाराष्ट्र: नियमों का उल्लंघन करने पर 16 कृषि सेवा केंद्रों पर कार्रवाई
नांदेड़: (18 अप्रैल) अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने नांदेड़ जिले भर में 16 कृषि सेवा केंद्रों के लाइसेंस कथित तौर पर नियामक मानदंडों का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिए हैं.
उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने आने वाले खरीफ मौसम के दौरान किसानों को अच्छी गुणवत्ता वाले बीज, उर्वरक और कीटनाशकों की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक अभियान शुरू किया है.
निरीक्षण के दौरान, थोक और खुदरा उर्वरक डीलरों के यहाँ कई गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें ई-POS सिस्टम में विसंगतियां और स्टॉक रिकॉर्ड में बेमेल होना शामिल है.
-
Posted By: रिजवान नूर खान
UP सरकार ने किसानों को बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के MSP पर गेहूं बेचने की अनुमति दी
लखनऊ: (20 अप्रैल) सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश के किसान अब बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेच सकेंगे. बयान में कहा गया है कि 'किसान रजिस्ट्री' - किसानों की पहचान और उनकी फसलों के सत्यापन के लिए एक डिजिटल प्रक्रिया - अब अनिवार्य नहीं है। इसमें यह भी जोड़ा गया कि यह फैसला किसानों को हो रही असुविधा को देखते हुए लिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को इस आदेश को तत्काल लागू करने का निर्देश दिया है.
-
Posted By: Isha Gupta
रातों-रात महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी! कर्नाटक के हावेरी में सनसनी, जांच शुरू
कर्नाटक के हावेरी शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को देर रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है. हावेरी के डीसी विजयमहांतेश के अनुसार, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों की तलाश जारी है. साथ ही मंत्री के निर्देश पर नई प्रतिमा स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. नगर पालिका को जल्द से जल्द नई मूर्ति लगाने के निर्देश दिए गए हैं.
-
Posted By: Isha Gupta
किसानों के नाम पर खेल? नड्डा का बड़ा आरोप, ‘TMC ने 3 साल रोका पैसा, अब जनता करेगी खेल खत्म!’
पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि TMC ने पिछले 3 सालों से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को नुकसान पहुंचाया और केंद्र द्वारा दिए जा रहे पैसे को स्वीकार नहीं किया. नड्डा ने दावा किया कि इस बार जनता ने TMC को हराने का मन बना लिया है और चुनाव का फैसला बीजेपी के पक्ष में जाएगा.
-
Posted By: Isha Gupta
बंगाल में ‘डर का माहौल’, राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, ‘इस बार बदलाव जरूरी!’
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि जनता ने TMC को 15 साल में तीन मौके दिए, जो किसी भी राज्य के विकास के लिए पर्याप्त समय होता है.
उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में लोग डर के माहौल में जी रहे हैं और इस बार बदलाव जरूरी है. साथ ही महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि बीजेपी उनके सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का संकल्प है, आज नहीं तो कल यह जरूर पूरा होगा.
-
Posted By: Isha Gupta
हमला याद, पर अब डर खत्म! पहलगाम में लौटे पर्यटक.. कहा, ‘अब सुरक्षित है कश्मीर’
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमले की बरसी नजदीक आते ही एक सकारात्मक तस्वीर सामने आ रही है. घाटी में पर्यटक फिर से पहुंचने लगे हैं और उन्होंने यहां खुद को सुरक्षित और आत्मविश्वास से भरा महसूस करने की बात कही है. यात्रियों का कहना है कि कश्मीर में माहौल अब शांत है और वे बिना डर के घूम-फिर पा रहे हैं, जिससे पर्यटन को फिर से रफ्तार मिलती दिख रही है.
-
Posted By: Isha Gupta
बिल नहीं पास हुआ तो सड़कों पर गुस्सा! NDA महिला कार्यकर्ताओं का ‘पब्लिक आउटरेज मार्च’”
पटना, बिहार में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक लोकसभा में पास न होने पर एनडीए की महिला कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध जताया. उन्होंने ‘पब्लिक आउटरेज वुमेंस फुट मार्च’ निकालकर सड़कों पर प्रदर्शन किया. इस मार्च के जरिए उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की और सरकार से इस मुद्दे पर जल्द कार्रवाई की मांग की. महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने इस विरोध को और प्रभावशाली बना दिया.
-
Posted By: Isha Gupta
25 अप्रैल तक आ सकता है UP Board का रिजल्ट! 10वीं-12वीं के छात्रों की बढ़ी धड़कनें
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी किया जा सकता है. ऐसे में लाखों छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर के जरिए आसानी से मार्क्स चेक कर सकेंगे.
-
Posted By: Isha Gupta
उधमपुर बस हादसा: 10 की मौत, LG का बड़ा एक्शन, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!
उधमपुर: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर के कनोटे गांव में एक दर्दनाक बस हादसा हुआ, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई. हादसे के बाद तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया और घायलों को उधमपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के अनुसार राहत-बचाव कार्य तेजी से जारी है.
इस घटना पर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की. साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाए.
-
Posted By: Isha Gupta
मोदी जी अचानक पहुंचे ठेले पर… जलेबी नहीं, ‘झालमुड़ी’ खाकर पूछ डाली पढ़ाई!
पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में पीएम मोदी का एक अनोखा अंदाज देखने को मिला. स्थानीय दुकानदार दीपक कुमार के अनुसार, मोदी ने उनके ठेले पर झालमुड़ी खाई और उसकी खूब तारीफ की. उन्होंने दीपक से नाम और पढ़ाई के बारे में भी पूछा. करीब 10 मिनट तक वे वहीं रुके, बच्चों से भी बातचीत की. दीपक ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि पीएम अचानक उनके ठेले पर आ जाएंगे.
-
Posted By: Kisan India
गंगा एक्सप्रेसवे का ऐतिहासिक उद्घाटन 29 अप्रैल को, हरदोई में PM मोदी करेंगे लोकार्पण
उत्तर प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 29 अप्रैल को होने जा रहा है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उद्घाटित करेंगे. 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे राज्य के 12 जिलों को जोड़ता है और इसे विकास की नई रफ्तार देने वाला माना जा रहा है. कार्यक्रम में करीब एक लाख लोगों के शामिल होने की संभावना है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आयोजन सुचारु रूप से संपन्न हो सके.
-
Posted By: Kisan India
नेशनल हेराल्ड केस में आज बड़ा दिन, दिल्ली हाईकोर्ट में सोनिया-राहुल पर ED की याचिका पर सुनवाई
नेशनल हेराल्ड मामले में आज दिल्ली हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होने जा रही है, जहां प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने ट्रायल कोर्ट से मिली राहत को चुनौती दी है. इस केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य आरोपियों का नाम शामिल है. मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ करेगी. ईडी का आरोप है कि एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करीब 2000 करोड़ रुपये की संपत्तियों पर कथित तौर पर यंग इंडियन कंपनी के जरिए नियंत्रण हासिल किया गया. वहीं, ट्रायल कोर्ट ने पहले ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था, जिसे अब हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है.
-
Posted By: Kisan India
दो साल बाद कांगड़ा के चाय बागानों में लौटी बहार, बारिश से बंपर पैदावार की उम्मीद
हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी से इस साल चाय बागवानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. मार्च और अप्रैल में हुई अच्छी बारिश के चलते दो साल बाद चाय बागानों में फिर से रौनक लौट आई है. ‘स्प्रिंग फ्लश’ के दौरान पत्तियों की तुड़ाई बेहतर हो रही है, जिससे न केवल उत्पादन बढ़ने की उम्मीद है, बल्कि चाय की गुणवत्ता और खुशबू भी शानदार बताई जा रही है. बागवानों का कहना है कि पिछले वर्षों में सूखे के कारण उत्पादन लगातार गिर रहा था, लेकिन इस बार मौसम ने साथ दिया है. हालांकि विशेषज्ञों ने आने वाले समय में संतुलित बारिश और स्थिर तापमान बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया है, ताकि फसल पर किसी तरह का असर न पड़े.
-
Posted By: Kisan India
फिरोजपुर की मंडियों में गेहूं की बंपर आवक, 2.43 लाख MT पहुंची फसल
पंजाब के फिरोजपुर जिले की मंडियों में गेहूं खरीद का काम लगातार तेज़ी से चल रहा है. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार अब तक 2,43,055 मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंच चुका है, जिसमें से 2,03,721 मीट्रिक टन की खरीद विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है. डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि खरीद प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के जारी है. अलग-अलग एजेंसियों में मार्कफेड ने 60,467 मीट्रिक टन, पनग्रेन ने 63,454 मीट्रिक टन, पनसप ने 50,875 मीट्रिक टन और पंजाब राज्य वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन ने 28,925 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है. प्रशासन का कहना है कि किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है.
-
Posted By: Kisan India
पंजाब में गेहूं खरीद ने पकड़ी रफ्तार: 24 लाख MT से ज्यादा खरीद, किसानों के खातों में पहुंचे 647 करोड़
पंजाब में चल रहे गेहूं खरीद सीजन में तेजी देखने को मिल रही है. खाद्य मंत्री लाल चंद कटारूचक के मुताबिक अब तक 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं की आवक में से 24 लाख MT से ज्यादा खरीद की जा चुकी है. किसानों को भुगतान भी तेजी से किया जा रहा है और अब तक 647 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में ट्रांसफर हो चुके हैं. सरकार का दावा है कि खरीद के 48 घंटे के भीतर ही भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है और मंडियों में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं.
-
Posted By: Kisan India
पराली जलाने में एमपी सबसे आगे, 18 हजार से ज्यादा मामले, यूपी दूसरे नंबर पर
देश में पराली जलाने के मामलों को लेकर इस बार चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. जहां आमतौर पर पंजाब और हरियाणा चर्चा में रहते हैं, वहीं इस सीजन में मध्य प्रदेश 18,378 मामलों के साथ सबसे ऊपर है. पूरे देश में अब तक 25,978 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें अकेले एमपी में एक दिन में 1,058 मामले सामने आए. उत्तर प्रदेश 7,547 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में अपेक्षाकृत कम मामले दर्ज हुए हैं.
-
Posted By: Kisan India
सूरत के उधना स्टेशन पर भीड़ के बाद रेलवे अलर्ट, स्पेशल ट्रेनों से हालात सामान्य
गुजरात के सूरत स्थित उधना रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के बाद भारतीय रेलवे ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जिससे हालात काबू में आ गए. गर्मी के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर स्टेशन पहुंचे थे, जिससे लंबी कतारें लग गई थीं. रेलवे ने अतिरिक्त स्टाफ और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाकर करीब 23,000 यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराई. अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर आगे भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएंगी.
-
Posted By: Kisan India
यूपी में 30 अप्रैल को विशेष सत्र, महिला आरक्षण पर सरकार रखेगी पक्ष
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 30 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का फैसला किया है. इस सत्र में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में प्रस्ताव लाया जाएगा और सरकार अपनी स्थिति स्पष्ट करेगी. साथ ही विपक्ष के रुख को लेकर निंदा प्रस्ताव लाने की भी चर्चा है, जिससे राज्य की राजनीति और गर्माने की संभावना है.
-
Posted By: Kisan India
फलों में मिलावट पर सख्ती, FSSAI की छापेमारी तेज, केमिकल इस्तेमाल पर FIR की चेतावनी
फलों की गुणवत्ता को लेकर सख्ती बढ़ाते हुए FSSAI की टीम ने बाजारों और गोदामों में छापेमारी तेज कर दी है. फूड कमिश्नर मणिक चंद्र सिंह ने बताया कि अब ज्यादातर व्यापारी प्राकृतिक एथिलीन गैस से ही फलों को पकाते हैं, जो सुरक्षित मानी जाती है. उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई केमिकल का इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ FIR दर्ज की जाएगी. गर्मी के मौसम में फलों, सब्जियों और आइसक्रीम की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी जारी रहेगी.
#WATCH | Ayodhya, Uttar Pradesh: FSSAI team raids fruit markets and warehouses
Manik Chandra Singh, Food Commissioner, says, "Due to our ongoing efforts, no one uses chemicals anymore. Most people build their own chambers and ripen fruits using natural ethylene gas. This gas is… pic.twitter.com/7QJAVeef8K
— ANI (@ANI) April 20, 2026
-
Posted By: Kisan India
पौड़ी में जंगलों में बढ़ी आग की घटनाएं, वन विभाग अलर्ट मोड में
उत्तराखंड के पौड़ी जिले में जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ने लगी हैं. शुरुआत में बारिश के कारण जंगलों में नमी बनी रही और आग की घटनाएं कम थीं, लेकिन अब मौसम बदलते ही आग की घटनाएं सामने आ रही हैं. डीएफओ पवन नेगी के अनुसार वन विभाग पूरी तरह अलर्ट है और आग पर काबू पाने के लिए लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है.
-
Posted By: Kisan India
भीषण गर्मी पर सीएम योगी का अलर्ट, 34 हजार मेगावाट बिजली के साथ सरकार तैयार
उत्तर प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने लू से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए हैं, जिसमें 34 हजार मेगावाट बिजली की तैयारी, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था शामिल है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे पर्याप्त पानी पिएं, बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें और पशु-पक्षियों के लिए भी पानी का इंतजाम करें.
-
Posted By: Kisan India
पीएम मोदी ने किसानों को बताया देश की ताकत, कृषि को कहा समृद्धि की आधारशिला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि और किसानों की अहम भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि खेती देश की समृद्धि की आधारशिला है और किसान देश के अन्नदाता हैं. उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और समर्पण ही देश की प्रगति सुनिश्चित करता है. पीएम ने कृषि को पवित्र बताते हुए इसे जीवन का आधार बताया और कहा कि अन्न उत्पादन करने वाला ही समाज का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है.
कृषि हमारी समृद्धि की आधारशिला है और हमारे किसान भाई-बहन देश के अन्नदाता। इनका परिश्रम और समर्पण ही राष्ट्र की प्रगति को सुनिश्चित करता है।
कृषिर्धन्या कृषिर्मेध्या जन्तूनां जीवनं कृषिः।
अन्नदः सर्वदश्चैव तस्माच्छ्रेष्ठतरो हि सः॥ pic.twitter.com/QRfQ8GyAlL
— Narendra Modi (@narendramodi) April 20, 2026
-
Posted By: Kisan India
महिला आरक्षण पर सियासत तेज, डॉ. जितेंद्र सिंह का विपक्ष पर बड़ा आरोप
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस और विपक्ष पर महिला अधिकारों के साथ विश्वासघात का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि वर्षों तक महिला आरक्षण की बात करने वाली कांग्रेस ने इसे लागू करने का साहस नहीं दिखाया, जबकि सरकार ने “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के जरिए ठोस कदम उठाया. मंत्री ने यह भी कहा कि विपक्ष ने तकनीकी बहानों के जरिए इस प्रक्रिया को रोकने की कोशिश की, जिससे महिलाओं को नुकसान हुआ.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली-NCR में बढ़ेगी गर्मी, 22 से 24 अप्रैल तक लू का अलर्ट
राजधानी दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.1°C दर्ज किया गया और आने वाले दिनों में यह 40 से 43°C के बीच रह सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 22 से 24 अप्रैल के बीच लू चलने की आशंका है, जबकि 20 से 25 अप्रैल तक मौसम गर्म और शुष्क बना रहेगा. शुरुआती दिनों में आसमान साफ रहेगा, वहीं 23 अप्रैल के बाद हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन गर्मी से राहत की संभावना कम है.
-
Posted By: Kisan India
बिहार में मौसम का बदलेगा मिजाज, बारिश-आंधी के साथ लू का भी असर
बिहार में आने वाले दिनों में मौसम करवट लेने वाला है. 20 अप्रैल को कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 23 अप्रैल को कुछ जगहों पर तेज आंधी आ सकती है, जहां हवा की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. हालांकि 21 अप्रैल के आसपास कुछ क्षेत्रों में लू का असर भी देखने को मिल सकता है, जिससे मौसम का मिला-जुला रूप बना रहेगा.
-
Posted By: Kisan India
दिल्ली बनेगी चिप हब, सेमीकंडक्टर पॉलिसी से युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के मौके
दिल्ली सरकार ने राजधानी को सेमीकंडक्टर और हाईटेक उद्योगों का बड़ा केंद्र बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में नई सेमीकंडक्टर पॉलिसी का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसमें चिप डिजाइन, रिसर्च, पैकेजिंग और इनोवेशन पर फोकस रहेगा. इस नीति के लागू होने से आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंजीनियरिंग सेक्टर में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है, साथ ही निवेश और स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी मजबूती मिलेगी.
-
Posted By: Kisan India
महिला आरक्षण बिल पर सियासत तेज, किरेन रिजिजू का कांग्रेस-TMC पर बड़ा हमला
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण से जुड़े “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” पर विपक्ष को घेरते हुए कांग्रेस और TMC पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि संसद के विशेष सत्र में बिल इसलिए पास नहीं हो सका क्योंकि आवश्यक संख्या नहीं जुट पाई, जिसके लिए विपक्ष जिम्मेदार है. रिजिजू ने आरोप लगाया कि महिलाओं को अधिकार देने के बजाय विपक्ष राजनीति कर रहा है और आने वाले समय में उन्हें महिलाओं के आक्रोश का सामना करना पड़ेगा. वहीं विपक्ष का कहना है कि वे महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में हैं, लेकिन बिल की प्रक्रिया और समयसीमा को लेकर सवाल बने हुए हैं.